SFI Uttar Pradesh

SFI Uttar Pradesh स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसएफ़आई)
उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी

एसएफआई उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को आत्महत्या जैसे भयावह कदम उठाने पर मज...
28/05/2026

एसएफआई उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को आत्महत्या जैसे भयावह कदम उठाने पर मजबूर किए जाने की कड़ी निंदा करती है।

25/05/2026

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल/डीजल के दामों के खिलाफ सुल्तानपुर में SFI और DYFI ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पुतला फूंका।

24/05/2026

Cockroaches Of The World Unite! ✊🏽

*उत्तरप्रदेश में आए भीषण तूफान से प्रभावित परिवारों के प्रति एस एफ आई उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी संवेदना व्यक्त करती है!!*...
16/05/2026

*उत्तरप्रदेश में आए भीषण तूफान से प्रभावित परिवारों के प्रति एस एफ आई उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी संवेदना व्यक्त करती है!!*

13 मई 2026 को प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, फतेहपुर, उन्नाव और बदायूं समेत पूरे प्रदेश में भीषण तूफान और आसमानी बिजली से मीडिया रिपोर्ट्स और प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 116 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग घायल हैं। सिर्फ इलाहाबाद में ही 17 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ लोगों को अन्य कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ा जैसे मकान, दुकान, का टूटना, मवेशियों की मौतें, पेड़ों का गिरना, फसलों के नुकसान आदि।

छात्र संगठन SFI उत्तर प्रदेश, राज्य में आए भारी तूफान से हुई मौतों पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। एस एफ आई सभी पीड़ित परिवारों के साथ इस दुख के घड़ी में मजबूती से साथ है।
इसी के साथ SFI इस प्राकृतिक आपदा से हुई भीषण तबाही में राज्य सरकार से निम्नलिखित मांग करता है
1. जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है उन्हें तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए।
2. चोटिल लोगों का निःशुल्क इलाज और आर्थिक मदद सुनिश्चित हो।
3. क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति की जांच कर उसके अनुरूप पूरे मकान के नष्ट होने की स्थिति में पूरे मकान के निर्माण की मदद या आंशिक क्षति पर आंशिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
4. मवेशियों और फसलों समेत अन्य जो भी नुकसान हुए उनका ठोस आंकलन करके उसकी तत्काल भरपाई की जाए।

जारीकर्ता
एस एफ आई उत्तर प्रदेश
राज्य कमेटी।

14/05/2026

लखनऊ में NEET UG पेपर लीक के खिलाफ़ प्रदर्शन को संबोधित करते बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय इकाई के संयुक्त सचिव साथी मंजेश।

14/05/2026

एसएफ़आई लखनऊ ने आज NTA और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर NEET UG पेपर लीक के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
सभा को संबोधित करते एसएफ़आई उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव साथी सपन बाबू।

*NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द*नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करे जाने की SFI ...
12/05/2026

*NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द*

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करे जाने की SFI उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी कड़ी निंदा करती है। NTA और NDA सरकार देश के छात्रों के भविष्य के साथ कर रही है खिलवाड़।

*शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो। NTA को रद्द करो।*

"स्कूल बचाओ आंदोलन" ने 15 सूत्रीय मांग पत्र किया पारितसरकारी स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने और प्राइवेट स्कूलों क...
11/05/2026

"स्कूल बचाओ आंदोलन" ने 15 सूत्रीय मांग पत्र किया पारित
सरकारी स्कूली शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने और प्राइवेट स्कूलों की बेलगाम वसूली पर रोक लगाने की मांग

26 अप्रैल को "स्कूल बचाओ आंदोलन" के उत्तर प्रदेश राज्य कन्वेंशन ने प्रदेश भर में स्कूल बचाओ आंदोलन को मज़बूत करने का फैसला लिया और 15 सूत्रीय मांगपत्र को पारित किया।
स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) की उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सभी प्रदेश वासियों से आने वाले दिनों में "स्कूल बचाओ आंदोलन" को मज़बूत करने की अपील करती हैं।

_आओ मिलकर लड़ाई करें,_
_स्कूल बचाएं फिर पढ़ाई करें।_

स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI)
उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी

  अनामिका को न्याय दो ।SFI के राज्यव्यापी आंदोलन के आह्वान पर ,SFI इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने बाबा साहेब भीमराव अंबे...
05/05/2026



अनामिका को न्याय दो ।

SFI के राज्यव्यापी आंदोलन के आह्वान पर ,SFI इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका के न्याय के लिए Solidarity प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

*अनामिका को न्याय दो**4 मई | राज्यव्यापी प्रदर्शन*बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में मेस के गंदे खाने के क...
02/05/2026

*अनामिका को न्याय दो*

*4 मई | राज्यव्यापी प्रदर्शन*

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में मेस के गंदे खाने के कारण फूड पॉइजनिंग से अनामिका की मृत्यु सांस्थानिक हत्या है।

प्रदेश भर में विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, ज़िला कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करें और अनामिका के लिए न्याय की मांग करें।

Address

State Office, Students' Federation Of India (SFI), 10, Vidhan Sabha Marg
Lucknow
226001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SFI Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SFI Uttar Pradesh:

Share