सूचना का अधिकार

सूचना का अधिकार रामायण की एक चौपाई है,
"जासु राज्य प्रिय प्रजा दुखारी, सो नृप होइ नरक अधिकारी"

02/08/2025

Hi everyone! 🌟 You can support me by sending Stars - they help me earn money to keep making content you love.

Whenever you see the Stars icon, you can send me Stars!

06/02/2025
22/08/2023

दरिद्रता (अलक्ष्मी) की कहानी।

भागवत महापुराण में समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी से पहली उनकी बड़ी बहन अलक्ष्मी निकली थीं। कम ही लोग जानते हैं कि देवी लक्ष्मी की कोई बड़ी बहन भी है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है अलक्ष्मी, इसलिए उन्होंने आसुरी शक्तियों का वरण किया और उनके बाद समुद्र से निकलीं लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को चुना। जहां देवी लक्ष्मी धन-धान्य की देवी है, उनकी पूजा-अर्चना करने से धन की प्राप्ति होती है, उसके विपरीत देवी अलक्ष्मी गरीबी और दरिद्रता की देवी हैं। हालांकि इन्हें समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में नहीं गिना जाता है। ग्रंथों में उल्लेख है कि एक महर्षि से इनका विवाह हुआ था।

समुद्र से वारुणी यानी मदिरा लेकर निकलने वाली स्त्री ही अलक्ष्मी थीं,

देवी लक्ष्मी की तरह ही अलक्ष्मी का उद्गम भी समुद्र में से हुआ था, जिसके कारण अलक्ष्मी को देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन माना जाता है। देवी अलक्ष्मी का विवाह उद्दालक नाम के मुनि से हुआ था। जब मुनि देवी अलक्ष्मी को लेकर अपने आश्रम गए तो अलक्ष्मी ने उस आश्रम में प्रवेश करने से माना कर दिया। जब मुनि ने इसका कारण पूछा तो देवी अलक्ष्मी ने बताया कि वे कैसे घरों में निवास करती हैं और कैसे जगहों पर वे प्रवेश भी नहीं करतीं। देवी अलक्ष्मी के द्वारा बताई गई बातों से धन हानि के कारणों और उनसे बचाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।

देवी अलक्ष्मी कहती हैं कि मैं सिर्फ उन ही घरों में जाती हूं जो घर गंदे रहते हों, जहां के लोग हर समय लड़ाई-झगड़ा करते रहते हों, जहां लोग गंदे कपड़े पहनते हों और जहां रहने वाले लोग अधर्म या गलत काम करते हों। जिन घरों में हमेशा साफ-सफाई रहती हो, यहां को लोग सुबह जल्दी उठते हों, रोज भगवान की पूजा-अर्चना करते हों, साफ कपड़े पहनते हों, ऐसी जगहों पर देवी अलक्ष्मी प्रवेश नहीं कर पाती। ऐसे घरों में देवी लक्ष्मी का अधिकार होता है।
देवी अलक्ष्मी को तीखी और खट्टी वस्तुएं पसंद हैं और इसी वजह से घर-दुकान के बाहर नींबू-मिर्ची टांगे जाते हैं।

माना जाता है कि ऐसी वस्तुएं देवी अलक्ष्मी को प्रिय होने के कारण वे दरवाजे पर ही उनका भोज कर देती है और उस जगह पर अंदर प्रवेश करने की जगह दरवाजे से ही चली जाती है। जिन लोगों को देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के बावजूद पैसों की हानि होती रहती है, ऐसे लोगों पर देवी अलक्ष्मी का प्रभाव होता है और वे लोग देवी अलक्ष्मी के द्वारा बताई गई बातों को ध्यान में रखकर उनसे और धन हानि से छुटकारा पा सकते हैं।

घर-दुकान में कभी भी देवी लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, जिसमें वे उल्लू पर बैठी हों। मान्यता है कि ऐसी लक्ष्मी चंचल स्वभाव की होती है और वे कभी भी एक जगह पर नहीं ठहरती। इसके अलावा देवी लक्ष्मी की खड़ी मूर्ति रखने से भी बचना चाहिए। घर-दुकान में देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें वे कमल के फूल पर बैठी हुई हों। लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर धन लाभ के लिए शुभ मानी जाती है।

19/07/2023

यूपी के घूसखोर अफसर कब सुधरेंगे, देखिए ये नया घोटाला!

उत्तर प्रदेश में सहकारिता मंत्रालय ने नाबार्ड के माध्यम से सभी सेंटर को कंप्यूटर सिस्टम प्रदान करने हेतु धन उपलब्ध कराया है। इसके बाद प्रदेश की सभी सहकारी बैंक संस्थाएँ कंप्यूटर, प्रिंटर यूपीएस इत्यादि ख़रीद के लिए टेंडर निकाल रही हैं। कई प्रदेशों ने टेंडर निकाले भी हैं परंतु टेंडर की शर्ते ऐसी रखी गई हैं जो सिर्फ़ मल्टीनेशनल कंपनी को ही सपोर्ट कर रही हैं।

ऐसी शर्तों के साथ कोई भी भारतीय कंपनी मानक पूर्ण नहीं कर पा रही है। टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों से विदेशी सर्टिफ़िकेट्स भी मागे गये हैं।

ऐसा ही एक टेंडर उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग (The Uttar Pradesh Cooperative Bank Ltd.) ने भी निकाला हुआ है (UTTAR PRADESH tender number: GEM/2023/R/191523) जिसमें सिर्फ़ विदेशी कंपनी का ही कंप्यूटर क्वालीफाई हुआ। इस कारण टेंडर अपने निर्धारित मूल्य १२२००० से 27000 ऊपर मतलब १४९००० में L1 खोला गया। शर्तों के अनुसार यह टेंडर खोलना ही नहीं था क्योंकि यह निर्धारित बजट से ऊपर था लेकिन विभाग की मिली भगत से इसको खोला गया और बजट बढ़ाने के लिए नाबार्ड को लिखा गया है।

यही टेंडर वेस्ट बंगाल में The West Bengal State Cooperative Bank Ltd के लिए एक भारतीय कंपनी के कंप्यूटर के साथ भरा गया और १०३००० में L1 हुआ, निर्धारित मूल्य से १९००० नीचे, ६००० लोकेशन के लिए, जिसने सरकार के लगभग ६ करोड़ बचाये। (West Bengal tender number : GEM/2023/B/3364830)

वहीं उत्तर प्रदेश में ३००० लोकेशन के लिए लगभग १४ करोड़ के राजस्व का नुक़सान हो रहा है। ऐसा भ्रष्टाचार के चलते हो रहा है।

एक तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी जी मेक इन इंडिया में भारतीय कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों उपक्रम चला रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश के तमाम विभाग मेक इन इंडिया की धज्जियाँ उड़ा कर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्हें इसकी कोई परवाह नही है।

ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाक के नीचे वो कौन अफ़सर हैं जो खुलेआम भ्रष्टाचार की साज़िशें रच रहे हैं! इसका खुलासा अगले अंक में किया जाएगा!

जारी…

Whats is SC ST Hub ? | बिजनेस शुरू करने से पहले जाने यह योजना | National SC ST Hub | Jaago India
09/03/2023

Whats is SC ST Hub ? | बिजनेस शुरू करने से पहले जाने यह योजना | National SC ST Hub | Jaago India

नेशनल पर एक डिटेल विडियो , जाने कैसे sc st हब sc st के लोगो के लिए उधोग शुरू करने में मदद करना है और कितना छुट सब्सिडी देता ह....

"RTI Basic Course" का नया बैच 10 मार्च 2023 से आरम्भ होने जा रहा है l इस बैच मे शामिल होने के लिये आप "RTI" लिख कर 80779...
03/03/2023

"RTI Basic Course" का नया बैच 10 मार्च 2023 से आरम्भ होने जा रहा है l इस बैच मे शामिल होने के लिये आप "RTI" लिख कर 8077944022 पर हमे WhatsApp करे..

नोट :- सिर्फ़ 25 लोगो एक बैच , Class के बाद RTI से जुडे अन्य सवाल Q/A के document एवं RTI Act 2005 कि soft कापी आपको free मे दि जायेगी l

आइये सीखिये ..जानिये अपने अधिकार ... नीचे दिए गए डिटेल को ध्यान से पढ़े और हमें whatsapp करे
16/02/2023

आइये सीखिये ..जानिये अपने अधिकार ... नीचे दिए गए डिटेल को ध्यान से पढ़े और हमें whatsapp करे

4 Days Summit 2023 का रजिस्ट्रेशन शुरू | 24 से 27 फरवरी 2023 | RTI | RTE | Minority Act | Gov Scheme
10/02/2023

4 Days Summit 2023 का रजिस्ट्रेशन शुरू | 24 से 27 फरवरी 2023 | RTI | RTE | Minority Act | Gov Scheme

4 दिवसीय jaago इंडिया के समिट का रजिस्टेशन शुरू हो गया है , चार दिवसीय समिट में आप सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 , शिक्षा का अ....

जय हिन्द साथियो ... 4 दिवसीय Leadership Summit 2023 में आये और जाने अपने अधिकार , सरकारी योजना , आम जनता के लिए बनाये गए...
09/02/2023

जय हिन्द साथियो ... 4 दिवसीय Leadership Summit 2023 में आये और जाने अपने अधिकार , सरकारी योजना , आम जनता के लिए बनाये गए कानून को Summit 2023 JOIN करने के लिए 8077944022 पर हमें 2023 लिख कर whatsapp करे..

Organized By Jaago India.

Online Complaint Againt Rasan Dealer | राशन डीलर की ऑनलाइन शिकायत करे | By Vijay Verma | Jaago India  ComplaintAgaintRas...
24/01/2023

Online Complaint Againt Rasan Dealer | राशन डीलर की ऑनलाइन शिकायत करे | By Vijay Verma | Jaago India

ComplaintAgaintRasan

भ्रष्ट बदमाश राशन डीलर की शिकायत ऑनलाइन कैसे करे जाने मेरे इस विडियो में , साथियो पुरे देश में सरकार गरीबो सस्ता रा....

Address

Lucknow

Telephone

+919422176508

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सूचना का अधिकार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category