One District One Product

One District One Product One District One Product - ODOP, is an ambitious programme of Uttar Pradesh Government, to promote a unique product from each, 75 districts of Uttar Pradesh.
(3)

काशी की पावन धरती पर 4-5 जून 2026 को आयोजित हो रही द्वितीय BRICS संस्कृति कार्य समूह बैठक भारत की सांस्कृतिक विरासत, रचन...
04/06/2026

काशी की पावन धरती पर 4-5 जून 2026 को आयोजित हो रही द्वितीय BRICS संस्कृति कार्य समूह बैठक भारत की सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और वैश्विक सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक का विषय है — "लचीलापन, नवाचार, सहयोग एवं सतत विकास के लिए निर्माण"।

उत्तर प्रदेश के लिए यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसके माध्यम से राज्य के GI टैग एवं ODOP उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बनारसी सिल्क सहित प्रदेश की विविध पारंपरिक शिल्प एवं हस्तकलाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान, नए बाजारों तक पहुँच और निर्यात के अवसर प्राप्त होंगे।

ODOP कार्यक्रम निरंतर प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट, डिज़ाइन विकास, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन सहायता तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Government of UP | MYogiAdityanath | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh

नगीना, बिजनौर के प्रसिद्ध काष्ठ शिल्प उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि!MYogiAdityanath, माननीय मुख्यमंत्री जी ने कल ब...
02/06/2026

नगीना, बिजनौर के प्रसिद्ध काष्ठ शिल्प उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि!

MYogiAdityanath, माननीय मुख्यमंत्री जी ने कल बिजनौर में ODOP कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्री Bhupendra Singh, माननीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार, भी उपस्थित रहे।

₹9.11 करोड़ की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक केंद्र के लिए 90% अनुदान ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान किया गया है। यह केंद्र नगीना के काष्ठ शिल्प कारीगरों को वुड सीज़निंग, केमिकल ट्रीटमेंट तथा आधुनिक टूल रूम जैसी सुविधाएँ नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराएगा।

अब तक इन विशेष सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कारीगरों को दूर-दराज़ के क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ जाते थे। इस कॉमन फैसिलिटी सेंटर के स्थापित होने से कारीगरों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी, उत्पादों की गुणवत्ता एवं टिकाऊपन में सुधार होगा और उनके उत्पाद राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।

यह पहल पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाने, कारीगरों की आय बढ़ाने तथा नगीना की विश्वविख्यात काष्ठ शिल्प परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh | Hanshraj Vishwakarma

01/06/2026

जनपद बिजनौर में आज हमें यहां के कारीगरों के लिए एक Common Facility Center (CFC) के उद्घाटन का अवसर प्राप्त हुआ है।

यह केंद्र कारीगरों को उन्नत तकनीक, नवीन डिजाइन और आधुनिक मशीनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान करेगा।

—मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी

जलेसर के घुंघरू और घंटियां — परंपरा की गूंज, पहचान की ध्वनि एटा जनपद के जलेसर में सदियों पुरानी धातु शिल्प कला आज भी अपन...
27/05/2026

जलेसर के घुंघरू और घंटियां — परंपरा की गूंज, पहचान की ध्वनि

एटा जनपद के जलेसर में सदियों पुरानी धातु शिल्प कला आज भी अपनी अनूठी “खनक” से देश-दुनिया को आकर्षित कर रही है। जलेसर के घुंघरू व घंटियां भारतीय शास्त्रीय नृत्य, मंदिरों और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं।

विशेष मिट्टी के साँचे, पीतल ढलाई, हाथ से आकार देने और सटीक ध्वनि संतुलन की पारंपरिक प्रक्रिया से तैयार होने वाले ये उत्पाद अपनी मधुर ध्वनि, मजबूती और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए प्रसिद्ध हैं।

जलेसर के घुंघरू एवं घंटी उद्योग को GI Tag प्राप्त होने से इसकी वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है।

‘One District One Product (ODOP)’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण, टूलकिट, वित्तीय सहायता, विपणन सहयोग, प्रदर्शनियों में सहभागिता एवं ब्रांडिंग जैसी पहलों द्वारा इस पारंपरिक उद्योग को नई ऊंचाइयाँ दी जा रही हैं।

आज जलेसर की यह विरासत हजारों कारीगरों को रोजगार प्रदान करते हुए भारत की सांस्कृतिक धरोहर की गूंज को विश्वभर तक पहुँचा रही है।

MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh

उत्तर प्रदेश के खेतों से देशभर की कॉफी तक — चिकोरी कॉफी उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।किसानों द्वारा उगाई गई चिकोरी ...
26/05/2026

उत्तर प्रदेश के खेतों से देशभर की कॉफी तक — चिकोरी कॉफी उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
किसानों द्वारा उगाई गई चिकोरी को स्थानीय प्रोसेसिंग इकाइयों में संसाधित किया जाता है, जिसके बाद इसे बड़े कॉफी उत्पादकों को भेजा जाता है, जहां इसे कॉफी में मिलाकर उसका स्वाद, गाढ़ापन और सुगंध बेहतर बनाई जाती है।

ODOP कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों एवं प्रोसेसिंग इकाइयों को आधारभूत सुविधाएं, तकनीकी उन्नयन, ब्रांडिंग, विपणन सहायता एवं बाज़ार से जोड़ने जैसी विभिन्न सहायता प्रदान कर चिकोरी उद्योग को सशक्त किया जा रहा है।

यह पहल मूल्य संवर्धन, ग्रामीण रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को चिकोरी उत्पादन एवं प्रसंस्करण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है।

MYogiAdityanath | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Government of UP | Bhupendra Singh

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश महोत्सव को मिल रहा है शानदार एवं उत्साहजनक प्रतिसाद!श्री श्री रविशंकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोज...
24/05/2026

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश महोत्सव को मिल रहा है शानदार एवं उत्साहजनक प्रतिसाद!

श्री श्री रविशंकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य ODOP उत्पाद प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आगंतुक उत्तर प्रदेश की समृद्ध हस्तकलाओं, हैंडलूम उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की सराहना कर रहे हैं।

आज प्रदर्शनी का अंतिम दिन है!

अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अवश्य पधारें और एक ही स्थान पर उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति, शिल्प एवं स्वाद का अद्भुत अनुभव प्राप्त करें। स्थानीय शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करें तथा अनूठे ODOP उत्पादों की खरीदारी करें।

स्थान: श्री श्री रविशंकर इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु
समय: प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
अंतिम दिन: 24 मई 2026

आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar | Bhanu Narasimhan | MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh | Hanshraj Vishwakarma | The Art of Living | Art of Living International Center

#उत्तरप्रदेशमहोत्सव

गोंडा के तरबगंज क्षेत्र स्थित लौव्वा टेपरा में देवीपाटन मंडल का पहला सामान्य सुविधा केंद्र किसानों के लिए नई संभावनाओं क...
24/05/2026

गोंडा के तरबगंज क्षेत्र स्थित लौव्वा टेपरा में देवीपाटन मंडल का पहला सामान्य सुविधा केंद्र किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग ₹7.95 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस केंद्र का संचालन 15 जून से शुरू करने की तैयारी है। यहां मक्का आधारित उत्पाद जैसे पॉपकॉर्न, कॉर्न फ्लेक्स, चिप्स आदि का निर्माण किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परियोजना से जनपद के करीब 5000 किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को अपने मक्के का उचित मूल्य मिलेगा, साथ ही वे यहां अपने उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बिक्री भी कर सकेंगे।

यह केंद्र किसानों की आय बढ़ाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और मक्का आधारित उद्योगों को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh | Hanshraj Vishwakarma | Surya Pratap Shahi

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश महोत्सव को मिल रहा है शानदार प्रतिसाद! अपने परिवार एवं मित्रों के साथ श्री श्री रविशंकर इंटरने...
23/05/2026

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश महोत्सव को मिल रहा है शानदार प्रतिसाद!

अपने परिवार एवं मित्रों के साथ श्री श्री रविशंकर इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित भव्य ODOP उत्पाद प्रदर्शनी का अवश्य भ्रमण करें और उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति एवं परंपरा का अनुभव करें।

यहाँ आपको मिलेंगे अनूठे हस्तनिर्मित उत्पाद, उत्कृष्ट हस्तशिल्प, पारंपरिक हैंडलूम उत्पाद एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वादिष्ट व्यंजन।

एक ही स्थान पर उत्तर प्रदेश की कला, शिल्प और स्वाद का अद्भुत संगम आपका इंतजार कर रहा है।

स्थान: श्री श्री रविशंकर इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु
समय: प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
दिनांक: 21 मई – 24 मई 2026

आइए, स्थानीय शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करें और उत्तर प्रदेश की विरासत को अपने साथ लेकर जाएँ।

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar | Bhanu Narasimhan | MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh | Hanshraj Vishwakarma | The Art of Living | Art of Living International Center

#उत्तरप्रदेशमहोत्सव

पूर्वांचल में कृषि आधारित ODOP उत्पादो कि अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कल पुरवांचल एग्रो इंडस्ट...
23/05/2026

पूर्वांचल में कृषि आधारित ODOP उत्पादो कि अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

कल पुरवांचल एग्रो इंडस्ट्रीज क्लस्टर सर्विसेज (SPV), चंदौली के प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) स्थल का निरीक्षण DIEPC अधिकारियों के साथ किया गया।

MSE-CDP योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा राइस मिल क्लस्टर, चंदौली क्षेत्र की राइस मिल इकाइयों की तकनीकी क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करेगा।

मुख्य बिंदु:
क्लस्टर में कुल 105 MSME इकाइयाँ
29 इकाइयाँ SPV से संबद्ध
कुल परियोजना लागत: ₹15 करोड़

वित्तीय संरचना:
▪️ भारत सरकार – ₹12 करोड़ (80%)
▪️ राज्य सरकार – ₹1.5 करोड़ (10%)
▪️ SPV योगदान – ₹1.5 करोड़ (10%)

प्रमुख प्रगति:
SPV द्वारा ₹150.14 लाख का पूर्ण अंशदान जमा किया जा चुका है
0.59 हेक्टेयर भूमि रेवासा, चंदौली में चिन्हित
प्रस्तावित मशीनरी में Vertical Rice Whitener, Optical Sorter, Length Grader, Packing Machine, Generator, Conveyor, Blower System आदि शामिल हैं।

यह पहल क्षेत्र में मूल्य संवर्धन, बेहतर प्रसंस्करण गुणवत्ता एवं बाजार अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh | Hanshraj Vishwakarma

भारत की समृद्ध कृषि विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचानमाननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi द्वारा इटली दौरे के दौरान Fo...
23/05/2026

भारत की समृद्ध कृषि विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi द्वारा इटली दौरे के दौरान Food and Agriculture Organization (FAO) के Director-General को भारत की पारंपरिक एवं क्षेत्रीय कृषि विविधता का प्रतीक विशेष खाद्य उत्पाद भेंट किए ।

इनमें उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का प्रसिद्ध कालानमक चावल (बुद्धा राइस), असम का जोहा चावल, पश्चिम बंगाल का गोविंदभोग चावल, केरल का रेड राइस, इंडो-गैंगेटिक क्षेत्र का बासमती चावल तथा महाराष्ट्र के मिलेट बार्स शामिल रहे।
GI टैग एवं क्षेत्रीय विशेषताओं से युक्त ये उत्पाद भारत की समृद्ध कृषि परंपरा, स्थानीय पहचान एवं पोषण आधारित खाद्य संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करते हैं।

ODOP पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कृषि विरासत एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह पहल ‘Vocal for Local’ और ‘Atmanirbhar Bharat’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है।

Jagdambika Pal | Government of UP | CMO Assam | Hanshraj Vishwakarma | MYogiAdityanath | Chief Minister Office Uttar Pradesh | Bhupendra Singh | PMO India | CMO Odisha

Address

Niryat Bhawan, Second Floor, 8 Cantt Road, Qaiserbagh
Lucknow
226001

Opening Hours

Monday 10am - 6:30pm
Tuesday 10am - 6:30pm
Wednesday 10am - 6:30pm
Thursday 10am - 6:30pm
Friday 10am - 6:30pm

Telephone

+9118001800888

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when One District One Product posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to One District One Product:

Share