Vikash Lodhi rajpoot bkt

Vikash Lodhi rajpoot  bkt विधानसभा मीडिया प्रभारी बीकेटी लखनऊ

कब होगी कार्रवाई या फाइलों में दब जाएगा मामलामहोना स्थित सहारा वेलफेयर हॉस्पिटल प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या...
22/04/2026

कब होगी कार्रवाई या फाइलों में दब जाएगा मामला

महोना स्थित सहारा वेलफेयर हॉस्पिटल प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन वास्तव में सख्त कार्रवाई करेगा या मामला धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

फिलहाल अधिकारियों द्वारा “उच्चस्तरीय जांच” की बात कही जा रही है, लेकिन जिस तरह पहली जांच महज 45 मिनट में पूरी कर ली गई, उससे जनता का भरोसा कमजोर पड़ा है। ऐसे गंभीर आरोपों में सामान्य प्रक्रिया के तहत विस्तृत जांच, दस्तावेजों की जांच, संबंधित लोगों से गहन पूछताछ और सबूतों का सत्यापन जरूरी होता है—जो अभी तक होता नहीं दिख रहा।

अगर कार्रवाई होनी है तो क्या होगा आगे?

अस्पताल के लाइसेंस की जांच और संभावित निलंबन
सरोगेसी और IVF से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच
संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ

पुलिस केस दर्ज कर आपराधिक धाराओं में कार्रवाई

और अगर नहीं हुई सख्ती…
तो ऐसे कई मामले पहले भी देखने को मिले हैं जहां शुरुआती शोर के बाद फाइलें दबा दी गईं। यही वजह है कि जनता अब सवाल पूछ रही है—क्या इस बार भी वही होगा?

जनता की नजर अब शासन पर
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शासन स्तर पर बनी नई कमेटी कितनी निष्पक्ष और तेज़ी से काम करती है। अगर इस मामले में भी देरी या ढिलाई हुई, तो यह न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

सीधी बात:

या तो जल्द सख्त कार्रवाई होगी…

या फिर यह मामला भी “जांच जारी है” कहकर फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।

पत्रकार विकास राजपूत इटौंजा बीकेटी

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla Manoj Rawat पार्षद DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

21/04/2026

बीकेटी विधानसभा में क्षेत्र में लोधी समाज पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल पहुंचा

राजधानी लखनऊ के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के इटौंजा स्थित जमखनवा गांव में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही 15-20 दबंगों ने मिलकर एक ही परिवार के कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें धर्मेन्द्र कुमार लोधी उर्फ बालक, सुमित लोधी, पार्वती लोधी और लासादीन लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यशवीर लोधी सपा नेता बीकेटी ने पीड़ित परिवार को 50000 हजार रुपए का चेक देकर आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, सांसद आर.के. चौधरी, विधायक राहुल लोधी अजय रावत विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी उषा सेन ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र यादव पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पत्रकार विकास लोधी इटौंजा बीकेटी

Akhilesh Yadav Shivpal Singh Yadav Dimple Yadav Rahul Shivganesh Lodhi MLA Yashveer Lodhi Samajwadi Party

20/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तर प्रदेश – फतेहपुर

दिनदहाड़े बेटियों से बदसलूकी! बाइक सवार दो मनचलों ने सड़क पर मचाया उत्पात

फतेहपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो मनचलों ने छात्राओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले अभद्र टिप्पणियां कीं, फिर छात्राओं का हाथ पकड़कर जबरन खींचने की कोशिश की।

इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर मौजूद लोगों के बावजूद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे बेखौफ होकर इस हरकत को अंजाम देते रहे।

👉 इलाके में गुस्सा, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

👉 आरोपियों की तलाश तेज, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

20/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

जमीनी विवाद में लोधी समाज की युवक की फोड़ी आंख

राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के जमखनवा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद के दौरान उस पर हमला किया और बेरहमी से उसकी आंख फोड़ दी। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही सपा सांसद आर.के. चौधरी हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी यशवीर लोधी सपा नेता पूर्व मंत्री सलाउद्दीन सिद्दीकी जिला अध्यक्ष जय सिंह जयत ब्लॉक प्रमुख उषा सेन विधानसभा अध्यक्ष अजय रावत व सैकड़ो सपा कार्यकर्ता पहुंचे पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Akhilesh Yadav Shivpal Singh Yadav Dimple Yadav DM Sitapur Yashveer Lodhi Samajwadi Party Rahul Shivganesh Lodhi MLA

19/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

महिंगवां के युवक की चेन्नई में संदिग्ध मौत, ‘ट्रेन से गिरने’ की थ्योरी पर सवाल—परिवार ने जताई हत्या की आशंका

राजधानी लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी युवक सौरभ की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक काम के बहाने घर से गया था, लेकिन वहां उसका शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के पेलहटी निवासी अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सौरभ को साजिश के तहत चेन्नई ले जाया गया और उसकी हत्या की गई। “ट्रेन से गिरने” की बताई जा रही कहानी पर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुम्हरावा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कुर्सी रोड जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

धरने को राजनीतिक समर्थन भी मिला। समाजवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, वहीं कांग्रेस नेता ललन कुमार ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की।
स्थिति बिगड़ती देख एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विधायक ने परिजनों और पुलिस टीम के चेन्नई जाने के लिए हवाई टिकट व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि करीब 2500 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में शव को जल्द से जल्द लखनऊ लाना पहली प्राथमिकता है। साथ ही उच्च स्तर पर संपर्क कर चेन्नई पुलिस और रेलवे प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई तेज कराई जा रही है।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और एक टीम परिजनों के साथ चेन्नई रवाना हो चुकी है। एसीपी बीकेटी ने बताया कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla Manoj Rawat पार्षद DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

19/04/2026

राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है

खुफिया कैमरे में कैद ‘कोख का सौदा’!

सरोगेसी के नाम पर करोड़ों का काला खेल बेनकाब

राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और मानवता दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा

प्राइवेट अस्पताल की आड़ में सरोगेसी के नाम पर महिलाओं की कोख का सौदा किया जा रहा था। खुफिया कैमरे में कैद बातचीत ने पूरे रैकेट की पोल खोल दी है।

‘खूबसूरती’ के आधार पर तय होती थी कीमत

गिरोह महिलाओं की उम्र, कद-काठी और रंग-रूप के हिसाब से कीमत तय करता था।

खूबसूरत” महिलाओं के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक की डील की जाती थी।

पूरे यूपी में फैला नेटवर्क
यह सिर्फ एक जगह का मामला नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में फैले संगठित गिरोह का हिस्सा बताया जा रहा है। कई सेंटरों के जरिए यह अवैध धंधा चल रहा था।

स्टिंग में आरोपी का कबूलनामा

IVF और सरोगेसी के नाम पर मोटी रकम वसूली
महिलाओं को 9 महीने तक छिपाकर रखा जाता था
डिलीवरी के बाद बच्चे को सीधे सौंप दिया जाता था

लखनऊ-सीतापुर बॉर्डर का अस्पताल शक के घेरे में

सहारा वेलफेयर हॉस्पिटल पर इस पूरे रैकेट को संचालित करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

कानून सख्त, फिर भी खेल जारी

सरोगेसी से जुड़े कड़े कानून होने के बावजूद इस तरह का अवैध कारोबार खुलेआम चलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

अब बड़ा सवाल
क्या प्रशासन इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करेगा?
या फिर मासूमों की जिंदगी का यह सौदा यूं ही चलता रहेगा?

जनता की मांग

इस गंभीर मामले क उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

सपा नेताओं के सरंक्षण में चलता था काला कारोबार
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla Manoj Rawat पार्षद DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

19/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

लापता युवक की मौत से भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने कुम्हरावां चौराहा जाम कर किया उग्र प्रदर्शन

लखनऊ कमिश्नरेट के महिगवां थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले लापता हुए युवक की मौत के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कुम्हरावां चौराहे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

परिजनों का आरोप है कि युवक को साथ ले जाने वाली महिला को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि मामले में दो आरोपियों को महिगवां पुलिस हिरासत में ले चुकी है।

आक्रोशित परिजन कुंम्हरावां–कुर्सी रोड पर जाम लगाकर महिला की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों की मांग: मुख्य आरोपी महिला की जल्द गिरफ्तारी

पुलिस का दावा: दो आरोपी हिरासत में, जांच जारी
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla Manoj Rawat पार्षद DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

18/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज | लखनऊ (बीकेटी)

तहसील में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप, लेखपाल पर वसूली का खेल!

बीकेटी तहसील से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सामने आई है। यहां तैनात लेखपाल आयशा बानो पर वरासत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।

इटौंजा नगर पंचायत निवासी मनीष रावत ने आरोप लगाया कि उनसे ₹20,000 की मांग की गई, जबकि पैसे न देने पर उनका काम जानबूझकर लटका दिया गया।

एक विधवा महिला से भी ₹5,000 वसूलने का आरोप, अधिकारियों की फटकार के बाद ही दर्ज हुई वरासत।

पीड़िता तीन महीने से बेटी की शादी के लिए तहसील के काट रही थी चक्कर, बावजूद इसके काम नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री के 15 दिन में वरासत दर्ज करने के आदेश की खुली अनदेखी।

सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद जानबूझकर देरी करने का आरोप।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं।

तहसील प्रशासन पर उठे सवाल—क्या मिलेगी पीड़ितों को इंसाफ या चलता रहेगा वसूली का खेल?

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla Manoj Rawat पार्षद

17/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

पारा की काशीराम कॉलोनी में दो महिलाओं के बीच खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी काशीराम कॉलोनी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो महिलाओं के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

बताया जा रहा है कि एक महिला ने दूसरी पर ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान हालत में गिर पड़ी।

घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

👉 इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

16/04/2026

रायबरेली - इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवती की मौत का मामला

परिजनो शव का अंतिम संस्कार करने से किया इंकार

डॉक्टर व स्टॉफ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग लर अड़े परिजन

दो दिन पूर्व पेट दर्द की ग्रसित शालनी को निजी अस्पताल में करवाया गया था एडमिट

इलाज के दौरान कल युवती की हुई थी मौत

नाराज परिजनो का आक्रोश बढ़ा

मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम तैनात

इलाज के नाम पर वसूली व गलत इलाज करने का आरोप

जे.एन अस्पताल में शालनी की इलाज के दौरान हुई थी मॉर्ट

मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में चल रहा प्रदर्शन

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Sitapur DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

16/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

राजधानी लखनऊ के नगर पंचायत बीकेटी में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सरकारी कार्यों में भारी अनियमितताएं कर रहे हैं, जिससे सरकार और भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

यह मामला चंद्रिका देवी रोड से आईटीआई होते हुए किसान पथ को जोड़ने वाले मार्ग से जुड़ा है, जहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम बेहद घटिया स्तर का है और मानकों की अनदेखी की जा रही है।

इस पूरे प्रकरण पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कामता प्रसाद रावत और भाजपा जिला मंत्री ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। मौके पर कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कार्रवाई की मांग की।

👉 नेताओं ने संबंधित ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की

👉 पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी आवाज

अब सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाएगा, या फिर भ्रष्टाचार पर यूं ही पर्दा पड़ा रहेगा।

पत्रकार विकास राजपूत इटौंजा बीकेटी

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla

15/04/2026

ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ में लगी भीषण आग झुगी झोपड़ी हुई जलकर राख राहत बचाव जारी

पत्रकार विकास राजपूत इटौंजा बीकेटी

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Yogesh Shukla DGP Office, Lucknow, U.P. UP Police

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikash Lodhi rajpoot bkt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share