13/07/2024
मुकेश अंबानी ने अनंत की शादी के पहले अपने बेटे आकाश और अपनी बेटी ईशा की शादी की।
तब ना इतना लंबा प्रोग्राम चला, ना ही देश विदेश से इतने सेलिब्रिटी बुलाए गए, ना ही पूरी दुनिया में शादी की इतनी चर्चा हुई।
फिर अनंत अंबानी की शादी में ही क्यों...???
अनंत अंबानी के स्वास्थ्य की समस्याएं किसी से छिपी नहीं हैं।
इस पूरे शादी समारोह के दौरान भी कई बार उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं हुई।
बचपन से लेकर अब तक अनंत से स्वास्थ्य को लेकर बहुत स्ट्रगल किया है।
अब जब अनंत के जीवन में एक बड़ा मौक़ा आया है तो वास्तविकता ये है कि मुकेश अंबानी अपनी पूरी खुशियां अपना पूरा प्यार, अपना सब कुछ लुटा देना चाहते हैं।
यह सब कुछ अपने पुत्र के पति पिता के निश्छल प्रेम भावना से अधिक कुछ नहीं है।
आगे कई ऐसे मौक़े आएँगे जब अंबानी परिवार को कई कारणों से लोगों द्वारा टारगेट किया ही जाएगा।
लेकिन फिलहाल इन दोनों को बधाई दें। इनके सुखमय जीवन की कामना करें।