23/06/2025
पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
लोहारू, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भारतीय जनता पार्टी ने अनूठे ढंग से मनाया। इस अवसर पर लोहारू मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके नाम से 101 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन रामकिशन शर्मा टिकेवाला ने किया।
मंडल अध्यक्ष रोहताश चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। आज पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को लेकर एक लघु विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरणीय जागरूकता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शेखावत और लोहारू नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप तायल ने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विपिन सैनी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दौलतराम, बलवान जांगड़ा, राजकुमार सरपंच, पार्षद रवि केडिया, अशोक सैनी, संतलाल, मनोज कुमार, जयसिंह, सोमबीर मील, रोहताश लांबा, अमित मोरवाल समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी #बलिदान_दिवस #पर्यावरण_संरक्षण
#बीजेपी #लोहारू #वृक्षारोपण #एकता_अखंडता
#हरा_भरा_भारत #समर्पित_श्रद्धांजलि #समाजसेवा