अक्षिता टाइम्स

अक्षिता टाइम्स Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अक्षिता टाइम्स, Lucknow.

20/07/2026

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार अत्यधिक वर्षा के कारण आज 20 जुलाई को विद्यालयों में अवकाश रहेगा...

----सेंसर ने किया फेल, फिर कैसे मिला लाइसेंस? ₹6000 के प्रमाणपत्र पर घिरा ड्राइविंग सिस्टम----शाहजहांपुर (कांट)। जनपद मे...
18/07/2026

----सेंसर ने किया फेल, फिर कैसे मिला लाइसेंस? ₹6000 के प्रमाणपत्र पर घिरा ड्राइविंग सिस्टम----

शाहजहांपुर (कांट)। जनपद में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कांट स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। यहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड एवं सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मानव हस्तक्षेप को कम कर केवल वास्तविक ड्राइविंग क्षमता के आधार पर लाइसेंस जारी करना है।
इस ट्रैक पर लगे सेंसर, कैमरे और सॉफ्टवेयर अभ्यर्थी की प्रत्येक गतिविधि का स्वतः मूल्यांकन करते हैं। निर्धारित मानकों का पालन करने पर अभ्यर्थी सफल घोषित होता है, जबकि गलती होने पर सिस्टम उसे स्वतः रिकॉर्ड कर लेता है। इसलिए इस व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष माना जाता है।
इसी बीच कुछ शिकायतकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जो अभ्यर्थी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट में सफल नहीं हो पाते, उन्हें कथित रूप से निजी ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग ₹6500 का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र लेने की सलाह दी जाती है। आरोप है कि यह प्रमाणपत्र लेने के बाद लाइसेंस बनने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
यदि इन आरोपों में सत्यता है, तो यह कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जब ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह सेंसर और कंप्यूटर आधारित है, तब क्या टेस्ट में असफल अभ्यर्थी केवल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है? यदि ऐसा है, तो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट की अनिवार्यता और उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है।

Dharmendra Pratap Singh A K Sharma Baljeet Singh Lakhimpurkheri Post Navbharat Times Online भारतीय किसान यूनियन टिकैत-शाहजहांपुर Satish Chandra Misra MYogiAdityanath Rakesh Tikait अक्षिता टाइम्स

----पुवायां विद्युत उपखंड कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर फिर चर्चा में, वायरल वीडियो में जेसीबी और डंफर के साथ गाने में दबं...
04/07/2026

----पुवायां विद्युत उपखंड कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर फिर चर्चा में, वायरल वीडियो में जेसीबी और डंफर के साथ गाने में दबंगई की झलक-----

शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी कथित तौर पर दबंग अंदाज में नजर आ रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि संबंधित कर्मचारी का नाम पहले भी बिल रिवीजन सहित अन्य कार्यों को लेकर विवादों में सामने आता रहा है। आरोप हैं कि उपभोक्ताओं के कार्यों में अनियमितता और लापरवाही की शिकायतें समय-समय पर उठती रही हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह लगातार एक ही पद और स्थान पर कार्यरत है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर माह में संबंधित कर्मचारी की आय से अधिक संपत्ति को लेकर भी विभागीय जांच हुई थी। हालांकि, जांच का क्या निष्कर्ष निकला और उसमें क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

चर्चा यह भी है कि संबंधित कर्मचारी कई वर्षों से एक ही सीट पर तैनात है। जबकि प्रबंध निदेशक (एमडी) के आदेशों के अनुसार सामान्यतः किसी भी कर्मचारी को पांच वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर तैनात नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि यह नियम लागू है, तो संबंधित कर्मचारी का लंबे समय से एक ही स्थान पर बने रहना किन परिस्थितियों में संभव हुआ।

Dharmendra Pratap Singh Baljeet Singh A K Sharma MYogiAdityanath Satish Chandra Misra Navbharat Times Online Lakhimpurkheri Post

----राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे सवाल, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन----शाहजहांपुर। अयोध्या स्थित श्रीर...
24/06/2026

----राम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे सवाल, कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन----

शाहजहांपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले में पारदर्शी जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि श्रीराम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दान राशि और चढ़ावे से जुड़े कथित विवादों की खबरों से लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं, इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की चर्चा होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने कहा कि आस्था से जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
पूर्व प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा कि श्रीराम मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। ऐसे में किसी भी प्रकार के विवाद की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने भी मामले को गंभीर बताते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग की।
इस दौरान पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, अरुणोद मिश्रा, पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, साफिया बेगम, गायत्री प्रकाश अवस्थी, दिनेश कुमार, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, अदीब अहमद, तस्दीक अंसारी, सईद अंसारी, अजय पाठक, हशमुद्दीन, कृष्ण चंद तिवारी, अच्छन खान, आशीष तिवारी, आमिर खान, सुधांशु मिश्रा, फरमान खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

----भाकियू (टिकैत) के तेवर देख हरकत में आया पुलिस प्रशासन, किसान यूनियन कार्यालय पहुंचकर लिया ज्ञापन----पुवायां/शाहजहांप...
22/06/2026

----भाकियू (टिकैत) के तेवर देख हरकत में आया पुलिस प्रशासन, किसान यूनियन कार्यालय पहुंचकर लिया ज्ञापन----

पुवायां/शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा प्रस्तावित आंदोलन और धरने की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुवायां स्वयं किसान यूनियन कार्यालय पहुंचे और संगठन पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

भाकियू (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन ने खुटार क्षेत्र में हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच तथा ग्राम गंगसरा में चोरी और आगजनी की घटना में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। इस दौरान सीओ पुवायां ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

किसान यूनियन कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख अपनाए जाने के बाद फिलहाल संगठन ने जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन अपने आश्वासन पर अमल करते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत-शाहजहांपुर Rakesh Tikait

----सूखी नहर में मिला वृद्ध का शव, कपड़ों से हुई पहचान----निगोही/शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र में गुरुवार को एक सूखी ...
21/06/2026

----सूखी नहर में मिला वृद्ध का शव, कपड़ों से हुई पहचान----

निगोही/शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र में गुरुवार को एक सूखी नहर में वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, भटपुरा मिश्र चौराहे के पास सहेदेवपुर के निकट सूखी नहर में करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान ग्राम अल्हादात्य निवासी राजाराम पुत्र भूधरलाल के रूप में की।
मृतक के पुत्र कमलेश ने बताया कि उनके पिता 18 जून से घर से लापता थे। शव की पहचान उनके कपड़ों के आधार पर की गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों के अनुसार राजाराम शराब पीने के आदी थे तथा फालिस (पक्षाघात) की बीमारी से भी पीड़ित थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निगोही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अक्षिता टाइम्स

----2 लाख की रिश्वत लेते शाहाबाद नगर पालिका के ईओ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई----हरदोई। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...
16/06/2026

----2 लाख की रिश्वत लेते शाहाबाद नगर पालिका के ईओ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई----

हरदोई। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विजिलेंस टीम ने शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से नगर पालिका और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार शाहाबाद के बिजली ठेकेदार स्वदेश गुप्ता ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी कि नगर पालिका में कराए गए कार्यों के लंबित भुगतान के बदले ईओ द्वारा दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि भुगतान जारी करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत सोमवार को शिकायतकर्ता ने शाहाबाद स्थित ईओ आवास पर रिश्वत की रकम पहुंचाई। जैसे ही ईओ ने रकम स्वीकार की, पहले से निगरानी कर रही विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी ईओ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही भुगतान संबंधी अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं अन्य मामलों में भी अनियमितताएं या अवैध वसूली तो नहीं की गई।
सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता ने पूर्व में भी विभिन्न भुगतान मामलों में कमीशन लिए जाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों के भुगतान और पारदर्शिता को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल आरोपी ईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की इस कार्रवाई को प्रशासनिक तंत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

----योग सप्ताह का आगाज: शहीद संग्रहालय में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश----शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य...
15/06/2026

----योग सप्ताह का आगाज: शहीद संग्रहालय में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश----

शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

आयोजकों ने बताया कि योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया।

योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, आयुष विभाग के प्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
Dharmendra Pratap Singh

----खड़ी डीसीएम से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत; चार घायल मेडिकल कॉलेज रेफर----शाहजहांपुर। जिले के जलालाबाद क्षेत्र...
14/06/2026

----खड़ी डीसीएम से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत; चार घायल मेडिकल कॉलेज रेफर----

शाहजहांपुर। जिले के जलालाबाद क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कटरा-बरेली हाईवे पर इंडियन ढाबे के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार कार में सवार पांच लोग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित कार ढाबे के निकट खड़ी डीसीएम में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

----हादसे के बाद मददगार बने टीएसआई विनय पाण्डेय, घायलों को दिलाई समय पर चिकित्सा--------मानवता की मिसाल: सड़क पर तड़प रह...
13/06/2026

----हादसे के बाद मददगार बने टीएसआई विनय पाण्डेय, घायलों को दिलाई समय पर चिकित्सा-----

---मानवता की मिसाल: सड़क पर तड़प रहे घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान---

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शनिवार को हुए सड़क हादसे के बाद यातायात पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) विनय कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और उनके उपचार की व्यवस्था कराई।
जानकारी के अनुसार मिश्रीपुर ढाबे के निकट एक ई-रिक्शा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में शांति देवी, गोविंद त्रिवेदी, नीरज और अर्चना घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोविंद त्रिवेदी के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि शांति देवी के पैर में गहरी चोट बताई गई। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
इसी दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह एवं टीएसआई विनय कुमार पाण्डेय वहां से गुजर रहे थे। घायलों को देखकर दोनों अधिकारी तत्काल रुके और राहत कार्य में जुट गए। टीएसआई विनय पाण्डेय ने तत्काल थाना रामचंद्र मिशन पुलिस को सूचना दी तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ई-रिक्शों की व्यवस्था कराई।
बताया जाता है कि विनय पाण्डेय स्वयं घायलों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से समुचित उपचार कराने में सहयोग किया। उन्होंने घायलों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया तथा उनका मनोबल भी बढ़ाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय काफी लोग मौजूद थे, लेकिन सहायता के लिए बहुत कम लोग आगे आए। ऐसे में यातायात पुलिस की सक्रियता से घायलों को समय पर इलाज मिल सका।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना होने पर तमाशबीन बनने के बजाय पीड़ितों की मदद करें और तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें। टीएसआई विनय कुमार पाण्डेय और उनकी टीम के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मानवीय कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।
Dharmendra Pratap Singh

Address

Lucknow
243006

Telephone

+919451271565

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अक्षिता टाइम्स posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अक्षिता टाइम्स:

Shortcuts

Share