ODOC - One District, One Cuisine

ODOC - One District, One Cuisine Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ODOC - One District, One Cuisine, Public & Government Service, Lucknow.

‘एक जनपद, एक व्यंजन’ (ODOC) उत्तर प्रदेश सरकार की पहल है, जो हर जनपद के पारंपरिक स्वादों को पहचान, संरक्षण और बाज़ार से जोड़ती है।
रसोइयों, हलवाइयों, उद्यमियों व खाद्य प्रेमियों के लिए एक साझा मंच।
👉 जुड़ें और अपने जनपद के स्वाद को पहचान दिलाएं।

08/08/2026

शामली के उद्यमी श्री शुभम गर्ग जी ने बताया कि उनकी विशिष्ट ‘पलंग तोड़ मिठाई’ की शुरुआत उनके दादाजी ने वर्ष 1955 में की थी। अपने अनोखे स्वाद और पहचान के कारण यह पारंपरिक मिठाई लोगों के बीच बेहद पसंद की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) उनकी इस पारंपरिक मिठाई को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और शामली की पाक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने का एक बेहतरीन माध्यम है।

ODOC के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों को नई पहचान मिलने के साथ ही उनसे जुड़े उद्यमियों के लिए नए बाजार और अवसरों के द्वार भी खुल रहे हैं।

हर जनपद का अपना स्वाद… हर स्वाद में उत्तर प्रदेश की पहचान।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

08/08/2026

“एक ही स्थान पर उत्तर प्रदेश के इतने विविध स्वादों का अनुभव अपने आप में बेहद खास है।”

वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) पवेलियन पहुंचे आगंतुक वर्षित जी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां मथुरा का पेड़ा, बागपत का घेवर और प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अनेक विशिष्ट व्यंजन एक ही मंच पर देखने और चखने को मिले।

उन्होंने कहा कि ODOC के माध्यम से प्रत्येक जनपद को उसके विशिष्ट व्यंजन के जरिए प्रस्तुत करने की उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल अत्यंत सराहनीय है।

एक जनपद, एक विशिष्ट व्यंजन—हर स्वाद में उत्तर प्रदेश की पहचान।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

आज इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के अंतिम दिवस पर इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (IEML) के चेयरमैन डॉ. ...
08/08/2026

आज इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के अंतिम दिवस पर इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) पवेलियन का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उत्तर प्रदेश के जनपदों की विशिष्ट पाक परंपराओं, स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध खाद्य विरासत को करीब से जाना।

एक्सपो के अंतिम दिवस पर भी ODOC पवेलियन में आगंतुकों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और प्रदेश की विविध पाक संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई।

ODOC पवेलियन ने एक्सपो के चारों दिनों में प्रदेश के विविध स्वादों और सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

हर जनपद का अपना स्वाद... हर स्वाद में उत्तर प्रदेश की पहचान।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

07/08/2026

कन्नौज के उद्यमी श्री सक्षम गुप्ता जी ने बताया कि वे प्रसिद्ध गट्टा मिठाई (कालावती गट्टा भंडार) का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) पहल के माध्यम से इस पारंपरिक मिठाई को बड़े स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है, जिससे कन्नौज की समृद्ध खाद्य विरासत को भी पहचान मिलेगी।

उन्होंने बताया कि IHE 2026 में उनके स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, मिठाई का स्वाद ले रहे हैं और पसंद आने पर इसे अपने साथ भी ले जा रहे हैं।

उन्होंने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ODOC जैसे प्रयास स्थानीय पारंपरिक उत्पादों और उद्यमियों को नए बाजार और नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

07/08/2026

बाराबंकी के उद्यमी श्री हरिश सिंह जी ने बताया कि उनके परिवार द्वारा प्रसिद्ध चंद्रकला मिठाई का निर्माण वर्ष 1960 से किया जा रहा है। उनके बाबूजी ने इस परंपरा की शुरुआत की थी, जिसे आज परिवार की अगली पीढ़ी भी उसी स्वाद और गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) पहल के तहत उनके पारंपरिक उत्पाद को नई पहचान और व्यापक बाजार तक पहुँच मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से ब्रांडिंग और पैकेजिंग को बेहतर स्वरूप मिला, जिससे उत्पाद को आधुनिक बाजार के अनुरूप नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ODOC जैसे प्रयास पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान और नए बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

हर जनपद का स्वाद, एक ही पवेलियन में आपका इंतज़ार!उत्तर प्रदेश के विविध जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध विरासत का स...
07/08/2026

हर जनपद का स्वाद, एक ही पवेलियन में आपका इंतज़ार!

उत्तर प्रदेश के विविध जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों की समृद्ध विरासत का स्वाद लेने का सुनहरा अवसर। आइए, वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) पवेलियन में और जानिए क्यों उत्तर प्रदेश का हर जनपद अपनी विशिष्ट पाक संस्कृति के लिए जाना जाता है।

📍 स्थान: इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML), ग्रेटर नोएडा
📅 तिथि: 5–8 अगस्त, 2026
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

आइए, उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वादों का आनंद लें, स्थानीय पाक विरासत को जानें और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ अभियान का हिस्सा बनें।

हर जनपद का अपना स्वाद... हर स्वाद में उत्तर प्रदेश की पहचान।

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

06/08/2026

सिद्धार्थनगर के उद्यमी डॉ. अजय रावत ने बताया कि उनकी तीसरी पीढ़ी पारंपरिक रूप से प्रसिद्ध काला नमक एरोमेटिक राइस से उत्पाद तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि ODOC (One District One Cuisine) पहल के तहत उनके उत्पादों को नई पहचान मिली है और नोएडा प्रदर्शनी में B2B व B2C दोनों स्तरों पर शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। उनका विश्वास है कि आने वाले समय में सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल अपनी अनूठी सुगंध, स्वाद और परंपरा के दम पर वैश्विक पहचान बनाएगा।

06/08/2026

स्वाद, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम! ✨🍽️

IHE 2026 | Day 2में One District One Cuisine (ODOC) पवेलियन बना उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत का सबसे बड़ा आकर्षण। देशभर से आए आगंतुकों ने हर जनपद के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी प्रामाणिकता व विविधता की दिल खोलकर सराहना की।

📍 India Exposition Mart Limited (IEML), Greater Noida
📅 5–8 अगस्त 2026
🕙 प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

आइए, उत्तर प्रदेश के हर जनपद के अनोखे स्वाद और विरासत से रूबरू होइए—क्योंकि यहाँ हर व्यंजन एक कहानी है और हर स्वाद एक पहचान

06/08/2026

श्री पुलकित श्रीवास्तव ने बताया कि उनका ब्रांड शुगरकेन विनेगर के डाइजेस्टिव और मसाला वेरिएंट्स के साथ बाजार में कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ODOC पहल स्थानीय ब्रांडों और उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, नए बाजार अवसरों से जुड़ने और वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान कर रही है। साथ ही ODOC और DIC के अधिकारियों से मिलने वाला सहयोग उद्यमियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस एक्सपो का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और ODOC टीम का आभार व्यक्त किया।

स्वाद जिसने जीता हर दिल, परंपरा जिसने छोड़ी अमिट छाप!इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के द्वितीय दिवस पर ...
06/08/2026

स्वाद जिसने जीता हर दिल, परंपरा जिसने छोड़ी अमिट छाप!

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के द्वितीय दिवस पर वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन (ODOC) पवेलियन में बड़ी संख्या में आगंतुकों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी विविधता, प्रामाणिकता एवं समृद्ध पाक विरासत की सराहना की।

📍 स्थान: इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML), ग्रेटर नोएडा
📅 तिथि: 6–8 अगस्त, 2026
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक

आप भी आइए और उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वादों की इस अनूठी यात्रा का हिस्सा बनिए।
हर जनपद का अपना स्वाद, हर स्वाद में अपनी पहचान!

Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Bhupendra Singh

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ODOC - One District, One Cuisine posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share