Uttar Pradesh Tourism

Uttar Pradesh Tourism The Official page of the Department of Tourism, Government of Uttar Pradesh
(472)

This is the OFFICIAL Page of Uttar Pradesh Tourism Department.With its traditions,culture,edifices and festivities U.P is the perfect potpourri of India.This page would provide insightful and intriguing information for all travel enthusiasts and for those seeking to taste a slice of India.Uttar pradesh has some of the world's most spectacular tourist destinations including its crowning jewel 'THE

TAJ MAHAL'.Uttar pradesh tourism department hopes that this page intended for tourism evangelism would give you a glimpse of this divine and pristine land of legacy,culture and traditions.Visit Uttar Pradesh and experience a travel salvation!

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से राधा-कृष्ण के मनोहारी युगल स्वरूप के दिव्य दर्शन…✨जहाँ कण-कण में कृष्ण ...
04/09/2026

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से राधा-कृष्ण के मनोहारी युगल स्वरूप के दिव्य दर्शन…✨

जहाँ कण-कण में कृष्ण हैं, वहीं राधा-कृष्ण का यह दिव्य स्वरूप भक्ति, प्रेम और आस्था से हृदय को भाव-विभोर कर देता है।

जय श्री राधा-कृष्ण! 🙏🦚

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वृंदावन धाम में विराजमान श्री राधा रमण जी महाराज के दिव्य एवं मनोहारी दर्शन…
04/09/2026

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वृंदावन धाम में विराजमान श्री राधा रमण जी महाराज के दिव्य एवं मनोहारी दर्शन…

मथुरा में आज इंतज़ार भी उत्सव है… क्योंकि आने वाले हैं नंदलाल।घड़ी की सुइयाँ आगे बढ़ रही हैं, लेकिन ब्रजवासियों और श्रद्...
04/09/2026

मथुरा में आज इंतज़ार भी उत्सव है… क्योंकि आने वाले हैं नंदलाल।

घड़ी की सुइयाँ आगे बढ़ रही हैं, लेकिन ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं की निगाहें बस उस शुभ घड़ी पर टिकी हैं, जब आधी रात को नंदलाल के जन्म का संदेश पूरे ब्रज को आनंद से भर देगा।

मथुरा वृंदावन की गलियाँ कृष्ण नाम से गूंज रही हैं, मंदिर फूलों और रोशनी से सज उठे हैं और दूर-दूर से आए श्रद्धालु भक्ति में ऐसे डूबे हैं, मानो हर कोई अपने कान्हा के स्वागत में पलकें बिछाए बैठा हो।

कहीं भजन हैं, कहीं जयकारे… कहीं प्रार्थना में उठे हाथ हैं, तो कहीं आंखों में बस एक ही इंतज़ार—

“कान्हा कब आएंगे?”

बस कुछ पल और…
फिर गूंजेगा— नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!

जय श्रीकृष्ण!

Along the sacred Yamuna, the Ghats Of Braj invite you to pause, breathe, and experience the timeless devotion that defin...
04/09/2026

Along the sacred Yamuna, the Ghats Of Braj invite you to pause, breathe, and experience the timeless devotion that defines this land. As the river flows gently by, the soul of Braj unfolds in every prayer, every diya, and every moment of stillness.

Experience The Timeless Magic Of Braj.

Discover The Divine Grandeur Of Shri Dwarkadhish Temple In Mathura, an iconic spiritual landmark where vibrant architect...
04/09/2026

Discover The Divine Grandeur Of Shri Dwarkadhish Temple In Mathura, an iconic spiritual landmark where vibrant architecture and timeless devotion come together. This sacred temple reflects the deep-rooted faith of Braj and offers a serene glimpse into Mathura’s rich spiritual heritage.

Visit Mathura And Experience The Sacred Spirit Of Braj, where every temple, tradition, and moment carries the essence of Lord Krishna’s divine land.

ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि।तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्॥श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बध...
04/09/2026

ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्॥

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।

भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जन्मोत्सव आपके जीवन में भक्ति, प्रेम, आनंद और सद्भाव का प्रकाश भर दे। मुरलीधर की कृपा से प्रत्येक घर में सुख-शांति, समृद्धि और उल्लास बना रहे तथा जीवन सदैव धर्म, सत्य और करुणा के मार्ग पर अग्रसर हो।

जय श्रीकृष्ण! 🙏

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुनियोजित विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।माननीय मुख्यमंत्री ...
03/09/2026

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुनियोजित विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नवम् बोर्ड बैठक संपन्न हुई।

बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण, होल्डिंग एरिया एवं मल्टीलेवल पार्किंग, वृंदावन में अनुकूल सिटी बस सेवा, जल संरक्षण, विरासत संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृत अभिजात सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रज की आस्था, संस्कृति और पर्यटन को विकास की नई सौगात! माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मथुरा में प...
03/09/2026

ब्रज की आस्था, संस्कृति और पर्यटन को विकास की नई सौगात!

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मथुरा में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह व विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

साथ ही प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत विकसित तुलसी माला निर्माण केंद्र एवं फूल प्रसंस्करण इकाइयों का लोकार्पण तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर संत समाज, जनप्रतिनिधिगण एवं पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृत अभिजात जी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आस्था, परंपरा और स्थापत्य वैभव का भव्य धाम : श्री रंगजी मंदिरवृंदावन की पावन धरा पर स्थित श्री रंगजी मंदिर भगवान श्री गो...
03/09/2026

आस्था, परंपरा और स्थापत्य वैभव का भव्य धाम : श्री रंगजी मंदिर

वृंदावन की पावन धरा पर स्थित श्री रंगजी मंदिर भगवान श्री गोदा-रंगमन्नार को समर्पित एक भव्य वैष्णव मंदिर है। यहाँ गोदा अर्थात आंडाल और भगवान रंगनाथ के दिव्य युगल स्वरूप की पूजा की जाती है। भगवान रंगनाथ को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है, जबकि श्री रंगजी मंदिर की परंपरा में वे श्रीकृष्ण के दूल्हा स्वरूप में गोदा के साथ विराजमान हैं।

दक्षिण भारतीय मंदिर स्थापत्य से प्रेरित इस मंदिर की भव्यता वृंदावन की आध्यात्मिक पहचान को एक विशिष्ट स्वरूप प्रदान करती है। इसकी वास्तुकला में दक्षिण और उत्तर भारतीय स्थापत्य परंपराओं का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। मंदिर का निर्माण 1845 में प्रारंभ होकर 1851 में पूर्ण हुआ। श्री रंगजी मंदिर, जहाँ वैष्णव भक्ति, समृद्ध परंपरा और स्थापत्य वैभव का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

वृंदावन की यात्रा में श्री रंगजी मंदिर को अवश्य शामिल करें और इसकी भव्य स्थापत्य कला एवं समृद्ध धार्मिक परंपरा की अनुभूति करें।

Address

Directorate Of Tourism, Rajarshi Purshottam Das Tandon Paryatan Bhavan, C-13, Vipin Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttar Pradesh Tourism posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttar Pradesh Tourism:

Shortcuts

Share