एक कदम प्रगति की ओर

एक कदम प्रगति की ओर सोच बदलेगी
देश बदलेगा

23/08/2017

सदियों से ही लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। धरती पर सभी पेड़ों में यही एक पेड़ है जो सबसे ज्यादा आॅक्सीजन छोड़ता है। यह पेड़ 24 घंटे आॅक्सीजन देता है। यह पेड़ हमें कई बीमारियों से निजात दिलाता है। पीपल के पेड़ के सूे पत्ते, सूखे फल, जड़ और जहां तक कि इसके बीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। आइए, इसके अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं।
1. झुर्रियां
पीपल के पेड़ की जड़ को पानी में भिगोकर इसको पीस लें और फिर इस पेस्ट को फेस पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। इस पैक को नियमित लगाने से चेहरे पर बढ़ती हुई उम्र की वजह से आई झुर्रियां खत्म हो जाती हैं।

2. दाद-खाज और खुजली
दाद-खाज दूर करने के लिए पीपल के 4 पत्तों को चबाकर सेवन करें। यदि एेसा नहीं कर सकते हो तो पीपल के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें और इसे दाद व खुजली वाली जगह पर लगाएं।

3. पेट ठीक करें
कब्ज, गैस और पेट दर्द आदि की समस्या को दूर करने के लिए पीपल के ताजे पत्तों को जूस सुबह-शाम पीएं। इस जूस को पीने से वात और पित्त भी ठीक हो जाते है।

4. दमा
दमा के रोगियों के लिए पीपल वरदान से कम नहीं है। पीपल के पेड़ की छाल के अंदर के हिस्से को निकाल लें और इसे सूखा लें। सूखने के बाद इसका बारीक चूर्ण बना लें और पानी के साथ दमा रोगी को दें।

5. नजला-जुकाम
इसके पत्तों का चूर्ण गुनगुने पानी में थोड़ी सी मिश्री के साथ मिलाकर पीने से नजला-जुकाम तक ठीक हो जाता है। यदि किसी को कई सालों से जुकाम रहता है तो इस सेने से वो भी ठीक हो जाता है।

6.घाव भरें
चोट के घावों को जल्दी भरने के लिए पीपल के पत्तों को गर्म कर लें और चोट के घाव पर लगाएं। इससे घाव को अराम मिलेगा और जल्द ही वह भरने लगेगा।

7. एड़ियां मुलायम बनाएं
पीपल के पत्तों से निकलने वाले दूध को फटी एड़ियों पर लगाने से एड़ियां कोमल और सामान्य हो जाती हैं।

8.नकसीर
गर्मी में अक्सर नक्सीर फूटने की समस्या हो जाती है। एेसे में पीपल के ताजे पत्तों का रस निकालकर नाक में टपकाए, इससे नाक से लगातार बह रहा खून रूक जाएगा और नकसीर जैसी समस्‍या से आराम मिलेगा।

पौधा रोपण @रेलवे स्टेशन लोहारू 🌴🌲🌱🌳
17/08/2017

पौधा रोपण @रेलवे स्टेशन लोहारू 🌴🌲🌱🌳

21/04/2017

पेड़ों के दर्द को क्यों नही समझते हम
पेड़ों के दर्द को कम क्यों नही करते हम
एक पेड़ तुम भी लगाओ
एक पेड़ हम भी लगाएं
जिस बंजर भूमि पर है मायूसी
हर उस कोने में हरियाली लाएं
कस्में तो खा लेते है हम सब
पर उन कस्मों पर क्यों नही चलते हम
पेड़ों के दर्द को क्यों नही समझते हम...............
पेड़ लगाएंगे तो फल भी खाएंगे
लकड़ियाँ तो मिलेंगी ही, छाया भी पाएंगे
जब-जब ये बारिश आएगी
पेड़ों के गीत सुनाएगी
पेड़ों में भी तो जीवन है
फिर पेड़ काटते वक़्त क्यों नही डरते हम
पेड़ों के दर्द को क्यों नही समझते हम...............
हरा-भरा रहेगा आँगन अपना
पेड़ों संग ही जुड़ा है जीवन अपना
पेड़ों को काटने वालो कुछ तो शर्म करो
अपने पत्थर दिल को थोडा सा नर्म करो
सब को पता है पेड़ ही तो जीवन है
फिर मोम की तरह क्यों नही पिघलते हम
पेड़ों के दर्द को क्यों नही समझते हम...............
पेड़ों के दर्द को कम क्यों नही करते हम !!

मिशन हरियाली 1 का पहला दिन पौधे रोपण और गौमाताओ को गुड़ खिलाना सक्सेसफुल रहा, आपके सहयोग से आगे भी ऐसे ही छेत्र की सुंदरत...
18/08/2016

मिशन हरियाली 1 का पहला दिन पौधे रोपण और गौमाताओ को गुड़ खिलाना सक्सेसफुल रहा, आपके सहयोग से आगे भी ऐसे ही छेत्र की सुंदरता हम बरकरार रखेंगे।

धन्यवाद

11/08/2016

Address

Main Market
Loharu
127201

Telephone

8901504846

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when एक कदम प्रगति की ओर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category