21/08/2026
राष्ट्रसेवा के युगपुरुष, जननायक एवं कर्मयोगी बाबू जी को शत्-शत् नमन।
आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, परमश्रद्धेय आदरणीय श्री कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर #श्री_बृजेश_पाठक_जी_उपमुख्यमंत्री_उत्तर_प्रदेश_सरकार, #श्री_आनंद_द्विवेदी_जी लखनऊ महानगर अध्यक्ष,माननीय महापौर #श्रीमती_सुषमा_खर्कवाल_जी लखनऊ उत्तर विधायक #श्री_नीरज_बोरा_जी,
विधायक प्रत्याशी #श्री_रजनीश_गुप्ता_जी,नगर निगम उपाध्यक्ष #श्री_पम्मी_तिवारी_जी लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष #श्री_दीपक_शुक्ला_जी एवं सभी #महानगर_पदाधिकारी_गणों की उपस्थिति में हम सभी #पार्षदगणों एवं #भारतीय_जनता_पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगणों ने बाबूजी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन समर्पित किए।
बाबू जी का जीवन राष्ट्र, समाज, संस्कृति और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरणादायी गाथा रहा। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, स्पष्ट विचारों और राष्ट्रहित के प्रति अडिग प्रतिबद्धता से सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं सुशासन के नए मानदंड स्थापित किए!
राष्ट्र और समाज के प्रति बाबूजी का समर्पण, उनकी दृढ़ता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे!
उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रनिष्ठ जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा। बाबू जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करते रहें—यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
💐 परमश्रद्धेय बाबू जी की पुण्य स्मृतियों को शत्-शत् नमन।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
शत्-शत् नमन🙏