06/03/2026
वरिष्ठ नागरिक सामुदायिक एवं मनोरंजन केंद्र, अलीगंज, लखनऊ द्वारा अयोध्या आध्यात्मिक यात्रा का कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन यात्रा में केंद्र के अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अयोध्या पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भव्य राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दिव्य एवं विशिष्ट दर्शन किए। साथ ही श्रद्धालुओं ने हनुमान गढ़ी में भी विशेष रूप से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस प्रकार की आध्यात्मिक यात्राएं वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऐसी आध्यात्मिक एवं मनोरंजन से परिपूर्ण यात्राएं आगे भी आयोजित की जाती रहेंगी, जिससे वरिष्ठजनों के जीवन में सुख और संतोष की अनुभूति होती रहे।
Smart Cities Mission Ministry of Housing and Urban Affairs