21/03/2026
दिनांक 21.03.2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर ‘अरण्य समागम’ के तहत ‘वन एवं अर्थव्यवस्थाएं’ विषय पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद आयोजित किया गया ।
प्रथम तकनीकी सत्र में ‘‘वन प्रबन्धन का आधुनिकीकरण एवं डिजिटल एकीकरण’’ विषय पर विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ वन अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रणाली और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से वन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
द्वितीय सत्र में ‘‘मानव-वन्यजीव संघर्ष निवारण’’ पर विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श करते हुए संरक्षण, जन-जागरूकता, चेनलिंक व सोलर फेंसिंग, नगर वन, मृदा-जल संरक्षण तथा कैम्पा के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण जैसे उपाय सुझाए।
तृतीय सत्र ‘‘कैम्पा धनराशि का प्रभावी उपयोग एवं वित्तीय जवाबदेही’’ पर केंद्रित रहा, जिसमें वनीकरण और वन्यजीव संरक्षण कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के समन्वयक श्री एच.वी. गिरीश ने सत्रों का सफल संचालन करते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।