15/11/2021
आज दिनाँक 14/11/2021 दिन रविवार को एकलव्य वेलफेयर सोसायटी उत्तरप्रदेश के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहनों की रैली गोरखपुर मंडल में निकाली गयी। इसकी शुरुआत जनपद देवरिया के रुद्रपुर से गौरी बाज़ार होते हुए जनपद गोरखपुर की तहसील चौरी-चौरा के प्रमुख गांवो के मुख्य मार्गों से होकर स्वावलंबी इंटर कालेज विशुनपुरा
के प्रांगण में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गयी । रैली का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष डॉ.ओपी साहनी व समाजसेवी उमेश निषाद जी के साथ-साथ प्रधान मनदीप निषाद जी ने किया। सभा का संचालन युवा समाज सेवी आदणीय राजेश साहनी जी ने बखूबी शानदार तरीके से निभाया। सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री डॉ . बी.एन. चौधरी जी ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा वह ताकतवर हथियार है जिसका प्रयोग संसार मे परिवर्तन लाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है इस कारण हम सबको अपने बच्चों को शिक्षित कराने में कोई कोर कसर नही छोड़नी चाहिए। शिक्षा संगठन के मुख्य उद्देश्यों में सर्वोपरि है। मुख्य वक्ता घनश्याम दत्त निषाद (प्रदेश अध्यक्ष ) अपने संबोधन में कहा कि आज जिस प्रकार शिक्षा का व्यवसायी करण कर महंगा कर दिया जो गरीब, शोषित, वंचित एवम दलित परिवारों के लिए चिंता का विषय है। । संगठन के सह संयोजक श्री ब्रजेश कश्यप जी ने संगठन के उद्देश्यों एवम उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि शिक्षा, रोजगार एवम सामाजिक-न्याय पर कार्य करने की नितान्त आवश्यकता है जिसे संगठन पूर्ण करने के लिए दृढ संकल्पित है। श्री सुरेंद्र निषाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सहजनवा, श्री राजेश साहनी वरिष्ठ समाज सेवी व देवरिया के शिक्षक एवम समाज सेवी श्री अशोक साहनी ने सभी को जागरूक करने का अनूठा प्रयाश किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवा समाज सेवी श्री ब्रजेश कश्यप, डॉ. बी.एन. चौधरी व पूर्व बिधान सभा सहजनवा प्रत्याशी श्री सुरेंद्र निषाद जी की उपस्थित ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी श्री रामरती नायक, इंजी. श्री मुनीब निषाद जी, श्री गुलाब निषाद , संगठन मंत्री श्री इन्द्रेश निषाद जी , आई.टी.सेल के सक्रिय नुमाइंदा श्री शशिकांत सहानी जी, श्री ज्ञान निषाद जी, श्री रामसिंह निषाद जी व देवरिया से चलकर आये युवा समाज सेवी श्री सर्वेश निषाद जी , श्री अजय निषाद जी, विशुनपुरा से मनीष निषाद, अशोक निषाद, किशन निषाद, सुजीत निषाद, केदार निषाद, वेद प्रकाश निषाद, राजन निषाद, सोनू निषाद, जितेंद्र निषाद, सरवन निषाद, धीरज निषाद, संदीप निषाद, पवन निषाद, रामभजन निषाद, जयप्रकाश निषाद, एडवोकेट अजय निषाद, अजय निषाद, , ग्राम सभा दुबौली ग्राम प्रधान ओम प्रकाश निषाद, , बलवंत निषाद, उपेंद्र निषाद, तथा रामफल निषाद जी के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
सादर
एकलव्य वेलफेयर