नगर पंचायत फुलपरास

नगर पंचायत फुलपरास Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नगर पंचायत फुलपरास, Public & Government Service, नगर पंचायत फुलपरास, Madhubani.

🙏 गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि ...
14/09/2026

🙏 गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई!
विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का आगमन हो।
गणपति बप्पा मोरया! 🌺🐘🪔

मिथिला की प्रसिद्ध चौरचन पर्व की हार्दिक नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏नगर पंचायत फुलपरास Dharmendra Kumar Sah Urba...
14/09/2026

मिथिला की प्रसिद्ध चौरचन पर्व की हार्दिक नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
नगर पंचायत फुलपरास Dharmendra Kumar Sah Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

एक साक्षर व्यक्ति केवल अपना भविष्य नहीं बदलता, बल्कि अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी संवारता है।शिक्...
08/09/2026

एक साक्षर व्यक्ति केवल अपना भविष्य नहीं बदलता, बल्कि अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी संवारता है।
शिक्षा वह प्रकाश है, जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर आत्मविश्वास, समानता, सम्मान और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती है।
आइए, इस अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हम संकल्प लें कि—
🌱 कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
📖 कोई युवा ज्ञान से दूर न रहे।
🤝 कोई व्यक्ति अपने अधिकारों से अनजान न रहे।
💡 और समाज का कोई कोना अशिक्षा के अंधकार में न रहे।
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar नगर पंचायत फुलपरास Dharmendra Kumar Sah District Administration, Madhubani

आस्था, संस्कृति और जनभागीदारी का संदेश बना कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवनगर पंचायत फुलपरास दुर्गा मंदिर के पावन प्रांगण में आ...
05/09/2026

आस्था, संस्कृति और जनभागीदारी का संदेश बना कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नगर पंचायत फुलपरास दुर्गा मंदिर के पावन प्रांगण में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर भव्य दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत फुलपरास के मुख्य पार्षद श्री #धर्मेंद्र_कुमार_साह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद श्री धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
दही-हांडी कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य पार्षद ने सभी नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि फुलपरास में विकास के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि नगर में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता और मजबूत हो।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्य पार्षद श्री धर्मेंद्र कुमार साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता जनभावनाओं से उनके जुड़ाव को दर्शाता है।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, उल्लास और “जय श्री कृष्ण” के जयघोष के साथ हुआ।

राधे-राधे! 🙏
जय श्री कृष्ण! 🦚🙏
Dharmendra Kumar Sah #नगरपंचायतफुलपरास #सामाजिक #विकासकीओर #सहयोग #फुलपरासविकास Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

गुरु वह दीप हैं, जो स्वयं जलकर हमारे जीवन में ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाते हैं।सभी आदरणीय शिक्षकों को सादर नमन, जिन...
05/09/2026

गुरु वह दीप हैं, जो स्वयं जलकर हमारे जीवन में ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाते हैं।
सभी आदरणीय शिक्षकों को सादर नमन, जिन्होंने हमें सही राह दिखाकर जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा दी।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏📖
नगर पंचायत फुलपरास Dharmendra Kumar Sah Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar District Administration, Madhubani

🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🙏भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एव...
04/09/2026

🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🙏
भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
मुरलीधर आपके सभी दुखों को हरकर जीवन को प्रेम और आनंद से भर दें।
जय श्री कृष्ण!
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar नगर पंचायत फुलपरास Dharmendra Kumar Sah Kanhaiya Kumar Yadav District Administration, Madhubani Balram Raj Hareram Shah Pappu Yadav Gagandev Kumar Balram Kumar Jha Pappu Roy Pradeep Prabhakar Pappu Kumar

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🎀🙏भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशिया...
27/08/2026

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🎀🙏

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम और खुशियों से भरा रहे।
#धर्मेंद्र_कुमार_साह नगर पंचायत फुलपरास Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Dharmendra Kumar Sah District Administration, Madhubani

सावन माह की अंतिम सोमवारी की समस्त देश व नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।नगर पंचायत फुलपरास Urban Development...
24/08/2026

सावन माह की अंतिम सोमवारी की समस्त देश व नगर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
नगर पंचायत फुलपरास Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Dharmendra Kumar Sah

23/08/2026

वॉर्ड संख्या 08 में नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह द्वारा
लोगों में हर्ष Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar नगर पंचायत फुलपरास Dharmendra Kumar Sah Kanhaiya Kumar Yadav Hareram Shah District Administration, Madhubani Gagandev Kumar

विकास की नई पहलनगर पंचायत फुलपरास  के वार्ड संख्या-08 में विकास कार्य का शिलान्यास रासबिहारी यादव के घर से प्रमोद यादव क...
22/08/2026

विकास की नई पहल
नगर पंचायत फुलपरास के वार्ड संख्या-08 में विकास कार्य का शिलान्यास रासबिहारी यादव के घर से प्रमोद यादव के घर तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को माननीय मुख्य पार्षद श्री #धर्मेंद्र_कुमार_साह के कर-कमलों द्वारा फीता काट कर और नारियल फोड़ कर किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को मिथिला की शान पाग और दुपट्टे से सभी को सम्मानित किया गया।
कार्य की प्राक्कलित राशि ₹23,24,955 तथा एकरारनामा राशि ₹23,22,398 है। एकरारनामा संख्या F2/25-26 के तहत होने वाला यह कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय उप मुख्य पार्षद श्रीमती अनिशा भारती ने की तथा वार्ड संख्या-08 की सम्मानित पार्षद श्रीमती यशोदा देवी की सक्रिय सहभागिता रही।
यह शिलान्यास केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि नगर पंचायत फुलपरास के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प का प्रतीक है। मुख्य पार्षद श्री धर्मेंद्र कुमार साह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य पार्षद श्री साह ने कहा,राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास होना चाहिए। विकास की राजनीति, जनहित की राजनीति और जवाबदेही की राजनीति के संकल्प के साथ नगर पंचायत फुलपरास आगे बढ़ रहा है।
संवेदक: देवचन्द्र राय, झंझारपुर (मधुबनी)
कार्यकारी एजेंसी/कार्यपालक पदाधिकारी: नगर पंचायत फुलपरास (मधुबनी)

“विकास के साथ, विश्वास के साथ—फुलपरास के उज्ज्वल भविष्य की ओर।”
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Dharmendra Kumar Sah Hareram Shah

Address

नगर पंचायत फुलपरास
Madhubani
नगरपंचायतफुलपरास

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नगर पंचायत फुलपरास posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share