03/10/2026
**कला आचार्य प्रदर्शनी का समापन समारोह**
राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं चित्रकला विभाग, महिला महाविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कला आचार्य प्रदर्शनी 2026- 27 का समापन समारोह दिनांक 1 अक्टूबर 2026 सायं 4 बजे आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर जसमिन्दर कौर, संकाय प्रमुख, दृश्य कला संकाय,काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, साथ ही प्रोफेसर प्रदोष मिश्रा, प्रोफेसर सरोज रानी द्वारा समापन समारोह का आगाज़ मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा जी ने अकादमी के गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कला आचार्य प्रदर्शनी के आयोजन के महत्व को बताया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जसमिंदर कौर द्वारा यह बताया गया कि इस तरह के आयोजन से युवा कलाकारों एवं छात्रों को अपने गुरुजनों के कलात्मक सृजन को देखकर प्रेरणा प्राप्त होती है।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित गुरुजनों द्वारा चित्रों का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा कला आचार्यों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ० सुनील कुमार सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सरोज रानी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजन सदस्य डॉ० ललित कुमार सोनी, डॉ० मिथुन दत्त,डॉ० आशीष कुमार गुप्ता, डॉ० किरण गुप्ता, डॉ० कनुप्रिया, डॉ० श्वेता, मौर्या, डॉ० दीक्षा जायसवाल, डॉ० दीपिका यादव, साहब राम टुडू, माहेश्वरी, आजाद कपूर, आदि कला आचार्यों के उपस्थिति से आयोजन को पूर्णता प्राप्त हुई।
आयोजन में सहभागिता के लिए सभी कला आचार्यों को हृदय से धन्यवाद 🙏