CPIML Liberation - Uttar Pradesh

CPIML Liberation - Uttar Pradesh जनता का हित ही पार्टी का हित है.

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा-योगी सरकार पर राज्य को एक पूर्ण 'निगरानी राज्...
22/08/2026

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा-योगी सरकार पर राज्य को एक पूर्ण 'निगरानी राज्य' (सर्विलांस स्टेट) में तब्दील करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पार्टी ने कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक विरोध और जन-आंदोलनों को कुचलने के लिए खुफिया तंत्र के जरिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की निजी जिंदगी में गैर-कानूनी दखलंदाजी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा बाकायदा दबाव बनाकर नेताओं से उनके 'फैमिली ट्री' (वंश वृक्ष), बैंक खातों के विवरण, आय के स्रोत, सोशल मीडिया प्रोफाइल, पहचान पत्र (आधार, पैन, पासपोर्ट), संपत्ति विवाद और निजी संपर्कों तक का ब्योरा मांगा जा रहा है। भाकपा (माले) ने इसे निजता के मौलिक अधिकार का खुला उल्लंघन बताते हुए इस कवायद को तुरंत रोकने की मांग की है।
इस सवाल पर 27 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया।

13-14 अगस्त को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह।आज 13 अगस्त को अखिल भारतीय खेत एवं ग...
14/08/2026

13-14 अगस्त को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह।
आज 13 अगस्त को अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा राष्ट्र व्यापी आह्वान के तहत शुरू सत्याग्रह उत्तर प्रदेश के 14 ब्लाकों पर लखीमपुर खीरी के पलिया सहित तीन तहसीलों पर व एक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौपा गया। तथा 8 ब्लाकों पर सत्याग्रह जारी है जो कल ज्ञापन देने के साथ समाप्त होगा। लखीमपुर-खीरी के फूलबेहड़ ब्लॉक,सीतापुर के चार ब्लाकों एवं बस्ती के एक ब्लॉक में कल प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
बलिया के मनियर में सैकड़ो ग्रामीण जोरदार प्रदर्शन व धरना के बाद अनशन जारी रखे हुए हैं मिर्जापुर के पटेहरा हलिया, देवरिया के बनकटा ब्लाक पर चंदौली के सकलडीहा एवं खेत मजदूर सभा के प्रदेश सह सचिव अनिल पासवान को पुलिस द्वारा डिटेल कर लेने पर उनके घर पर ही सत्याग्रह जारी है। इसके अलावा गोरखपुर पीलीभीत के पूरनपुर जालौन, भदोही, सहित 19 जिलों के 29 पॉइंट पर ग्रामीण गरीबों ने धरना प्रदर्शन अनशन किया।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर बीबी ग्राम जी के तहत ग्रामीण गरीबों का जॉब कार्ड बनाने काम देने राष्ट्रीय स्तर पर एक न्यूनतम मजदूरी दर 729 रुपए प्रतिदिन करने राशन वितरण में कटौती बंद करने, सबको आवास देने, ₹6000 मासिक पेंशन देने, गरीबों को उजाड़ फेंकने के बजाय 5 डिसमिल जमीन बसने के लिए देने,200 यूनिट बिजली फ्री, करने सभी गरीबों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने जैसी बुनियादी सवालों को एक राजनीतिक सवाल बना देने के लिए आज 2 दिन का यह सत्याग्रह जो शुरू हुआ है कल खत्म होगा। के माध्यम से एक राष्ट्रव्यापी सवाल बना देने की कोशिश है। जिसे सरकार को आज नहीं तो कल हर हाल में लागू करना होगा। राजेश साहनी प्रदेश सचिव अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा उत्तर प्रदेश।
13//08/2026
#खेत #ग्रामीण #मजदूर #सभा

13/08/2026

आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऐक्टू प्रयागराज में जुलूस

इसी स्याही से लिखेंगे आने वाले देश का भविष्य, रोकने की हर कोशिश को करेंगे ध्वस्त!- नेहा
08/08/2026

इसी स्याही से लिखेंगे आने वाले देश का भविष्य, रोकने की हर कोशिश को करेंगे ध्वस्त!

- नेहा

07/08/2026

क्या उन्हें लगता है कि स्याही से देशभर के छात्र-युवाओं को दबाया जा सकता है?

यह बात आइसा की अध्यक्ष ने तब कही, जब RSS/BJP के गुंडों ने उन पर और अन्य महिला प्रदर्शनकारियों पर हमला किया।

संसदीय लोकतंत्र और कानून के शासन में जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर अमित शाह को जंतर मंतर पर ...
31/07/2026

संसदीय लोकतंत्र और कानून के शासन में जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर अमित शाह को जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए।

छात्र नेताओं का एक डेलिगेशन आज जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष अदि...
28/07/2026

छात्र नेताओं का एक डेलिगेशन आज जौहर यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति तथा महासचिव सुनील, आइसा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार (इलाहाबाद विश्वविद्यालय)के साथ आइसा जेएनयू के नेता गुलाम वारिस शामिल रहें। इस डेलिगेशन में रामपुर भाकपा माले जिला प्रभारी एडवोकेट गिरीश कुमार, भाकपा माले पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अफरोज आलम के साथ एडवोकेट नासिर सुल्तान जी भी मौजूद रहें।

इस दौरे में जौहर विश्वविद्यालय के कैंपस का भ्रमण किया गया तथा छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय के बारे में जाना गया। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से भी मुलाकात की गई। इसी दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से भी मुलाकात की गई। जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन देते हुए इस फैसले को रद्द करने तक लड़ाई जारी रखने को पूरा समर्थन किया गया। सिर्फ अंतरिम स्टे नहीं बल्कि आदेश पूरी तरह रद्द किया जाएं नहीं तो यहां भी जंतर मंतर बनाने की चेतावनी दी गईं।

इसी दौरान पूर्व मंत्री आजम खान साहब के परिवार तथा पूर्व सांसद प्रोफेसर डॉ तंजीम फातिमा जी भी मुलाकात की गईं। विश्वविद्यालय को बचाने की लड़ाई का समर्थन किया। इंकलाब जिंदाबाद!

भाकपा(माले) के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने जंतर मंतर पहुंचकर सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आइसा नेता नेहा, दानिश, अ...
25/07/2026

भाकपा(माले) के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने जंतर मंतर पहुंचकर सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आइसा नेता नेहा, दानिश, अंजलि और इस आंदोलन के तमाम नेताओं को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

उन्होंने पूरे Gen Z और छात्र-युवा कम्युनिटी को भी बधाई दी। जिन्होंने ऐसा ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया जिसने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर मोदी शाह की दमनकारी सत्ता को झुकने पर मजबूर किया।

23/07/2026
आज भाकपा(माले) का प्रतिनिधिमंडल रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को तोड़ने के आदेश के खिलाफ़ आंदोलन...
22/07/2026

आज भाकपा(माले) का प्रतिनिधिमंडल रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों को तोड़ने के आदेश के खिलाफ़ आंदोलनरत छात्रों को अपना समर्थन देने पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी कॉमरेड अफ़रोज़ आलम, रामपुर प्रभारी एडवोकेट गिरीश कुमार, मुरादाबाद प्रभारी कॉमरेड रोहिताश राजपूत व अन्य साथी मौजूद थे।

प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें भी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

इस ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने मांग की, कि -------

१. यूनिवर्सिटी के भवनों को तोड़ने के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए और ऐसे आदेशों को रद्द किया जाए।

२. यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों को यूनिवर्सिटी में ही बेहतर शिक्षा देने व अन्य ज़रूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।

Address

Comrade Vinod Mishra Bhavan, R-73, Lane 8, Sitapur Rd, Nyay Vihar Colony, Bhitauli
Lucknow
226013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPIML Liberation - Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CPIML Liberation - Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share