Ashwamit Gautam

Directions

Ashwamit Gautam "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।"
(3)

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार पर दिए गए अपने बयान पर पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है. उन्होंन...
16/10/2026

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार पर दिए गए अपने बयान पर पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा कि हमारी बात को गलत चलाया है. अनंत सिंह ने कहा कि लालू राज में मेरे 9 आदमी मारे गए थे. एसटीएफ ने गोली चलाई थी और मुझे भी गोली लगी थी. 'भाई मेरे दूसरी तरफ थे और हम इस तरफ थे' विधायक अनंत सिंह ने कहा कि गांव पर हम काम किया करते थे. इस दौरान नीतीश जी ने कहा कि हमें मदद करिए, इस पर हमने उनसे कहा कि हमारे भाई को टिकट दे दीजिए. लालू जी से बात कर नीतीश जी ने मेरे भाई को टिकट दिलवाया. बाद में हम पार्टी से हट गए थे, इसके बाद ललन सिंह और नीतीश जी वापस से मेरे पास पहुंचे. भाई मेरे दूसरी तरफ थे और हम इस तरफ थे. 'एसटीएफ ने गोली चलाई, मुझे भी गोली लगी और मेरे 9 आदमी उसमें मारे गए' उन्होंने कहा कि एसटीएफ ने गोली चलाई, मुझे भी गोली लगी और मेरे 9 आदमी उसमें मारे गए. लालू की सरकार में मेरे 9 लोग मारे गए, तब नीतीश जी की सरकार नहीं थी. नीरज कुमार जो बोलता है, उसने पार्टी के लिए क्या किया है? कौन सी कुर्बानी दी है? 'हमने नीतीश जी को चांदी के सिक्कों से तोला था' जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने लालू जी ने कहा कि उन लोगों के साथ यानी नीतीश जी के साथ मीटिंग में नहीं जाना है, इस पर अनंत सिंह ने कहा कि हम जाएंगे और इस समय हमने नीतीश जी को चांदी के सिक्कों से तोला था. लालू की पार्टी वालों ने मेरे 9 आदमियों को मार दिया' अनंत सिंह ने कहा कि जो बयान दिया था, वह उल्टा चल गया. हम नीतीश जी के साथ हुए, तो लालू की पार्टी वालों ने मेरे 9 आदमियों को मार दिया. जो लोग न्यूज चला रहे हैं, वे गलत चला रहे हैं, वे बात को समझ नहीं पाए. कौन से बयान पर पलटे अनंत सिंह, जानिए दरअसल, जब उनसे पूछा गया था कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मेरे जितने बलिदान किसने दिए हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे, वे यहां-वहां घूमा करते थे. उस दौर में, नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई थी.

RBI ने रुपये की गिरावट को रोकने और उस पर दबाव कम करने के लिए अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचे और डॉलर-रुपया स्वैप क...
16/10/2026

RBI ने रुपये की गिरावट को रोकने और उस पर दबाव कम करने के लिए अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचे और डॉलर-रुपया स्वैप किए. इससे बाजार में डॉलर की उपलब्धता बढ़ाने और बैंकिंग सिस्टम में रुपये की अतिरिक्त नकदी कम करने में मदद मिलती है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि RBI ने 8 जून से अब तक इन तरीकों के जरिए करीब 7 लाख करोड़ रुपये इस्तेमाल किए हैं.

दिल्ली में 25,000+ जवानों की तैनाती की तैयारी, CJP के तिरंगा मार्च से पहले सख्त पाबंदियां !CJP के 'Lehra Do Tiranga' मार...
16/10/2026

दिल्ली में 25,000+ जवानों की तैनाती की तैयारी, CJP के तिरंगा मार्च से पहले सख्त पाबंदियां !

CJP के 'Lehra Do Tiranga' मार्च से पहले सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा पाबंदियों के बीच कनॉट प्लेस के कारोबार पर असर पड़ने की भी चिंता जताई गई है। सवाल है- प्रदर्शन के अधिकार, आम लोगों की सहूलियत और सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बने?

Protest

16/10/2026

दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश करने पर, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसे बताया कि इलाके में धारा 163 लागू है

16/10/2026

Protest by student in CM Yogi ji speech

अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा 'नहीं करें प्रदर्शन'
16/10/2026

अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा 'नहीं करें प्रदर्शन'

सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को अवमानना नोटिस जारी किया गया।
16/10/2026

सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को अवमानना नोटिस जारी किया गया।

जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने 6G इंटरनेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भारत में...
16/10/2026

जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने 6G इंटरनेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भारत में 6G इंटरनेट की शुरुआत होगी, तब जियो को इसके लिए नए टावर लगाने या नया नेटवर्क बिछाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी केवल सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 6G सेवाएं शुरू कर सकेगी।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी- सीजीएल) भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में विशेष जांच...
16/10/2026

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी- सीजीएल) भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा से ठीक पहले अभ्यर्थियों को बिहार की राजधानी पटना की एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था। वहां क्वेश्चन पेपर पहले ही मौजूद थे। पटना के इस सीक्रेट सेंटर पर सिर्फ 3 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग प्रश्नपत्रों के कुल 370 सवालों के जवाब पैसे देने वाले उम्मीदवारों को रटवाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयानों के अनुसार, जवाब रटवाने के बाद प्रश्नपत्रों को जला दिया गया, जबकि चयन का भरोसा देकर अभ्यर्थियों से शैक्षणिक प्रमाणपत्र और ब्लैंक चेक तक लिए गए थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस सनसनीखेज रैकेट का संचालन पटना के भीखना पहाड़ी स्थित कृष्णा डिफेंस एकेडमी के संचालक राकेश रंजन और अन्य बिचौलियों द्वारा किया गया था। इस नेटवर्क में गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार की मुख्य भूमिका सामने आई है।

₹15,000 KAMANE WALA TOLL TAX DE, TOH NETAON KO CHHOOT KYUN? 🤔🔥 Agar ek aam aadmi apni mehnat ki kamai se gaadi chalate w...
15/10/2026

₹15,000 KAMANE WALA TOLL TAX DE, TOH NETAON KO CHHOOT KYUN? 🤔🔥 Agar ek aam aadmi apni mehnat ki kamai se gaadi chalate waqt toll tax deta hai, toh phir netaon aur VIPs ko toll tax se chhoot kyun milni chahiye? Kya kanoon aur suvidhaon ke maamle mein aam janta aur khaas logon ke liye alag-alag niyam hone chahiye? 🇮🇳 Thalapathy Vijay ke naam se viral ho rahe is message ne ek baar phir barabari, jawabdehi aur aam janta ke adhikaron par sawaal khade kar diye hain. Lekin dhyaan rahe, is statement ki authenticity ki abhi pushti nahi hui hai. Isliye ise Vijay ka confirmed bayan na samjhein. Ab sawaal aapse hai: Jo aam aadmi desh ki economy mein tax deta hai, kya use bhi wahi suvidhayein aur barabari ka haq nahi milna chahiye? Ya kuch logon ko toll tax mein chhoot milna sahi hai? 👇 💬 COMMENT KARKE BATAO — TOLL TAX SABKE LIYE BARABAR HONA CHAHIYE YA NAHI?

Address

Hardoi
Lucknow

Opening Hours

9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashwamit Gautam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share