22/06/2022
मुजफ्फरनगर: आज दिनांक 22.06.2022 को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश की माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी द्वारा विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, समीक्षा बैठक में संदीप भागिया मुख्य विकास अधिकारी, श्री अनूप कुमार नगर मजिस्टेªट, कुलदीप सिंह पुलिस अधीक्षक, श्री महावीर सिंह फौजदार मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री शिवेन्द्र कुमार जिला दिव्यांगजन सशाक्तिकरण अधिकारी, श्री विनित कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रीमती ज्योति यादव महिला थानाध्यक्ष, श्री सदंीप कुमार, सदस्य, बाल कल्याण समिति, श्रीमती पूनम शर्मा निदेशक, चाइल्ड लाईन इत्यादि उपस्थित रहे। माननीय मंत्री महोदया द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 10 लाभार्थियो/बालक/बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किये गये। इसके उपरांत माननीय मंत्री महोदया द्वारा सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ महिला एवं बाल कल्याण, सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें संबंधित अधिकारियों को उ0प्र0 सरकार एवं केन्द्र सराकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाने के निर्देश दिये गये। मा0 महोदया द्वारा अधिकारियों को लाभार्थीपरक योजनाओं में सामाजिक संवेदनशीलता अपनाने हेतु भी प्रेरित किया गया।
माननीय मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी का स्वागत एवं सम्मान मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, पुलिस अधीक्षक एवं श्री सतीश चन्द गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर किया गया। समीक्षा बैठक में माननीय महोदया द्वारा सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को उत्तर प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे-बेटी बचाओं बेटी पढाओ, मिशन शक्ति, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना का प्रचार-प्रसार कराकर पात्रों तक पहुॅचाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक कार्यक्रम का संचालन डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। माननीय मंत्री महोदया द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत घर की शान बेटियों के नाम नेम प्लेट लगाने व गो परपल अभियन एवं पिंक-डे जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महिला कल्याण विभाग के जनपदीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम की व्यवस्था सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक एवं नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी द्वारा की गयी। कार्यक्रम में शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी, पूजा नरूला केन्द्र प्रबंधक वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर, हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक, शिवम जिला समन्वयक, मौ0 आरिफ सहायक सह आंकडा प्रविष्टि प्रचालक, अजय कुमार, संजय कुमार आउटरीच कार्यकर्ता, पूरणमल, नाथीराम एवं अमित इत्यादि उपस्थित रहे।