28/04/2026
कौशल दिशा पोर्टल पर जाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की वेबसाइट www.upsdm.gov.in पर विजिट करें.
मिशन मोड में UPSDM: 3 दिन के भीतर लंबित बैचों के निस्तारण के निर्देश
यूपीएसडीएम मुख्यालय में अपर मिशन निदेशक सुश्री प्रिया सिंह जी की अध्यक्षता में आज 'प्रोजेक्ट प्रवीण' एवं 'SSDF' की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के मुख्य बिंदु:
• बैच अप्रूवल में देरी पर अपर मिशन निदेशक ने जताई कड़ी नाराजगी.
• अगले 3 दिनों के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने की समय-सीमा तय.
• युवाओं के प्रशिक्षण में न आए कोई बाधा, समयबद्ध तरीके से बैच शुरू करने के निर्देश ।
बैठक में असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एम.के. सिंह जी, असिस्टेंट मैनजर एवं सभी जिलों के DC व MIS टीम ऑनलाइन जुड़ें.