Apna Uttar Pradesh, अपना उत्तर प्रदेश

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • Apna Uttar Pradesh, अपना उत्तर प्रदेश

Apna Uttar Pradesh, अपना उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश भारत

02/01/2026

50 लीटर दूध में कितना पानी मिलाया जाए कि ईमानदारी भी बनी रहे और धंधा भी चलता रहे😂🤣

जिसका ताज हिमालय है,जहां बहती है गंगा,जहां अनेकता में है एकतासत्यमेव जयते जहां नारा है,वह भारत देश हमारा है।स्वतंत्रता द...
15/08/2024

जिसका ताज हिमालय है,
जहां बहती है गंगा,
जहां अनेकता में है एकता
सत्यमेव जयते जहां नारा है,
वह भारत देश हमारा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

 : सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल...
15/11/2023

: सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का मंगलवार को मुंबई में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा के सभी पार्कों में टहलना अब महंगा हो जाएगा. अंबेडकर पार्क स्मारक समिति के तहत अपने वाले सभ...
18/06/2023

यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा के सभी पार्कों में टहलना अब महंगा हो जाएगा. अंबेडकर पार्क स्मारक समिति के तहत अपने वाले सभी पार्कों और स्मारकों में अब प्रवेश शुल्क को बढ़ा दिया गया है. जिसके बाद इन पार्कों में एंट्री के लिए अब 20 रुपये का शुल्क चुकाना होगा. वहीं अगर आप इन पार्कों में रोजाना सुबह की सैर के लिए जाते हैं तो इसके लिए आपको एक मासिक पास बनवाना होगा, जिसकी दर 200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है.

10/06/2023

*UP में जनशिकायत निस्तारण IGRS की रैंकिंग में टॉप पर आये अफ़सर & जिलों के नाम सहित सूची-*

IPS अपर्णा गुप्ता एसपी महोबा
*IPS मुनिराज जी एसएसपी /डीआईजी अयोध्या*
IPS अजयपाल शर्मा एसपी जौनपुर
IPS विपिन टांडा एसएसपी सहारनपुर
IPS श्लोक कुमार एसएसपी बुलंदशहर
IPS सतपाल अंतिल एसपी प्रतापगढ़
*IPS शैलेश पाण्डे एसएसपी मथुरा*
IPS हेमराज मीणा एसएसपी मुरादाबाद
IPS अतुल शर्मा एसपी पीलीभीत
IPS विजय वर्गीय एसपी बागपत
IPS अनुराग आर्य एसपी आजमगढ़
IPS डॉ कुस्तुभ एसपी महाराजगंज
IPS एस आनंद एसपी शाहजहापुर
IPS आलोक प्रियदर्शी एसपी रायबरेली
IPS अभिषेक एसपी शामली
IPS अंकुर अग्रवाल एसपी चंदौली
IPS गणेश प्रसाद एसपी लखीमपुर खीरी
IPS गोपालकृष्ण चौधरी एसपी ललितपुर
IPS संजय कुमार एसपी इटावा
IPS सोमेन बर्मा एसपी सुल्तानपुर
IPS धवल जसवाल एसपी कुशीनगर
IPS बीपी जोगदंड कमिश्नर कानपुर शहर

03/04/2023

उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. इसके बाद फिर से उसे साबरमती जेल पहुंचा दिया गया. यहां अतीक अहमद कैदी नंबर 17052 के रूप में रह रहा है. साथ ही अतीक को रोज जेल में काम भी करना होगा. जेल में अतीको झाड़ू लगाना होगा. इतना ही नहीं उसे खेती करने और मावेशियों का ध्यान रखने का काम भी सौंपा गया है. अब अतीक अहमद को जेल में भैंसो को नहलाना होगा. उन्हें चारा खिलाना होगा. उनकी साफ- सफाई करनी होगी. अतीक अहमद को रोजाना काम के बदले 25 रुपये दिए जाएंगे. यानी उसकी रोज की दिहाड़ी 25 रुपये होगी.

22/03/2023

आप सभी को नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।
विंध्यवासिनी देवी जी के चरणों मे कोटी कोटी प्रणाम।माँ सबका कल्याण करे,अप सभी सदैव निरोग रहे,प्रसन्न रहे स्वस्थ्य रहे,मस्त रहे।आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना।

19/03/2023

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने अपना कार्य बहिष्कार वापस लेते हुए हड़ताल खत्म कर दी है. दरअसल, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बीते दिसंबर में हुए समझौते की सभी बातें लागू कराने का आश्वासन दे दिया है, जिसको मानते हुए बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है. इसी के साथ ऊर्जा मंत्री एके.शर्मा ने संघर्ष समिति को भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा.

18/03/2023

ब्रेकिंग

ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ हो रही बारिश, बारिश के साथ गिर रहे ओले। फसलों को हो सकता हैं भारी नुकसान, किसान हुआ चिंतित। तापमान में आई गिरावट।

18/03/2023

ब्रेकिंग

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ।
UP में बिजली हड़ताल की स्थित से CM योगी को अवगत कराया गया।

हाई कोर्ट ने सरकार को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

बिजली विभाग के 22 लोगो के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे लोगो को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए है।

कुछ बिजलीकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

एस्मा के तहत कार्रवाई के साथ 6 लोगो को निलंबित कर उन्हें लखनऊ से बाहर सम्बद्ध करने के निर्देश दिए गए है।

1332 बिजली संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जरूरत पड़ने पर हजारों संविदाकर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा।

संविदाकर्मियों को 4 घंटे की शाम 6 बजे तक मोहलत दी जाती है।

शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर न लौटने वाले सभी संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

बर्खास्त संविदाकर्मियों की जगह पर प्रौद्योगिकी संस्थानों से जुड़े छात्रों की होगी नियुक्ति।

पहले छात्रों को ट्रेनिंग और फिर की जाएगी उनकी संविदाकर्मी के रूप में तैनाती।

सभी DM-SP, कमिश्नर को धन्यवाद देता हूँ।

UP की जनता को नही होनी चाहिए कोई तकलीफ़।

मैंने एक MD पर भी नाराजगी जताई, फिर पता चला कि पूरी रात MD भी जगकर कर रहे थे काम।

कंट्रोल रूम की स्थापना कर लगातार उनका निरीक्षण किया जा रहा है।

बिजलीकर्मियों की हड़ताल पूरी असफल रही है।

पहले उन्हें समझाना हमारा दायित्व है, नही मानेंगे तो कार्रवाई होगी।

06/03/2023

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय किया है. इसके अनुसार अब यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है. इसके अंतर्गत तीन साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी.

06/03/2023

Address

Lucknow
226018

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Uttar Pradesh, अपना उत्तर प्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Apna Uttar Pradesh, अपना उत्तर प्रदेश:

Share

Category