UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh

UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh Our Department moto is :
1- conservation and preservation
2- Exploration & Excavation of Ancient Si

आज दिनांक: 11 सितम्बर, 2026 को राज्य संरक्षित स्मारक  संत कबीर नगर  प्रेमा ऐजुकेशनल ऐकाडमी मेहदावल के छात्रों द्वारा मगह...
12/09/2026

आज दिनांक: 11 सितम्बर, 2026 को राज्य संरक्षित स्मारक संत कबीर नगर प्रेमा ऐजुकेशनल ऐकाडमी मेहदावल के छात्रों द्वारा मगहर स्थित संत कबीर की समाधि एवं रसिक बिहारी मन्दिर, शिवराजपुर, फतेहपुर में ग्रामीण पर्यटन योजना के अंतर्गत स्व० रामआसरे बालिका इण्टर कॉलेज, आंग, फतेहपुर के विद्यार्थियों द्वारा स्मारक भ्रमण किया गया।

कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को  द्विदिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन पहलवान गुरुदीन ग्रुप आफ कॉलेज, ललितपुर में प्रश्नोत्तरी प...
10/09/2026

कल दिनांक 09 सितंबर 2026 को द्विदिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन पहलवान गुरुदीन ग्रुप आफ कॉलेज, ललितपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कैलाश निरंजन, माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत, ललितपुर द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किए गए। प्रतियोगिता में सुश्री वीनस कुमारी ने प्रथम स्थान, सुश्री महक साहू ने द्वितीय स्थान, सुश्री काजल राजपूत ने तृतीय स्थान, सुश्री प्रगति साहू ने चतुर्थ स्थान एवं सुश्री आकांक्षा ने पांचवाँ स्थान प्राप्त किया । यह सभी छात्राएं महाविद्यालय में बी फार्मा का कोर्स कर रही है। कार्यशाला के समापन अवसर पर इंटैक, ललितपुर चैप्टर के संयोजक श्री संतोष कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के निदेशक श्री सौरभ यादव भी उपस्थित थे।

आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ़ कॉलेज, ललितपुर में ब्राह्मी लिपि का उद्भव एवं विकास विषयक द्वि दिवसी...
08/09/2026

आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ़ कॉलेज, ललितपुर में ब्राह्मी लिपि का उद्भव एवं विकास विषयक द्वि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक, सदर ललितपुर श्री रामरतन कुशवाहा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड हेरीटेज सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश कुमार दुबे द्वारा की गई । इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉक्टर दुबे द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को ब्राह्मी लिपि के उद्भव एवं विकास से अवगत कराया गया। उक्त कार्यशाला में लगभग 200 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

संरक्षण कार्य के उपरांत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत राज्य संरक्षित स्मारक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लरवक गांव...
08/09/2026

संरक्षण कार्य के उपरांत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत
राज्य संरक्षित स्मारक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लरवक गांव में स्थित सारनाथ शिव मंदिर

आइए, अपनी विरासत को जानें, संजोएँ और संरक्षित करें।

03 सितम्बर 2026। पुरातत्व एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अभिरुचि, जागरूकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के...
03/09/2026

03 सितम्बर 2026। पुरातत्व एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अभिरुचि, जागरूकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से विगत 12 दिनों से आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम का आज गरिमापूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. बी. आर. मणि ने “Salvage Operations in Archaeology” विषय पर विशिष्ट एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता प्रो. के. के. थपल्याल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. एस. एन. कपूर उपस्थित रहे।
समारोह

03/09/2026
पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के 11वें दिन डॉ. राजीव द्विवेदी, निदेशक, वृंदावन शोध संस्थान, मथुरा ने ‘कोणार्क की मूर्तिकला’...
02/09/2026

पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के 11वें दिन डॉ. राजीव द्विवेदी, निदेशक, वृंदावन शोध संस्थान, मथुरा ने ‘कोणार्क की मूर्तिकला’ एवं ‘कोणार्क : एक अधूरा स्थापत्य’ विषय पर दो ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किए।

01/09/2026
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026दूसरा दिन।
25/01/2026

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026
दूसरा दिन।

Address

Chhatar Manzil Parisar, M. G. Road, Kaisarbagh
Lucknow
226001

Telephone

+915222623045

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to UP State Archaeology Department. -Govt. of Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share