12/02/2026
अष्ठम् राज्य स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10-12 फरवरी, 2026 तक एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्राथमिक विद्यालय, खुर्रमनगर में आयोजित की गयी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद स्तर से चयनित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वरिष्ठ साहित्यकार श्री अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’, डॉ0 करूणा पाण्डेय एवं श्रीमती अलका प्रमोद लखनऊ द्वारा किया गया।
विभिन्न जनपद से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा देशप्रेम, नैतिक मूल्य, भारतीय परम्परा, लोकाचार आदि से संबंधित कहानियों का प्रस्तुतीकरण निर्णायक मण्डल के समक्ष किया गया। श्रीमती विभा मिश्रा, संयुक्त शिक्षा निदेशक (प्रशिक्षण) एवं श्री अमित सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र व प्राथमिक विद्यालय, खुर्रमनगर में उपस्थित विद्यार्थियों को पेन्सिल बॉक्स, टॉफी एवं बिस्किट वितरित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रशासनिक सहयोग श्री अमित सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक/प्रशासनिक अधिकारी एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का समन्वयन श्रीमती शुचि चतुर्वेदी, शोध प्राध्यापक, एस0सी0ई0आर0टी0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा किया गया।