Suniye Sarkaar

Suniye Sarkaar आम जन का, आम जन के लिए, आम जन द्वारा जन समस्याओं को सम्बंधितों तक पहुँचने का मंच है ।

सुनिए सरकार !!!

आम जन का, आम जन के लिए, आम जन द्वारा जन समस्याओं को सम्बंधितों तक पहुँचने का खुला मंच !

इसका उद्देश्य जन समस्याओं को सरकार व विभागों, अधिकारियों व संस्थाओं के संज्ञान में लाना है। इसी उद्देश्य के तहत इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजनितिक और सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने वाली संस्था “पोलिटिकल आश्रम” द्वारा की गयी है। “पोलिटिकल आश्रम” के संचालकों का मानना है कि आम ज

न की बहुत सी समस्याओं का समाधान आज भी इस कारण से भी नहीं हो पाता क्योंकि वे उचित तरीके से संबंधितों तक नहीं पहुँच पातीं।

आज भी देश के युवाओं, महिलाओं और खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की ढेरों ऐसी समस्याएँ हैं जिनका विभिन्न कारणों के चलते समाधान नहीं हो पाता है । आज भी ग्रामीणों को अपनी समस्या के प्रस्तुतीकरण के बारे में जानकारी काफी कम है । इसके चलते उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है और कई बार उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है । इसके बाद ग्रामीणों में इस बात की जागरूकता का स्तर भी काफी कम है कि किस प्रकार की समस्या किस विभाग/अधिकारी के समक्ष रखनी है । यही नहीं एक स्तर पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने पर उन्हें किस विभाग/अधिकारी से संपर्क करना है यह भी उनको कई बार ठीक-ठीक नहीं ज्ञात होता। इस जैसी कई मामूली कारणों के चलते अक्सर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ अनसुनी/अनुत्तरित/अनिस्तारित रह जाती हैं।
इसका सीधा असर न सिर्फ उन लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ता है बल्कि कहीं न कहीं, जाने-अनजाने उनके मन-मस्तिष्क में व्यवस्था के प्रति अविश्वास के भाव भी पनपने लगते हैं। यह अवस्था किसी भी सूरत में उस व्यक्ति विशेष के परिवार से लेकर देश तक किसी के भी हित में नहीं है।

इन्हीं परिस्थितियों और अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को ध्यान में रखकर “पोलिटिकल आश्रम” ने “सुनिए सरकार” के इस खुले मंच की शुरुआत की है । इस मंच के माध्यम से आम जन, समाज और राजनीति से जुड़े वो हर मुद्दे जो हमारे जीवन को सीधे या परोक्ष रूप से प्रभावित करते हैं उन पर चर्चा की जायेगी ! इस मंच के माध्यम से समाज के हर वर्ग के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, पीड़ितों को अपने विचार रखने, सरकारों या व्यवस्थापकों तक अपने सुझाव देने के साथ-साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु लोगों को जागरूक करने की व्यवस्था उपलब्ध की जायेगी !

Address

Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suniye Sarkaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share