Bihar Yuva Youth

Bihar Yuva Youth यही जज्बा रहा तो मुश्किलों का हल भी नि?

28/08/2026

भाई-बहन के अटूट स्नेह और महान कर्तव्य के प्रतीक "रक्षाबंधन" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

15/08/2026

सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

आज़ादी के पावन दिवस पर मैं उन महान विभूतियों, क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों को कोटिश: नमन करता हूँ, जिन्होंने माँ भारती की रक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।

आइये, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और “विकसित व आत्मनिर्भर भारत” निर्माण का संकल्प दोहराएँ।

26/07/2026
26/07/2026

‘कारगिल विजय दिवस’ भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, अद्वितीय पराक्रम, अटूट साहस और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण की अमर गाथा है। कारगिल के रणबाँकुरों ने अपने अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करते हुए इतिहास में अमिट स्वर्णिम अध्याय अंकित किया।

आज उन सभी अमर वीरों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शत-शत नमन, जिनकी वीरता, त्याग और बलिदान की गूँज आज भी भारत के कण-कण में प्रतिध्वनित होती है। हमारे वीर जवानों का अमर बलिदान प्रत्येक भारतीय को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

27/03/2026

समस्त देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। Risemax Welfare FoundationSanjeev Chaudhary

08/03/2026
04/03/2026

सभी देशवासियों को आनंद, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।यह रंगोत्सव सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और नई उमंग लेकर आए।

Sanjeev Chaudhary Risemax Welfare Foundation

15/02/2026

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनका दिव्य आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करे।

हर हर महादेव!

23/01/2026

माँ भारती के अमर सपूत, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक, आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूँ।

नेताजी का जीवन भारत के पराक्रम, परिश्रम और प्रेरणा का पर्याय था। उन्होंने अपने अदम्य साहस एवं दृढ़ संकल्प से उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा प्रदान की। राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित उनका ओजस्वी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व हम सभी को निःस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

Address

Khara
Madhepura
852219

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Yuva Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share