Central Bar Association

Central Bar Association Welcome to the Official page of the Central Bar Association, Lucknow. Managed by Develop India Online (DIO) Location: District Court Campus, Lucknow

Established as one of the most respected legal bodies in Uttar Pradesh, we represent a vibrant community of advocates committed to justice, legal excellence, and professional integrity. Stay updated here with announcements, events, legal seminars, and important notices related to the legal fraternity in Lucknow.

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस 🇮🇳गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की शक्ति का स्मरण कराता है, जिसने प्रत्येक नागरिक को अधिकार, समान...
29/01/2026

26 जनवरी – गणतंत्र दिवस 🇮🇳

गणतंत्र दिवस हमें उस संविधान की शक्ति का स्मरण कराता है, जिसने प्रत्येक नागरिक को अधिकार, समानता और न्याय का विश्वास दिया। यह दिन हमारे लोकतंत्र की आत्मा और कानून के शासन की मजबूती का प्रतीक है।

एक अधिवक्ता के रूप में संविधान की रक्षा करना और न्याय के मूल्यों को जीवित रखना हमारा परम कर्तव्य है। आइए, हम सभी सत्य, न्याय और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें।

सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳

27/01/2026

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की आज की पोलिंग स्थगित हो गई है

16/01/2026

हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा – यह कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है!

हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा पर एक अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। टोल प्लाज़ा पर तैनात कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

हम मांग करते हैं कि ड्यूटी पर तैनात सभी दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, टोल प्लाज़ा प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति से पूर्व उसके सभी दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन एवं पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

अधिवक्ता समाज पर हमला, न्याय व्यवस्था पर हमला है। इस प्रकार की घटनाएं कानून के राज को कमजोर करती हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

किसी भी नागरिक या अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना घोर अपराध है और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा मिलनी चाहिए।

– अवनीश दीक्षित
महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

#हैदरगढ़_टोल #हैदरगढ़_टोल_प्लाज़ा #कानून_व्यवस्था #न्याय

नव वर्ष के शुभ अवसर पर आज Central Bar Association, Lucknow की कार्यकारिणी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदरणीय मलखान सिंह ...
04/01/2026

नव वर्ष के शुभ अवसर पर आज Central Bar Association, Lucknow की कार्यकारिणी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदरणीय मलखान सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया, जिस पर माननीय महोदय द्वारा सकारात्मक रूप से विचार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया।

Central Bar Association, Lucknow इस सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु उनका आभार व्यक्त करती है तथा नव वर्ष में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आशा करती है।

01/01/2026

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ

नववर्ष 2026 आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और नई उपलब्धियाँ लेकर आए।
यह वर्ष आपके लिए सफलता, संतोष और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो।
आपके परिवार एवं कार्यक्षेत्र में खुशहाली बनी रहे—इन्हीं शुभेच्छाओं के साथ।

श्री दीपक सिंह जी
कोषाध्यक्ष
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

01/01/2026

नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ

नववर्ष 2026 आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए।
यह नया वर्ष न्याय, सत्य और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करे।
आपके परिवार एवं कार्यक्षेत्र में सफलता और खुशहाली बनी रहे —इसी मंगलकामना के साथ।

अखिलेश जायसवाल
अध्यक्ष
सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

“नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान की भूमिका”दिनांक 16-12-2025 (मंगलवार) को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्...
17/12/2025

“नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान की भूमिका”

दिनांक 16-12-2025 (मंगलवार) को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ के अध्यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल ‘एडवोकेट’, महामंत्री श्री अवनीश दीक्षित ‘एडवोकेट’ एवं समस्त कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वावधान में “नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन पुराना हाईकोर्ट लॉन, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रूप में :

👉 मा. न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान जी, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, लखनऊ
👉 मा. न्यायमूर्ति राजीव सिंह जी, माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ

विशिष्ट अतिथि:

👉 मा. मलखान सिंह जी, जनपद न्यायाधीश, लखनऊ

तथा

मुख्य वक्ता:

👉 डॉ. जी. के. गोस्वामी जी, संस्थापक निदेशक, उ.प्र. स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइंस, लखनऊ

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री अखिलेश जायसवाल ‘एडवोकेट’, अध्यक्ष, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा की गई।

🔸 लखनऊ बार एसोसिएशन से विशेष उपस्थिति

अध्यक्ष : श्री रमेश प्रसाद तिवारी 'एडवोकेट'
महामंत्री : श्री बृजभान सिंह “भानू” ‘एडवोकेट’
संयुक्त मंत्री (प्रशासन) : श्री नरेन्द्र शुक्ला ‘एडवोकेट’

कार्यक्रम के दौरान नये आपराधिक कानूनों में फारेंसिक विज्ञान के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं न्यायिक प्रक्रिया में उसकी प्रभावी भूमिका पर विस्तृत, सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किए गए। सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की ओर से सभी माननीय अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

सभी माननीय अतिथियों, वक्ताओं एवं सहभागियों का हार्दिक आभार।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ समस्त न्यायिक समुदाय एवं अधिवक्ता साथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह गरिमामयी आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल रहा।

सादर,
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर 2025 को हुआ। इस आयोजन हेतु सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ को आमंत्रित करने पर...
13/12/2025

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर 2025 को हुआ। इस आयोजन हेतु सेन्ट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ को आमंत्रित करने पर इस अवसर पर आदरणीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जायसवाल जी ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई एवं न्यायिक कार्यवाही में सहयोग प्रदान किया।

आदरणीय श्री दीपक सिंह जी,कोषाध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊआपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!आपका अनुशासित, चुनौतीप...
12/12/2025

आदरणीय श्री दीपक सिंह जी,
कोषाध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!

आपका अनुशासित, चुनौतीपूर्ण (challaning) स्वभाव और अद्भुत परिश्रमशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आपका दूरदर्शी विजन प्रशंसनीय है।

हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपके सभी सपने साकार हों और आप निरंतर सफलता के शिखर पर अग्रसर रहें।

आपका जीवन स्वास्थ्य, सम्मान, ऊर्जा और नवीन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे—इसी मंगल कामना के साथ।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Address

Kaiser Bagh
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am
Saturday 10am - 5am

Website

https://centralbarassociation.com/notices

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Central Bar Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share