District Administration, Madhubani

District Administration, Madhubani Welcome to the official FB page of Madhubani Administration. We hope to serve better and accept positive suggestions and feedback.
(4)

आज की  अखबारों में प्रकाशित खबरें।
15/05/2026

आज की अखबारों में प्रकाशित खबरें।

आज की विभिन्न अखबारों में प्रकाशित गैस, डीजल एवं पेट्रोल से संबंधित खबर।
15/05/2026

आज की विभिन्न अखबारों में प्रकाशित गैस, डीजल एवं पेट्रोल से संबंधित खबर।

14/05/2026
14/05/2026
बिहार सरकार राज्य के किसानों को डिजिटल पहचान देने हेतु “फार्मर रजिस्ट्री” हेतु विशेष अभियान चला रही है। डिजिटल फार्मर आइ...
14/05/2026

बिहार सरकार राज्य के किसानों को डिजिटल पहचान देने हेतु “फार्मर रजिस्ट्री” हेतु विशेष अभियान चला रही है। डिजिटल फार्मर आइडी से किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुँचेगा। किसान बंधुओं से अनुरोध है कि 12 मई 2026 से 30 जून 2026 तक चलने वाले “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

समाहरणालय, मधुबनी=================जिला जनसम्पर्क कार्यालय====================प्रेस विज्ञप्तिदिनांक 14/05/2026===========...
14/05/2026

समाहरणालय, मधुबनी
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
====================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 14/05/2026
==================

⬛ उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं —अनियमितता पर चार गैस एजेंसियों पर प्राथमिकी दर्ज
— जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कल बुधवार को ही जांचोपरांत गोदाम किए गए थे सील।
—------------------------------ जिलाधिकारी का स्पष्ट संदेश आम जनता को परेशान करने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई।------------------------------- उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का अक्षरश पालन करें ।-जिलाधिकारी---------।
मधुबनी, दिनांक 14 मई 2026
जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं से लगातार प्राप्त शिकायतों तथा जांच में सामने आई गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा कल बुधवार को चार गैस एजेंसियों के गोदामों को सील किया गया था। अब उक्त मामलों में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई है।
ज्ञातव्य हो कि जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष जांच दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके उपरांत संबंधित एजेंसियों के गोदामों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।
जिन एजेंसियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, वे निम्नलिखित हैं —
बाल्थी इंडेन ग्रामीण वितरक, बाल्थी, मधेपुर
अवंतिका इंडेन, बेनीपट्टी
अविमो एचपी गैस ग्रामीण वितरक, परसा, घोघरडीहा
कौशल किशोर एचपी गैस ग्रामीण वितरक, मिश्रौलिया, बाबूबरही
जांच के दौरान यह पाया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था तथा होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित नहीं की जा रही थी। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा था, जबकि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं के घर तक की जानी चाहिए।
इस संबंध में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि“जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मनमानी अथवा उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैस एजेंसियां आम जनता की सुविधा के लिए कार्य करती हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। यदि किसी एजेंसी द्वारा नियमों की अवहेलना, कृत्रिम संकट उत्पन्न करने, होम डिलीवरी में लापरवाही अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों का अक्षरशः पालन करें।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इस प्रकार की औचक जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
==================-- ---------------------------------------------------------------------------------------* ..*
=================
आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06276-222576 पर करे संपर्क।।
=============== ===
*।***
==================
# DPRO,Madhubani

Address

Madhubani Collectorate
Madhuban
847211

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Madhubani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Madhubani:

Share