Siri Veer Sanatan Seva Sangh

Siri Veer Sanatan Seva Sangh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Siri Veer Sanatan Seva Sangh, Social service, 77/16 new kundan puri, Ludhiana.

संगठन_का_संकल्प

"सनातन संस्कृति का संरक्षण, समाज सेवा हमारा संकल्प। धर्म शिक्षा और संस्कार का प्रसार, एकजुट समाज – सशक्त राष्ट्र। गौ रक्षा हमारा कर्तव्य, मानव सेवा हमारा धर्म।"

08/09/2026
गौ माता की जय
26/07/2026

गौ माता की जय

बहुत-बहुत शुभकामनाएं Amit Bhagat Munna
19/07/2026

बहुत-बहुत शुभकामनाएं Amit Bhagat Munna

श्री वीर सनातन सेवा संघ में अमित भगत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्षलुधियाना, 15 जुलाई।श्री वीर सनातन सेवा संघ के संस्...
17/07/2026

श्री वीर सनातन सेवा संघ में अमित भगत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष

लुधियाना, 15 जुलाई।
श्री वीर सनातन सेवा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुश जैन द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाज सेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अमित भगत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर अंकुश जैन ने कहा कि अमित भगत लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमित भगत के नेतृत्व में श्री वीर सनातन सेवा संघ समाज सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित भगत ने संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुश जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित भगत को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

श्री बजरंगबली मंदिर एवं श्री वीर सनातन सेवा संघ ने भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का किया भव्य स्वागतलस्सी व केले के लंगर ...
17/07/2026

श्री बजरंगबली मंदिर एवं श्री वीर सनातन सेवा संघ ने भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत
लस्सी व केले के लंगर से हजारों श्रद्धालुओं की सेवा

लुधियाना, 17 जुलाई। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर 16 जुलाई को श्री बजरंगबली मंदिर एवं श्री वीर सनातन सेवा संघ की ओर से श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु भव्य मंच लगाया गया। इस दौरान लस्सी एवं केले का विशाल लंगर लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुश जैन तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमित भगत ने स्वयं सेवा कार्यों में भाग लेते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया और लंगर सेवा में सहयोग दिया। रथ यात्रा के दौरान दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सेवा करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुश जैन ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा सनातन संस्कृति, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धर्म सेवा ही संघ का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमित भगत ने कहा, "भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा हमें सेवा, समर्पण, प्रेम और एकता का संदेश देती है। श्री बजरंगबली मंदिर एवं श्री वीर सनातन सेवा संघ सदैव धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेंगे। हमारा संकल्प है कि सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनकल्याण के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।"

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने श्री बजरंगबली मंदिर एवं श्री वीर सनातन सेवा संघ द्वारा किए गए भव्य स्वागत और सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

Address

77/16 New Kundan Puri
Ludhiana
141001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siri Veer Sanatan Seva Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category