Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow

Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow

*यू.पी. - जापान निवेश सम्मेलन* के समापन दिवस के मौक़े पर *बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ * के विद्यार्थियों द्वारा *रामा...
22/08/2026

*यू.पी. - जापान निवेश सम्मेलन* के समापन दिवस के मौक़े पर *बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ * के विद्यार्थियों द्वारा *रामायण* पर आधारित सुंदर *नृत्य नाटिका* का मंचन किया गया । इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी, जापान के यामनाशी प्रांत के माननीय राज्यपाल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही । इस अवसर हेतु संस्कृति विभाग लखनऊ को विशेष आभार।

Birju Maharaj Kathak Sansthan LucknowDepartment of Culture, Uttar Pradesh

18/08/2026

🇮🇳🇮🇳🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

*स्वतंत्रता दिवस* के पावन अवसर पर *आकाशवाणी केंद्र (लखनऊ) में *बिरजू महाराज कथक संस्थान* द्वारा वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति।जिसका संगीत संयोजन संस्थान के ही गायन प्रशिक्षक श्री *कृष्ण कुमार मौर्य* द्वारा किया गया।तबला संगत श्री *आनंद दीक्षित* जी द्वारा एवं, ढोलक संगत में श्री *नितीश भारती* जी का सहयोग रहा।
🇮🇳*जय हिन्द*🇮🇳


#वंदेमातरम्150





#हरघरतिरंगा
#भारतीयसंगीत
Department of Culture, Uttar Pradesh

राष्ट्रीयगीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर। 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳नई पीढ़ी में देश प्रेम और संगठन की भावना...
18/08/2026

राष्ट्रीयगीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

नई पीढ़ी में देश प्रेम और संगठन की भावना जागृत करने हेतु बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 17 अगस्त को रैली निकाली गई , जिसमें संस्थान की उपाध्यक्ष, सभी प्रशिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

🇮🇳🇮🇳जय हिंद 🇮🇳 🇮🇳

#वंदेमातरम्150 #हरघरतिरंगा #भारतीयसंगीत Department of Culture, Uttar Pradesh

17/08/2026

यस्यां समुद्र उत सिन्धुरापो यस्यामन्नं कृष्टयः संबभूवुः।
यस्यामिदं जिन्वति प्राणदेजत्सा नो भूमिः पूर्वपेये दधातु॥
यस्यां चतस्रः प्रदिशः पृथिव्या यस्यामन्नं कृष्टयः संबभूवुः।
या बिभर्ति बहुधा प्राणदेजत्सा नो भूमिर्गोष्वप्यन्ने दधातु॥

​स्रोत: अथर्ववेद (काण्ड १२, सूक्त १ - 'भूमि सूक्त')

​भावार्थ: जिस भूमि पर विशाल समुद्र, नदियाँ और जलधाराएँ प्रवाहित होती हैं; जहाँ लहलहाते अन्न और कृषि से जीवन पलता है; तथा जहाँ सांस लेती हुई संपूर्ण सृष्टि चेतना पाती है—वह पावन मातृभूमि हमें समृद्धि, स्वास्थ्य और पोषण प्रदान करे।
*ऐतिहासिक राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के 150वी वर्षगांठ के अवसर पर प्रस्तुत।*

#वंदेमातरम्150 #हरघरतिरंगा #भारतीयसंगीत Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow Department of Culture, Uttar Pradesh

🇮🇳🇮🇳स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिरजू महाराज कथक संस्था...
15/08/2026

🇮🇳🇮🇳स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳🇮🇳
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिरजू महाराज कथक संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के परिसर में संस्थान की अध्यक्ष महोदया डॉ कुमकुम धर जी के कर कमलो द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत संस्थान की अध्यक्ष डॉ कुमकुम धर जी एवं उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी जी का स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व के संदर्भ में उद्बोधन हुआ, जिसके माध्यम से इन्होंने लोगो को नागरिक कर्तव्य के लिए तथा देश के प्रति समर्पण के प्रति जागरूक किया। संस्थान के गायन के विद्यार्थियों ने गायन प्रशिक्षिका सुश्री मीना वर्मा जी के निर्देशन में प्रसिद्ध गीत “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” एवं राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की प्रस्तुति दी एवं संस्थान के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत कविताओं का पाठ किया।

Department of Culture, Uttar Pradesh

14/08/2026

🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳
जब शब्दों में देश प्रेम का गौरव हो, तो कविता केवल पाठ ही नहीं रहती वह राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति बन जाती है l
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर बिरजू महाराज कथक संस्थान की छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से देश के प्रति अपने भावों को अभिव्यक्त किया l
मार्गदर्शन सुश्री हुमा साहू


#वंदेमातरम्150




#हरघरतिरंगा
#भारतीयसंगीत

Department of Culture, Uttar Pradesh

13/08/2026

🇮🇳 *वन्देमातरम* 🇮🇳

“जिसको न निज गौरव तथा निज देश पर अभिमान है,
वह नर नहीं, नर-पशु निरा है और मृतक समान है।”

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उपलक्ष्य में संस्थान में आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत चतुर्थ दिवस में तबला एवं हारमोनियम के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांगीतिक प्रस्तुति दी गई।

यह प्रस्तुति संस्थान के तबला एवं हारमोनियम प्रशिक्षक *श्री आनन्द दीक्षित जी* के निर्देशन में संपन्न हुई। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने भारतीय संगीत, राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति गौरव की भावना को प्रभावशाली रूप से अभिव्यक्त किया।

#वंदेमातरम्150 #हरघरतिरंगा #वंदेमातरम् #राष्ट्रप्रेम #देशभक्ति #भारतीयसंगीत #तबला #हारमोनियम #भारतीयसंस्कृति Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow

12/08/2026

🇮🇳🇮🇳वंदे मातरम्🇮🇳🇮🇳
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 हर घर तिरंगा🇮🇳🇮🇳🇮🇳

डेढ़ सौ वर्षों से गूँज रहा, माँ भारती का जयगान
जिसने जगाया देश में, स्वाभिमान और बलिदान।

राष्ट्रीय गीत “ वंदे मातरम् ” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे उत्सव के अंतर्गत तृतीय चरण में बिरजू महाराज कथक संस्थान के गायन के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत जी द्वारा लिखा गया देशगीत प्रस्तुत किया । इस देशगीत में संगीत निर्देशन सुश्री मीना वर्मा का है एवं तबले पर सहयोग नीतीश भारती का रहा।









Department of Culture, Uttar Pradesh

11/08/2026

🇮🇳 वंदे मातरम् — कथक नृत्यांजलि 🇮🇳

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित उत्सव श्रृंखला के द्वितीय चरण में, दिनांक 10 अगस्त 2026 को संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ पर भावपूर्ण कथक नृत्यांजलि प्रस्तुत की गई।

इस प्रस्तुति का निर्देशन संस्थान की कथक प्रशिक्षिका डॉ. उपासना दीक्षित द्वारा किया गया। प्रस्तुति को साकार करने में श्री आनंद दीक्षित, श्री नीतीश भारती एवं श्री कृष्ण कुमार मौर्य का विशेष योगदान रहा। वही कथक विद्या के विद्यार्थी अनन्या अग्रवाल एवं आयुष ने वीडियो रिकॉर्डिंग एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इस प्रस्तुति में 38 विद्यार्थियों ने उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। कथक की भाव-भंगिमाओं और लय के माध्यम से प्रस्तुत यह नृत्यांजलि राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति रही।

🇮🇳 वंदे मातरम्!
🇮🇳 जय हिन्द!


10/08/2026

🇮🇳.…वंदे मातरम्….🇮🇳
**बिरजू महाराज कथक संस्थान,लखनऊ **
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम् “ की १५० वी जयंती को उत्सव के रूप में मनाए जाने के क्रम में “हर घर तिरंगा “ अभियान के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ में दिनांक 8/8/2026 को गायन के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति पूर्ण एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। जिसका संगीत संयोजन संस्थान के ही प्रशिक्षक श्री कृष्ण कुमार मौर्य द्वारा किया गया । तबला सहयोग श्री आनंद दीक्षित जी एवं ढोलक श्री नितीश जी।
प्रतिभागी छात्र/छात्रायें - परिधि लक्षकार, आरोही पाठक, प्रज्ञा मौर्या, प्रतिमा, रंजना साहू, हिमांशु वैश्य, आयुष सोनकर, अशरफ़ मंसूरी,रुद्र,रेयांश साहू
बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ








matram Department of Culture, Uttar Pradesh

Address

27/3, Kaiserbagh
Lucknow
226001

Telephone

+915222618918

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Birju Maharaj Kathak Sansthan Lucknow:

Shortcuts

Share