08/09/2026
मुस्लिम यात्री के हज के लिए जमा किए 3 लाख रुपये से भरा बैग, गैर-मुस्लिम महिला कंडक्टर ने ईमानदारी से लौटाया—सरिता की इंसानियत ने जीता दिल।
तेलंगाना के शादनगर के रहने वाले मुस्लिम व्यापारी जहांगीर अपनी पत्नी के साथ हज की तैयारी के लिए हैदराबाद जा रहे थे। उनके पास हज के लिए जमा किए गए 3 लाख रुपये नकद थे। अफजलगंज में बस से उतरते समय पैसों से भरा बैग गलती से बस में ही छूट गया।
बस की महिला कंडक्टर सरिता ने बैग देखा तो तुरंत ड्राइवर नरसिम्हुलु को इसकी जानकारी दी और दोनों ने रकम को सुरक्षित रख लिया। जब जहांगीर को बैग गुम होने का पता चला तो वह घबराकर वापस बस स्टैंड पहुंचे। कंडक्टर और ड्राइवर ने बैग और रकम की जानकारी की पुष्टि करने के बाद पूरे 3 लाख रुपये जहांगीर को वापस कर दिए।
यह रकम जहांगीर और उनकी पत्नी ने हज यात्रा के लिए जमा की थी, इसलिए पैसे वापस मिलने पर उन्हें बड़ी राहत मिली। इस घटना के बाद तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने सरिता की ईमानदारी और इंसानियत की सराहना की।