01/09/2026
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि "SIR के तहत दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आ गई है, 1.5 करोड़ में से 47 लाख वोटर के नाम नहीं हैं, भारत सरकार नाहक ही जनसंख्या को लेकर परेशान हो रही है, SIR के ज़रिए चुनाव आयोग हमारे देश की जनसंख्या 140 करोड़ से घटाकर 50 करोड़ कर देगा."