26/01/2024
सावधान ❗️ सावधान ❗️ सावधान ❗️
साथियों आपकी निजी जानकारी गोपनीय और सही हाथों में सुरक्षित होनी जरूरी है, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। आपकी निजी जानकारी का व्यापारिक दुरुपयोग, सामाजिक दुरुपयोग, किसी अनजान व्यक्ति को लाभ पहुंचाने में उपयोग के साथ साथ आपके साथ रुपये पैसों की भी ठगी हो सकती है। ऐसा कैसे किया जा सकता है नीचे जानकारी दे रहे हैं।
साथियों आजकल आपके whatsapp पर, आपके WhatsApp ग्रुपों में, फेसबुक पर और भी अन्य सोशल मीडिया से कुछ लोग एक मैसेज भेजते हैं कि (फलाना) संगठन का App आ गया है और एक नीले कलर का लिंक देकर बोलते हैं कि इसे क्लिक कर के सदस्य बनें। और आई कार्ड प्राप्त करें आप आई कार्ड के लालच में जैसे ही लिंक को क्लिक करेंगे वैसे ही आपकी निजी जानकारी इस App को बनाने वाली कंपनी के सर्वर पर सेव हो सकती है और वह कंपनी आपकी निजी जानकारी का जैसा चाहे उपयोग कर सकती है या उसे किसी ठग, किसी फ्राड करने वाले, किसी जालसाज को बेच सकती है।
अगर आप कोई संगठन चलाते हैं, या आप कोई ग्रुप चलाते हैं या आप किसी संगठन के पदाधिकारी हैं तो कुछ अनजान लोग फोन कर के बोलते हैं कि वह आपके संगठन या आपके ग्रुप का App फ्री में बना कर देंगे। आप खुद सोचिए कि क्या कोई I T आईटी कंपनी टेक्निकल स्टाफ रखकर आपको फ्री में सेवा क्यों देगी ? कहीं न कहीं वह आपसे लाभ जरूर कमायेगी। और वह आपके संगठन का बिना दस्तावेज या बिना रजिस्ट्रेशन पेपर लिए App इसी लिए बनाकर देती है कि आप फ्री के लालच में लोगों को जुड़ने के लिए लिंक को बहुत सारे लोगों को शेयर करेंगे और जो लोग लिंक को क्लिक करेंगे उनकी जानकारी ये इकट्ठा कर के उसका दुरुपयोग कर पैसे कमाएंगे।
आपकी सुरक्षा आपके हाथ है। और विस्तृत जानकारी चाहिए तो हमें 9455797816 पर संपर्क कर के प्राप्त करें, क्योंकि ऐसी ही एक कम्पनी Kutumb App द्वारा बिना हमारी अनुमति के हमारे संगठन का App बनाकर हमारी लोकप्रियता का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का कार्य कर रही है।