17/09/2026
आज निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई।
इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि—
“मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा/रहूँगी और इसके लिए समय दूँगा/दूँगी। प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे अर्थात वर्ष में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करूँगा/करूँगी। मैं न गंदगी करूँगा/करूँगी और न किसी को करने दूँगा/दूँगी।”
स्वच्छता के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाते हुए *स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश* के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।
स्वच्छता अपनाएँ — स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाएँ। 🇮🇳
#स्वच्छताअभियान #स्वच्छताहीसेवा