02/05/2024
अटल भूजल योजनान्तर्गत दिनांक 01- 05-2024 को महोबा के विकास भवन सभागार में "रेन वाटर हार्वेस्टिंग (RWH) विषय पर प्रशिक्षण" दिया गया। प्रशिक्षण में हाइड्रोलाजिस्ट श्री अक्षय कुमार ने अटल भूजल योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण सहित उसकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। तथा समय-समय पर स्ट्रक्चर की सफाई पर विशेष बल दिया। इस मौके पर डी.पी.आर.ओ., आई.ई.सी.एक्सपर्ट ,एग्रीकल्चर एक्सपर्ट महोबा, एवं विकास खण्ड- पनवाड़ी, जैतपुर, चरखारी, एवं कबराई के कन्सल्टेंट इंजीनियर उपस्थित रहे।