26/01/2026
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को ग्राम मस्तीपुर, जनपद लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह संविधान पोषक वाटिका में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में ग्राम की महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संविधान संरक्षक संघ ककी सक्रिय सदस्य व लोकगायिका श्रीमती सपना त्यागी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने जीत माध्यम के द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान की रक्षा, शिक्षा के महत्व एवं सामाजिक जागरूकता पर प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पीतांबर प्रसाद जी ने की।
ध्वज वंदना एवं उद्बोधन श्री समुझलाल धीमान जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री रावत जी ने किया, जिन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री संतदीन रावत जी ने बच्चों की शिक्षा, संविधानिक अधिकारों तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहने पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वे गांव में घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के वातावरण में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
🇮🇳जय भारत | जय संविधान🇮🇳
#संविधान_संरक्षक_संघ