Dr.Qari Yusuf Ludhiana

Dr.Qari Yusuf Ludhiana Dr.Qari Md Yusuf
(Bharat Shree Rashtriya Samman se Sammanit)
General Secretary Jamiyat Ulema-e-hind Ludhiana
Chairman Yuva Vikas front (Punjab)
PT.

Smaj Wadi Parti (Punjab Pardesh. Adhyaksh )
Director Iqra Academy

गांव असारा  के 03 नौजवान युवको  का रोड एक्सीडेंट में दुनिया ए फानी से रुखसत हो जाना बहुत दुःखद और दिल को झकझोर कर देने व...
03/03/2026

गांव असारा के 03 नौजवान युवको का रोड एक्सीडेंट में दुनिया ए फानी से रुखसत हो जाना बहुत दुःखद और दिल को झकझोर कर देने वाली घटना है कि हमने एक साथ 03 युवाओं को खो दिया।

अल्लाह घर वालों को सबरे ज़मील अता फरमाएl ( आमीन)
अल्लाह मरहुमीन को ज़न्नतुल फिरदौस में आला मक़्काम अता फरमाए| (आमीन)

आए दिन इस तरह के बहुत सारे हादसे पेश आ रहे है l
इन हादसोँ मे बहुत सारे नौजवानों की जान जा चुकी है|

मौत जिंदगी तो, अल्लाह की मर्जी है | लेकिन बचाओ भी बहुत जरूरी है, हमें अपने बच्चों को बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल पर घर से बाहर नहीं जाने देना चाहिए |

फेडरेशन मुस्लिम जाट एसोः ने हेलमेट जागरूकता मुहिम को बड़े जोरों शोरों से चलाया था |

जिसमें फौजी साजिद साहब, अध्यक्ष आशु भाई, इरफान भाई और बहुत सारे लोगों ने मिलकर पैदल यात्राएं भी निकाली और लोगों को रोड पर रोक रोक कर हेलमेट के फायदों के बारे में समझाया | सरकार भी आए दिन कोई ना कोई मुहिम हेलमेट की जागरूकता के लिए चलाती रहती है, मगर फिर भी हम हेलमेट को नजरअंदाज कर के चल देते हैं जिसका खामियाजा हमें आए दिन कहीं ना कहीं भुगतना पड़ रहा है|

अल्लाह हमें सही समझ की तौफीक अता फरमाए|

आज दुनिया एक ऐसे अज़ीम रहबर मोहतरम अयातुल्लाह  खमेनेई साहब से महरूम हो गई जिन्होंने न सिर्फ फिलिस्तीन के मजलूमों के लिए ...
01/03/2026

आज दुनिया एक ऐसे अज़ीम रहबर मोहतरम अयातुल्लाह खमेनेई साहब से महरूम हो गई जिन्होंने न सिर्फ फिलिस्तीन के मजलूमों के लिए आवाज उठाई बल्कि पूरी दुनिया के बेकसों,मजबूरों और ज़ुल्मज़दा इंसानों की नुमाइंदगी की।
अपने ईमान, साबित क़दमी और उसूल परस्ती के ज़रिए उन्होंने अहले ग़ैरत को ये आफ़ाकी दर्स दिया कि ज़िल्लत की ज़िन्दगी से ग़ैरत की मौत हज़ार दर्जा बेहतर है।
आज दिल निहायती रंजीदा और फिज़ा सोगवार है, उनकी रहलत का ये अलमनाक सान्हा करबला की याद को ताजा करता है, ख़ुदा इस अज़ीम शहीद के दर्जात बुलंद करे

इन्ना लिल्लाहे व इन्ना इलयहे राजेऊन

कभी तुम्हारे सितम के आगे मेरी जबीं ख़म न हो सकेगी
खुदा के दरबार के अलावा कहीं भी ये सर झुका नहीं है

ऐ वतन तुझपे लुटाया है दिलो जां अपना
हम तो पैदा ही शहादत के लिए होते हैं

آج دنیا ایک ایسے عظیم رہبر محترم آیت‌ اللہ خامنئی صاحب سے محروم ہو گئی جنہوں نے نہ صرف فلسطین کے مظلوموں کے لیے آواز اٹھائی بلکہ پوری دنیا کے بے کسوں، مجبوروں اور ظلم زدہ انسانوں کی نمائندگی کی۔ اپنے ایمان، ثابت قدمی اور اصول پرستی کے ذریعے انہوں نے اہلِ غیرت کو یہ آفاقی درس دیا کہ ذلت کی زندگی سے عزت کی موت ہزار درجہ بہتر ہے -
آج دل نہایت رنجیدہ اور فضا سوگوار ہے۔ ان کی رحلت کا یہ المناک سانحہ کربلا کی یاد کو تازہ کرتا ہے—خدا اس عظیم شہید کے درجات بلند کرے
انا للہ وانا الیہ راجعون

کبھی تمہارے ستم کے اگے میری جبیں َخم نہ ہو سکے گی
خدا کے دربار کے علاوہ کہیں بھی یہ سر جھکا نہیں ہے

बहुत ही खुशी और गर्व की बात                                   ( विशेष तौर से गांव हरसोली और मुजफ्फरनगर के लिए )ग्राम हरस...
11/02/2026

बहुत ही खुशी और गर्व की बात ( विशेष तौर से गांव हरसोली और मुजफ्फरनगर के लिए )

ग्राम हरसोली, जिला मुज़फ्फरनगर के होनहार बेटे नफीस अहमद चौधरी पुत्र चौधरी हाजी यामीन (बालियान)को भारतीय सेना में पदोन्नति पाकर लेफ्टिनेंट बनने पर ढेरों बधाई और मुबारकबाद।
आपकी मेहनत, लगन और देश के प्रति समर्पण ने आज पूरे गाँव और समाज का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए सम्मान और गर्व का क्षण है।
अल्लाह आपको और ऊँचाइयाँ दे और आप देश की सेवा में इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
फक्र है हमें आप पर ।

20/12/2025

जनाब अमान चौधरी साहब l
(अध्यक्ष: खैर-ए-उम्मत इस्लामिक फाउंडेशन)
अस्सलाम-ओ-अलैकुम व रहमतुल्लाही व बरकातुहू
आपका मोहब्बत भरा दावतनामा मिला, जिसके ज़रिए मुझे दारुल उलूम हुस़ैनिया, 'तावली' में आयोजित होने वाले इस शानदार प्रोग्राम में बतौर 'चीफ गेस्ट' (मुख्य अतिथि) शिरकत की दावत दी गई। सच कहूं तो यह देख कर दिल को बहुत सुकून मिला कि आप 'तावली' की सरज़मीन पर बच्चों के मुस्तक़बिल (भविष्य) को संवारने के लिए इतनी मेहनत और खुलूस से लगे हुए हैं। खैर-ए-उम्मत फाउंडेशन की यह पहल वाकई काबिले-तारीफ है।
लेकिन भाई, आज मेरा दिल थोड़ा बोझिल है। मेरी दिली ख्वाहिश थी कि मैं दारुल उलूम हुस़ैनिया में इन मासूम बच्चों के दरमियान बैठता, उनकी सलाहियत (योग्यता) को देखता और उनका हौसला बढ़ाता। मगर किस्मत देखिए कि उसी दिन एक दूसरे पहले से तयशुदा (Pre-fixed) ज़रूरी प्रोग्राम की वजह से मेरी ऐसी मजबूरी है कि मेरा वहां होना लाज़मी है।
मुझे इस बात का बहुत दुख है कि मैं इस अहम प्रोग्राम में हाज़िर नहीं हो पा रहा हूं। एक भाई होने के नाते मैं आपसे दिल से माज़रत चहता हूं। मेरा जिस्म भले ही वहां न हो, लेकिन मेरी दुआएं, मेरी मोहब्बत और मेरी नेक तमन्नाएं उस दिन आपकी इस तक़रीब (समारोह) के साथ ही रहेंगी।
आप तमाम बच्चों से मेरी तरफ से सलाम कहिएगा और उनसे कहिए उनका यह डॉक्टर कारी यूसुफ उनसे बहुत मोहब्बत करता है और उनके रोशन मुस्तक़बिल के लिए दुआ-गो है। आपका यह नेक सफर यूं ही जारी रहे, अल्लाह इसमें बरकत दे। इंशा-अल्लाह, अगली किसी भी तक़रीब में, मैं सबसे पहले आपके साथ खड़ा रहूंगा।

आपका भाई,
डॉ. कारी यूसुफ (हरसौलवी)

20/12/2025

30/10/2025
बहुत अफसोस हमारे बहुत अज़ीज़ पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रज़िया सुल्ताना के इकलौते बेट...
17/10/2025

बहुत अफसोस हमारे बहुत अज़ीज़

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रज़िया सुल्ताना के इकलौते बेटे आकिल अख्तर ( 33वर्ष )का अचानक हुआ इंतकाल! हर तरफ गम का माहौल!

उनकी जनाज़े की नमाज़ आज, शुक्रवार, 17.10.2025 को उनके पैतृक गाँव हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) में असर की नमाज़ के बाद अदा की गई

सहारनपुर कल रात एक सम्मानित परिवार की दुनिया उजड़ गई। पंजाब पुलिस के पूर्व DGP मुस्तफा चौधरी के होनहार बेटे आकिल चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आकिल इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडवोकेट थे |आकिल ने रात को चैन की नींद सो ली, लेकिन सुबह उठे ही नहीं।

जनाजे के बगल में पंजाब के ताकतवर पूर्व DGP साहब अपनी गमगीन पत्नी और बहू को सांत्वना दे रहे हैं। मां का रो-रोकर बुरा हाल।
अल्लाह पूर्व DGP साहब, मां-पत्नी जैनब अख्तर और पूरे परिवार और उनके चाहने वाले को सबरे जमील अता फरमाए | आमीन

Address

Ludhiana

Telephone

+919216333786

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Qari Yusuf Ludhiana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr.Qari Yusuf Ludhiana:

Share