Pujya Shri Jitendri Ji Maharaj

Pujya Shri Jitendri Ji Maharaj PUJYASHRIJITENDRIJIMAHARAJ - Motivational Orator Of Ram Katha. Director of Manas Amrit Seva Sansthan
(317)

**“पूज्य श्री जितेंद्री जी महाराज का जीवन परिचय”**

श्री राम भक्त संत श्री तुलसीदास जी को परम आदर्श मानने वाले, सीताराम के चरणों मे अनन्य शरणागति एवं श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज के चरणों में अत्यन्त भक्ति रखने वाले पूज्य श्री जितेन्द्री जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र के निकट अतरौली के पास छोटी बहुती नामक गाँव में पूज्य श्री दिनेश दीक्षित जी के यहाँ दिनांक- १८-०८-१

९९२ (18-08-1992) को माता कान्ती जी की पावन कोख से हुआ।
जन्म उपरान्त विद्या-अध्ययन हेतु पूज्य महाराज श्री उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिले आए तथा यहां के निशातगंज क्षेत्र में रहकर अपनी शिक्षा ग्रहण की।

उनके परम स्नेही दादा जी स्व० श्री छोटेलाल दीक्षित जी अपने समय के प्रखर रामायणी थे। उन्होंने अपने पुत्र श्री दिनेश दीक्षित जी को हनुमत् सेवा के लिए प्रेरित किया था। उनके संस्कार पूज्य महाराज श्री में भी उतरे। परिवार की परम्परानुसार दादा जी एवं माता-पिता दोनों की ही धर्म भावना पूज्य महाराज श्री में प्रकट हुई। महाराज श्री के पिताजी बाल्यकाल से ही उन्हें प्रतिदिन श्री राम चरित मानस की दो-दो चौपाईयाँ कंठस्थ कराते रहे। जिसके फलस्वरूप बाल्यकाल से ही यह संस्कार दृढ़ हो चला। पूज्य महाराज श्री को बचपन से ही ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा एवं विश्वास रहा। महाराज श्री विभिन्न प्रदेशों में अनेकों पूजा अर्चना, जैसे 'रामायण पाठ', 'सुन्दरकाण्ड', 'मानस अमृत राम कथा', 'रुद्राभिषेक', 'विवाह', 'वैदिक अनुष्ठान' आदि कराते रहे हैं।

पूज्य महाराज श्री ने लखनऊ रिजर्व पुलिस लाईन के बगल में एक सुन्दर भव्य मन्दिर का निर्माण करवाया तथा संडीला में अपने ग्राम्य निवास स्थान पर विशाल क्षेत्र में भव्य "मानस अमृत धाम सेवा आश्रम” बनवाने की नींव रखी। यहीं पर भक्तजनों के उत्साहवर्धन से अभीभूत “पल-पल मानस, घर-घर मानस” सूत्र वाक्य के साथ “मानस अमृत सेवा संस्थान” नामक संस्था की संरचना की। इस संस्था के माध्यम से समस्त मानव समाज को “मानस अमृत परिवार” मानने के मूल मंत्र के साथ जिसका आधार ही है ‘सुन्दर जीवन का आधार’ रामराज्य स्थापित करने का प्रयास शुरू किया है।

पूज्य महाराज श्री का स्वप्न है, एक ऐसे समाज का निर्माण जहाँ इस कलियुग मे भी मातृ प्रेम, पितृ प्रेम, भ्रातृ प्रेम एवं गुरु परम्परा बनी रहे जो एक सुन्दर जीवन का आधार है। ऐसे समाज निर्माण हेतु पूज्य महाराज श्री ने भाव-भक्तिमय, संगीतमय व चरित्रमय, दिव्य ज्योति प्रदान करने वाली “श्री मानस अमृत राम कथा” का प्रारम्भ फरवरी २०१६ (2016) में किया है।

पूज्य महाराज श्री का मानना है, कि समाज कभी सुधरता नहीं है। समाज सुधार की बातें करने वाले लोग दंभी (स्वार्थी) हैं। मनुष्य को स्वयं को सुधारने का संकल्प करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में निवास कर रहे रावण के अंशों का परित्याग कर श्री राम के अंशों को स्थापित करे। व्यक्ति यदि स्वयं को सुधारेगा, तभी एक से दूसरा, दूसरे से तीसरा दीप प्रज्जवलित होगा और सब जगह प्रकाश फैल जायेगा। तथा समग्र समाज की रीति-नीति का स्वर ऊँचा उठेगा, तभी रावण, कंस जैसी बुराइयों का अंत होकर रामराज्य , कृष्णराज्य की स्थापना होगी।

आइये हम भी उनकी इस क्रान्ति में साथ दें। “मानस अमृत सेवा संस्थान” से जुड़ कर पूज्य महाराज श्री के स्वप्नों को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें। रावण वृत्ति का त्याग करें तभी उनकी गाई हुई 'मानस अमृत राम कथा' सफल होगी, उनका प्रयत्न सफल होगा।

। धन्यवाद ।

 #पूज्य_श्री_जितेंद्री_जी_महाराज एवं  #खाटू_श्याम_पंचमुखी_हनुमान_मंदिर_दाऊद_नगर_फैजुल्लागंज_लखनऊ  की ओर से आप सभी को  #ह...
15/08/2026

#पूज्य_श्री_जितेंद्री_जी_महाराज एवं #खाटू_श्याम_पंचमुखी_हनुमान_मंदिर_दाऊद_नगर_फैजुल्लागंज_लखनऊ की ओर से आप सभी को #हरियाली_तीज और #स्वतंत्रता_दिवस की हार्दिक शुभकमनाएं।

04/08/2026
04/08/2026

संगीतमय रूद्राभिषेक श्रृंगार

 #कामिका_एकादशी के पावन अवसर पर श्याम कीर्तन एवं विशाल भंडाराका आयोजन किया जा रहा है। आप सभी इस दिव्य आयोजन में सादर आमं...
02/08/2026

#कामिका_एकादशी के पावन अवसर पर
श्याम कीर्तन एवं विशाल भंडारा
का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी इस दिव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।

रविवार, 09 अगस्त, शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
(तत्पश्चात महाप्रसाद/भंडारा)

स्थान: खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर, [श्री करुणानिधान मंदिर, संकीर्तन धाम सेवा आश्रम, दाउद नगर फैजुल्लागंज, लखनऊ] |

#एकादशी_कीर्तन #श्याम_भजन #पूज्य_श्री_जितेन्द्री_जी_महाराज

देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर *श्याम कीर्तन एवं विशाल भंडारा* का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी इस दिव्य आयोजन में सादर आ...
17/07/2026

देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर
*श्याम कीर्तन एवं विशाल भंडारा*
का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी इस दिव्य आयोजन में सादर आमंत्रित हैं।
*शनिवार, 25 जुलाई, शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक (तत्पश्चात महाप्रसाद/भंडारा)
*स्थान: खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर, [श्री करुणानिधान मंदिर, संकीर्तन धाम सेवा आश्रम, दाउद नगर फैजुल्लागंज, लखनऊ]
सहयोग हेतु QR Code को स्कैन करे |

9794176766 | 7355690494
www.manasamritpariwar.org

#खाटू_श्याम_पंचमुखी_हनुमान_मंदिर_दाऊद_नगर_फैजुल्लागंज_लखनऊ

08/07/2026

श्री गणेशाय नमः
श्री श्याम देवाय नमः
|| हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे ||

सादर सप्रेम जय श्री श्याम! 🙏 #खाटू_श्याम_पंचमुखी_हनुमान_मंदिर प्रांगण में #योगिनी_एकादशी के पावन अवसर पर 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भव्य #श्याम_कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें आप सभी सादर आमन्त्रित हैं |
आइए, मिलकर बाबा का गुणगान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करे |

#श्री_श्याम_ज्योत_प्रज्वलन
#भजनों_की_अमृत_वर्षा
#बाबा_का_भव्य_श्रृंगार_व_आरती
#महाप्रसाद

पूज्य श्री जितेन्द्री जी महाराज (ओजस्वी कथा वाचक)
9794176766 | 7355690494

श्री करुणानिधान मंदिर, संकीर्तन धाम सेवा आश्रम, पुराना दाउद नगर, फैजुल्लागंज लखनऊ 226013

24/06/2026

।। जय श्री श्याम ।।
।। हारे के सहारे की जय ।|

खाटू श्याम पंचमुखी हनुमान मंदिर, दाउद नगर, फैजुल्लागंज लखनऊ में खाटू श्याम बाबा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं अलौकिक कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन कलश यात्रा में आप सभी सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
आइए, सिर पर कलश धारण कर और बाबा के जयकारों के साथ इस पावन यात्रा के साक्षी बनें।
दिनांक: गुरुवार, 25 जून 2026 को सांय 04:00 बजे

कलश यात्रा में सम्मिलित होने वाली माताएं, बहनें एवं कन्याएं कृपया पीले या केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर आने का कष्ट करें। यात्रा में बाबा का पावन निशान (ध्वज) उठाने के लिए भी भक्त सादर आमंत्रित हैं।
कलश तथा ध्वज मंदिर समिति द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

पूज्य श्री जितेन्द्री जी महाराज (ओजस्वी कथा वाचक)
9794176766 | 7355690494
श्री करुणानिधान मंदिर, संकीर्तन धाम सेवा आश्रम, पुराना दाउद नगर, फैजुल्लागंज लखनऊ 226013

ात्रा

Address

Shri Karunanidhaan Mandir, Sankirtan Dham Seva Ashram, 60 Feet Road, Old Daud Nagar Fazullaganj
Lucknow
226013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pujya Shri Jitendri Ji Maharaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pujya Shri Jitendri Ji Maharaj:

Shortcuts

Share

Category