Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN

Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Official Page of Swachh Bharat Mission, Govt. of Uttar Pradesh

29/08/2026

बंधन स्वच्छता का, संकल्प पर्यावरण संरक्षण का!

अयोध्या नगर निगम द्वारा आयोजित ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज सफाई मित्र बहनों द्वारा माननीय महापौर श्री Girish Pati Tripathi जी एवं नगर आयुक्त श्री Jayendra Kumar को राखी बांधकर आत्मीयता एवं सम्मान का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर माननीय महापौर जी एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा सफाई मित्रों को मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं तथा स्वच्छता व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री नागेंद्र नाथ एवं श्री भारत भार्गव, माननीय पार्षद श्री सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्या’, श्री अखिलेश पांडेय, श्री सुफियान, श्री राशिद सलीम, श्री रमाशंकर, श्री अजय पांडेय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



CM Office UP A K Sharma Urban Development Department , Uttar Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Uttar Pradesh Swachh Bharat Urban Information and Public Relations Department, Uttar Pradesh

29/08/2026

स्वच्छ और सुंदर काशी के संकल्प को साकार करते हुए वाराणसी नगर निगम द्वारा सड़कों के किनारे कटिंग को हटाकर क्षेत्र की स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाया गया है। आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में सहभागी बनें।

29/08/2026

शहर की समस्या अब समाधान से दूर नहीं!

सफाई, कचरा, सड़क, नाली या स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या दिखे तो **Ghaziabad 311 App** पर शिकायत दर्ज करें और समाधान की दिशा में अपना योगदान दें।

आपका एक कदम, बेहतर गाजियाबाद की ओर!

MyGovIndia Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Government of UP Urban Development Department, Uttar Pradesh A K Sharma Manohar Lal Tokhan Sahu Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Survekshan Anurag Jain Sunita Dayal

29/08/2026

बंधन स्वच्छता का , हर दुकान दस्तक अभियान

नगर निगम प्रयागराज द्वारा बंधन स्वच्छता का अभियान के अंतर्गत जोन–7, वार्ड–37 शांतिपुरम में लेबर चौराहे से प्राची हॉस्पिटल तक “हर दुकान दस्तक” अभियान संचालित किया गया।

IEC टीम द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्वच्छता, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कपड़े/जूट के थैलों के उपयोग, खुले में कचरा न फेंकने एवं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को कचरा देने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छता का बंधन निभाएं, रक्षाबंधन के बाद भी स्वच्छता बनाए रखें।


CM Office UP A K Sharma Urban Development Department , Uttar Pradesh Swachh Uttar Pradesh Information and Public Relations Department, Uttar Pradesh Ganesh Kesarwani Bjp

27/08/2026

स्वच्छता से सुंदर प्रयागराज

नगर निगम प्रयागराज द्वारा GVP मुक्त प्रयागराज अभियान के अंतर्गत मिर्जापुर मार्ग, नैनी बाज़ार, डंडी एवं प्रयागराज क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर खुले में पड़े कचरे एवं गंदगी की सफाई सुनिश्चित की गई।

स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए नागरिकों से अपील है कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता व्यवस्था में नगर निगम का सहयोग करें।

आइए, मिलकर प्रयागराज को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाएं।


CM Office UP A K Sharma Urban Development Department , Uttar Pradesh Swachh Uttar Pradesh Information and Public Relations Department, Uttar Pradesh Ganesh Kesarwani Bjp

27/08/2026

आगरा नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर पहल के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान घर-घर जाकर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण (Waste Segregation) की जानकारी दी गई और कचरे को सही तरीके से अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छ शहर की दिशा में नागरिकों की सहभागिता बेहद जरूरी है। आइए, कचरे का सही पृथक्करण अपनाकर स्वच्छ एवं सुंदर आगरा बनाने में अपना योगदान दें। ♻️






27/08/2026

🪢बंधन स्वच्छता का, स्वच्छ सुंदर रक्षाबंधन अभियान

नगर निगम अयोध्या एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में ‘बंधन स्वच्छता का, स्वच्छ रक्षाबंधन’ अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय कुशमाहा में स्वच्छता जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान IEC टीम द्वारा लगभग 75 विद्यार्थियों को स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन एवं रक्षाबंधन पर्व के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग,गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न स्वच्छता प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह एवं संरक्षण की भावना को स्वच्छता से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय,घर एवं आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही स्वच्छता का संदेश परिवार एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

🌿 स्वच्छता अपनाएँ • पर्यावरण बचाएँ • स्वच्छ एवं सुंदर अयोध्या बनाएँ

SwachhBharatMission WasteManagement WasteSegregation IEC CleanlinessAwareness RakshaBandhan2026 SwachhSurvekshan

27/08/2026

बंधन स्वच्छता का ,कबाड़ से सृजन, स्वच्छता का संदेश

नगर निगम प्रयागराज द्वारा “बंधन स्वच्छता का” अभियान के अंतर्गत सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पाण्डेय के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय में ‘कबाड़ के जुगाड़’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

IEC टीम के सहयोग से 110 स्वच्छता प्रहरियों ने अपशिष्ट सामग्री एवं प्राकृतिक अवशेषों से सुंदर राखियां तैयार कीं। इन राखियों को सफाई मित्रों को बांधकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं कचरे के रचनात्मक पुनःउपयोग का संदेश दिया गया।

कचरा नहीं, संसाधन समझें,स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं।


CM Office UP A K Sharma Urban Development Department , Uttar Pradesh Swachh Uttar Pradesh Information and Public Relations Department, Uttar Pradesh Ganesh Kesarwani Bjp

Address

Directorate Of Local Urban Bodies
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN:

Shortcuts

Share