Lucknow Congress Team

Lucknow Congress Team jai hind

25/09/2021

जो जा रहा है जाने दो
थोड़ा दीमक कम हो जाने दो
युवाओं को आने दो
हमे कारवां नया बनाने दो.....

25/09/2021
14/09/2021

Jai hind jai Congress

jai hind
15/07/2020

jai hind

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की  पुण्यतिथि पर शत शत नमन JAI HIND JAI BHARAT
21/05/2020

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन JAI HIND JAI BHARAT

07/11/2018

Happy deepawali to all my friends

रिश्वत मामले में गिरफ्तार BJP नेता को पार्टी ने 6 साल के लिए निकालाभारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण...
26/10/2017

रिश्वत मामले में गिरफ्तार BJP नेता को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गोरखपुर महानगर मंत्री सरिता सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया है.

प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने पत्र जारी कर जानकारी दी कि गोरखपुर बीजेपी की महानगर मंत्री सरिता सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं पार्टी की छवि खराब करने के कारण प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षो के लिए निष्काषित कर दिया है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पिछले दिनों पुलिस ने सरिता सिंह को र‍िश्वत लेने के आरोप में ग‍िरफ्तार क‍िया. उन पर आरोप लगा कि मोबाइल चोरी के एक आरोपी युवक को जेल जाने से बचाने के ल‍िए उन्होंने 50 हजार रुपए र‍िश्वत ल‍िया.

यही नहीं पुल‍िस ने मह‍िला नेता के घर से 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए. दरअसल बीते 13 अक्टूबर को एसआई राजकुमार ने मोबाइल चोरी के आरोपी हर्षित को कैंट थाना क्षेत्र से पकड़ा था. एचएसओ कैंट मनोज पाठक ने बताया, पूछताछ में मोबाइल छिनैती की 3 वारदातों को हर्षित ने स्वीकार किया था.

हर्षित की मां रीता पाण्डेय बेटे को छुड़ाने के लिए कैंट थाने पहुंची थी, जहां उनकी मुलाकात भाजपा नेत्री सर‍िता स‍िंह से हुई थी. यहां उन्होंने 50 हजार रुपए रकम की मांग करते हुए छुड़ाने का आश्वासन दिया था. उसी दिन रीता ने पैसे का इंतजाम कर सरिता को रकम दे दी थी, लेकिन उसके बाद भी हर्षित जेल चला गया.

इसके बाद हर्षित के परिजन रकम वापस मांगने लगे लेकिन सरिता सिंह लौटा नहीं रही थी. इसी बात की शिकायत लेकर हर्षित के परिजनों ने अपने पड़ोसी रिश्तेदार प्रभा पाण्डेय के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से की.

इस पर सीएम ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए. उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत लेकर सरिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं घर से 50 हजार रुपए की रकम भी बरामद कर लिया.

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Congress Team posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share