दिव्य कुम्भ एवं भव्य कुम्भ" चलो कुम्भ चलें।
आस्था, विश्वास, सौहार्द एवं संस्कृतियों के मिलन का पर्व है “कुम्भ”। ज्ञान, चेतना और उसका परस्पर मंथन कुम्भ मेले का वो आयाम है जो आदि काल से ही हिन्दू धर्मावलम्बियों की जागृत चेतना को बिना किसी आमन्त्रण के खींच कर ले आता है।
प्रयागराज कुम्भ 2019 में महत्वपूर्ण स्नान दिवसों की तिथियां
1. मकर संक्रांति 15-01-2019 मंगलवार
2. पौष पूर्णिमा 21-01-2019 सोमवार
3. मौनी अमावस्या (सोमवती) 04-02-2019 सोमवार
4. बसंत पंचमी 10-02-2019 रविवार
5. माघी पूर्णिमा 19-02-2019 मंगलवार
6. महाशिवरात्रि 04-03-2019 सोमवार
उत्तर प्रदेश सरकार अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ, प्रयागराज कुम्भ दर्शन हेतु प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत करती है। आइये इस महान परंपरा में सम्मिलित होकर इसके भागीदार बने । चलो कुम्भ चलें।