03/01/2025
गत दिनों, उत्तर प्रदेश के जिला बागपत निवासी दलित युवक जितेन्द्र ने अपने और अपने परिवार के साथ जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त लोगों द्वारा किए गए उत्पीड़न और मामले में पुलिस के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से आहत होकर दिल्ली "संसद भवन" के सामने आत्मदाह जैसा हृदयविदारक कदम उठाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया।
आज बागपत पहुंचकर भाई जितेन्द्र को विनम्र आदरांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया व अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।
साथ ही, जिला बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में एक दलित व्यक्ति के घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने, उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने और संपत्ति को तोड़ने-फोड़ने जैसी अमानवीय घटना के पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
मैं से माँग करता हूँ कि उपरोक्त दोनों मामलों में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।