01/09/2026
युवा संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम: विकासखंड संडीला में युवाओं से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान और मार्गदर्शन पर हुई चर्चा
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जनपद में ‘युवा संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आकांक्षाओं को समझना तथा उन्हें भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
लखनऊ के विकासखंड सरोजनी नगर, मोहनलालगंज एवं गोसाईंगंज में सफल आयोजनों के उपरांत इसी क्रम में आज विकासखंड संडीला में कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
संडीला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा कल्याण अधिकारी राजगोपाल मौर्य ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रमाकांत एवं शिवांगी सिंह चौहान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
संवाद सत्र के दौरान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने उपस्थित युवाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने युवाओं के विभिन्न प्रश्नों, स्थानीय मुद्दों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।