09/12/2022
बच्चे को क्या न खिलाएं
डिब्बाबंद भोजन, पैक या भंडारित किया गया भोजन, प्रिजरवेटिव या रसायन युक्त कृत्रिम रूप से पकाया गया भोजन, फलों का रस और पेय, बार-बार तला हुआ ट्रांस-फैटी एसिड युक्त भोजन किसी भी हालत में 2 साल से कम के बच्चे को न दें। इनसे आगे चलकर मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारी, तांत्रिक तंत्र की समस्याएं हो सकती हैं। बिस्कुट, ब्रेड, पेस्ट्री, चॉकलेट, चीज, आइसक्रीम, डोनट, केक आदि कभी-कभी खिलाए जा सकते हैं लेकिन इन्हें मुख्य पूरक आहार नहीं होना चाहिए।