सरोजनी नगर लखनऊ सोशल मीडिया

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • सरोजनी नगर लखनऊ सोशल मीडिया

सरोजनी नगर लखनऊ सोशल मीडिया Bjp Sarojini Nagar Lucknow official page
For help contact our mail.

22/08/2025
"युवा शक्ति का है संदेश, हर हाल में पहले देश!"स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,हर घर तिरंगा यात्रा,सरोजनीनगर बाइक रैली ...दिना...
10/08/2025

"युवा शक्ति का है संदेश,
हर हाल में पहले देश!"

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,
हर घर तिरंगा यात्रा,
सरोजनीनगर बाइक रैली ...

दिनांक: 15 अगस्त 2025
समय: दोपहर 12.00 बजे से,
स्थान : बंथरा से डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, सेक्टर D1, LDA कॉलोनी लखनऊ तक

सबका स्वागत, सबका अभिनंदन है!


आज, दिनांक 10 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक के सार्वजनिक कार्यक्रम -
10/08/2025

आज, दिनांक 10 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक के सार्वजनिक कार्यक्रम -

पिता का साया सिर से उठ जाने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता — यह पीड़ा मन, मस्तिष्क और आत्मा, तीनों को भीतर ...
06/08/2025

पिता का साया सिर से उठ जाने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता — यह पीड़ा मन, मस्तिष्क और आत्मा, तीनों को भीतर तक व्यथित कर देती है।

महाराजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत जी के पूज्य पिताजी के निधन के उपरांत उनके राम विहार कॉलोनी, दारोगा खेड़ा स्थित आवास पर आयोजित शांति पाठ (महामृत्युंजय जाप) में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्मा की मोक्ष प्राप्ति हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत जी, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत जी, वरिष्ठ नेता शंकरी सिंह जी, पवन सिंह जी, रघुवीर यादव जी, अमित यादव जी, विपिन कुमार ‘पीनू’ जी, रमा शंकर त्रिपाठी जी तथा पार्षद के. एन. सिंह जी सहित अनेक सम्माननीय जन साथ रहे।

माँ – जो स्वयं में ममता, त्याग और करुणा की प्रतिमूर्ति होती हैं। उनका साया सिर से उठ जाना ऐसा शून्य छोड़ जाता है, जिसे क...
06/08/2025

माँ – जो स्वयं में ममता, त्याग और करुणा की प्रतिमूर्ति होती हैं। उनका साया सिर से उठ जाना ऐसा शून्य छोड़ जाता है, जिसे कोई भी शब्द भर नहीं सकते।

वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के कर्मठ और सजग प्रतिनिधि श्री आशीष सिंह जी की पूज्य माता जी के निधन का दुःखद समाचार हृदय को अत्यंत व्यथित करने वाला है। इस अपूरणीय क्षति की सूचना प्राप्त होने के उपरांत उनके बंथरा स्थित हनुमान मंदिर के निकट आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने एवं शोक-संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने हेतु श्री राम कुमार सिंह जी, सभासद हुकुम सिंह जी, श्री अतुल सिंह जी, पत्रकार धर्मवीर जी, श्री सुमित सिंह जी, श्री संदीप शुक्ला जी, श्री अनिल सिंह जी, श्री मनीष सिंह जी, श्री अमित सिंह जी, श्री शंकरी सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख श्री सुनील रावत जी, भाजपा नेता श्री आशू शुक्ला जी, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत जी, श्री आशीष सिंह सेंगर जी, श्री सोनू माली जी, तथा श्री सूरज सिंह जी साथ रहे।

प्रत्येक भाजपा कार्यालय संगठन के सेवाभाव, कार्यकर्ताओं के सम्मान और राष्ट्रहित में पूर्ण समर्पण का जीवंत प्रतीक होता है!...
06/08/2025

प्रत्येक भाजपा कार्यालय संगठन के सेवाभाव, कार्यकर्ताओं के सम्मान और राष्ट्रहित में पूर्ण समर्पण का जीवंत प्रतीक होता है!

आज लखनऊ महानगर भाजपा कार्यालय के नव-निर्माणाधीन अटल कल्याण सभागार के भूमि पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

निश्चितरूप से यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन स्थल बनने के साथ कार्यकर्ताओं को विचारधारा से परिपक्व करने, उन्हें राष्ट्रसेवा से जोड़ने वाले केंद्र के रूप में पहचान बनाएगा!

लखनऊ महानगर भाजपा परिवार को इस नव आरंभ हेतु हार्दिक शुभकामनाएं, यह कार्यालय यशस्वी हो, प्रेरणादायी हो, और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाए, यही कामना है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) Dharampal Singh जी , डिप्टी सीएम Brajesh Pathak जी, प्रदेश उपाध्यक्ष Tryambak Tripathi जी, प्रदेश महामंत्री संजय राय जी, महापौर, लखनऊ Sushma Kharkwal जी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष Sudhir S Halwasiya जी, विधायक Dr Neeraj Bora जी, सदस्य, विधान परिषद Mukesh Sharma जी, Awanish Kumar Singh जी, एमएलसी उमेश द्विवेदी जी, एमएलसी Ram Chandra Singh Pradhan जी, पूर्व सांसद डॉ. अशोक बाजपेई जी, पूर्व सांसद श्री बनवारी लाल कंछल जी, वरिष्ठ भाजपा नेता Neeraj Singh जी, पूर्व महापौर, लखनऊ श्रीमती Sanyukta Bhatia जी, ओएसडी रक्षामंत्री, दिवाकर त्रिपाठी जी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारीगण और समर्पित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे!

"साड़ी के अपमान पर मौन,सत्ता की भूंख या संस्कृति से बैर?"मातृशक्ति के आत्मसम्मान, आत्मगौरव और मर्यादा की रक्षा को समर्पि...
01/08/2025

"साड़ी के अपमान पर मौन,
सत्ता की भूंख या संस्कृति से बैर?"

मातृशक्ति के आत्मसम्मान, आत्मगौरव और मर्यादा की रक्षा को समर्पित आज का दिन सरोजनीनगर के लिए विशेष है!

आज सरोजनीनगर परिवार ने, विशेष रूप से मातृशक्ति ने अपने पारम्परिक परिधान और पहचान को अपमानित करने वाले तालिबानी विचारधारा का प्रचंड प्रतिकार किया!

आज सरोजनीनगर ने, पूरे देश को दिखा दिया कि वोटबैंक, तुष्टिकरण या किसी संकीर्ण सोच के चलते महिला अस्मिता के विरुद्ध उठी आवाज का तिरस्कार न करने वाले लोग कायर, आत्मविहीन और मूल्यहीन मानसिकता के वाहक हैं!

"जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी" यही हमारा संस्कार है! हमें अपनी बेटियों को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, नेता और राष्ट्र निर्माता बनते देखना है, न कि किसी तालिबानी सोच का शिकार!

इसी संकल्प के साथ आज, बोर्ड परीक्षा में 99% से 94% तक अंक प्राप्त करने वाली सरोजनीनगर की 25 मेधावी बेटियों को लैपटॉप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया, ताकि वे शिक्षा की शक्ति से समाज को बदल सकें!

चन्द्रिका देवी मंदिर बंगला बाजार से लेकर Grand Imperial Banquet Lawn तक पदयात्रा के दौरान साथ रहे ऊर्जावान लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला जी, पार्षद गीता देवी जी पार्षद द्वौपदी रावत जी, रीना उपाध्यक्ष जी, नेहा सिंह जी, शिविता गोयल जी, नीना दीक्षित जी, मधु द्विवेदी जी, साधना गुप्ता जी, प्रियंका सिंह जी, मधु चौरसिया जी, पूजा चौहान जी, सुनीता जी, मिशन योगी अगेन सीएम के प्रदेश संयोजक स्वामी ओम प्रकाश जी, स्वामी राम चन्द्र जी, सभी मंडल अध्यक्ष, कर्मठ कार्यकर्ताओं और सरोजनीनगर परिवारजनों का सहृदय आभार!!

#शक्ति_का_शंखनाद

आज BFT India (दया का घर) के अध्यक्ष आर्च बिशप डॉ. राम चरण शेत जी के 48वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आर. के. मैरिज लॉन, अन...
01/08/2025

आज BFT India (दया का घर) के अध्यक्ष आर्च बिशप डॉ. राम चरण शेत जी के 48वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आर. के. मैरिज लॉन, अनौरा मोड़, कलियाखेड़ा पहुँचकर शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें ज्ञान, कर्म और भक्ति योग का संगम श्रीमद्भागवत गीता भेंट की!

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों और देशों से आए प्रतिनिधिगण- करुणा करण जी (तेलंगाना), जोयस मैथ्यू जी (केरल), जे. एन. बाजुआ जी (पंजाब), जूलियस जॉन जी (मुंबई), सुखराम राणा जी (नेपाल), रहीस ख़ान जी, मनीष पीटर जी, मयंक डेबिट जी एवं अजय कुमार जी से स्नेहिल भेंट हुई।

यशस्वी वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री, आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी की पूज्य भाभी श्रीमती सरला खन्ना जी के देवलोकगमन की सूचन...
31/07/2025

यशस्वी वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री, आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी की पूज्य भाभी श्रीमती सरला खन्ना जी के देवलोकगमन की सूचना पर आज उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की!

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने पावन श्रीधाम में स्थान दें और परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति!!
Suresh Kumar Khanna

नारी विरोधी सोच के समर्थक,  अपराधी भी हैं और राष्ट्रद्रोही भी! सरोजनीनगर की मातृशक्ति का,जन आक्रोश, विरोध एवं पदयात्रा "...
31/07/2025

नारी विरोधी सोच के समर्थक,
अपराधी भी हैं और राष्ट्रद्रोही भी!

सरोजनीनगर की मातृशक्ति का,
जन आक्रोश, विरोध एवं पदयात्रा

"शक्ति का शंखनाद"
कल दोपहर 12.00 बजे से
स्थान : बंगला बाजार चौराहा

आइए, साथ जुड़े, साथ चलें,
शक्ति स्वरूपा नारी के अपमान के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ उठाए!

#शक्ति_का_शंखनाद

"श्रद्धेय योगी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लखनऊ, संरचनात्मक विकास और समग्र जनकल्याण की एक नई परिभाषा लिख रहा है!"आज यशस्व...
30/07/2025

"श्रद्धेय योगी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लखनऊ, संरचनात्मक विकास और समग्र जनकल्याण की एक नई परिभाषा लिख रहा है!"

आज यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय MYogiAdityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान लखनऊ के सर्वांगीण विकास से संबंधित विविध विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई!

लखनऊ और विशेष रूप से सरोजनीनगर के लिए यह गौरव का क्षण है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सरोजनीनगर में फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज (ROB), प्रमुख जिला सड़कें (MDR-ODR), दीर्घ सेतु और लघु सेतु जैसे 101 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर संभावनात्मक विमर्श भी किया गया!

सरोजनीनगर के सुदृढ़ Infrastructure को समर्पित इस अनुग्रह के लिए, सरोजनीनगर परिवार श्रद्धेय मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञ और ह्रदय से आभारी है!

श्रद्धेय योगी जी के नाम,एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान!उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, श्रद्धेय MYogiAdityanath जी ने लगात...
29/07/2025

श्रद्धेय योगी जी के नाम,
एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान!

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, श्रद्धेय MYogiAdityanath जी ने लगातार सर्वाधिक दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह उपलब्धि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के कुल 8 वर्ष 127 दिन के लंबे कार्यकाल को भी पीछे छोड़ देती है। योगी जी का यह 8 वर्ष 132 दिन का कार्यकाल सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित रहा है।

इस अवधि में उत्तर प्रदेश ने अपराध और अराजकता की छवि को पीछे छोड़कर सुशासन और सुरक्षा की नई पहचान बनाई है। बिना कोई अतिरिक्त कर बढ़ाए राज्य की अर्थव्यवस्था 8 वर्षों में 12.88 लाख करोड़ से बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गई।

आज देश की जीडीपी में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर 9.2% हो चुकी है, प्रति व्यक्ति आय ₹52,671 से बढ़कर ₹1,27,695 तक पहुँच गई है, और राज्य बजट अब ₹8.08 लाख करोड़ से अधिक का है।

GIS के माध्यम से यूपी को ₹45 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बीते 8 वर्षों में 2.16 लाख पुलिस भर्तियों सहित कुल 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में बिना भेदभाव अवसर मिला।

कानून-व्यवस्था की दिशा में 14,973 मुठभेड़ों में 30,694 अपराधियों की गिरफ्तारी और 238 दुर्दांत अपराधियों का अंत हुआ, ये आंकड़े सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धेय योगी जी को कोटि-कोटि बधाई एवं सादर अभिनंदन।

यह कीर्तिमान केवल समय की गणना नहीं,
बल्कि एक युग परिवर्तन की कहानी है, जिसने उत्तर प्रदेश को भय से भरोसे और अराजकता से अवसर की ओर अग्रसर किया है।


Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरोजनी नगर लखनऊ सोशल मीडिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सरोजनी नगर लखनऊ सोशल मीडिया:

Share