District Administration , Lohardaga

District Administration  , Lohardaga this is an official page of DC, Lohardahga

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर आज उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन, लोहरदगा ...
18/03/2026

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर आज उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आनेवाले दिनों में ईद, सरहुल, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ, गुड फ्राईडे के त्यौहार मनाये जाने हैं। यह सभी के लिए विशेष महीना है। हम सभी को यह पर्व-त्यौहार मिलकर मनाना है। ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे जिला व राज्य की छवि देश में धूमिल हो। पुरानी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। सभी अपने गांव-मोहल्ले में सतर्क रहें और कभी भी असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने का कार्य नहीं करें। गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखें। पर्व त्यौहारों में नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं। पर्व-त्यौहारों में दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

सूचनाएं करें साझा

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना को जिला प्रशासन के साथ साझा करें। किसी घटना को बड़ा ना होने दें। समय पर सूचना मिलने से प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेगी। सभी धर्म, समुदाय हैं। आपस में सभी का सम्मान करें।

यथासंभव संसाधन की उपलब्धता के अनुरूप होंगी समस्याएं दूर

उपायुक्त ने कहा कि अगर चापाकल या जलमीनार खराब हैं तो जल्द ही सभी की मरम्मती करायी जाएगी। जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है।

उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, कार्यपालक अभियंता को पेयजल की समस्याओं को ठीक करने और कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल को जर्जर व झूलते हुए बिजली के तारों की उंचाई ठीक करने का निर्देश दिया।

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, अफवाह से बचें: सादिक अनवर रिजवी

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि किसी भी सूचना को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए सोशल मीडिया आज एक सशक्त माध्यम है लेकिन इसके दुरूपयोग की भी संभावनाएं बहुत अधिक हैं। किसी भी तरह के अफवाह को प्रसारित करने से बचें। जिला प्रशासन की टीम की नजर सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर है। अपने-अपने क्षेत्र में सभी अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी आपस में समन्वय के साथ कार्य करें। गाईडलाइन के अनुसार फ्लैग मार्च भी करें। संवदेनशील रूट का संयुक्त निरीक्षण भी करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से महिला सम्मान समारोह-2026 का आयोजन नया नगर भवन, लोहरदगा...
14/03/2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से महिला सम्मान समारोह-2026 का आयोजन नया नगर भवन, लोहरदगा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जहाँ महिलाओं की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। नारी के कई रूप हैं जिनमें माँ, बेटी, देवी जैसे कई महत्वपूर्ण हैं। आज महिला सशक्तिकरण का युग है। बिना महिला सशक्तिकरण के समाज अपूर्ण है। आज कई क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। कभी उन क्षेत्रों में पुरूषों का ही एकाधिकार हुआ करता था।

सम्मान ही नहीं अधिकार की भी जरूरत

उपायुक्त ने कहा कि महिला को सम्मान ही नहीं बल्कि अधिकार भी दिये जाने की आवश्यकता है। महिला दिवस का अर्थ है हर क्षेत्र में महिलाओं को पुरूषों के बराबर अधिकार दिया जाना। आज राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित कर रही है। इसमें 18-50 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है जिस राशि को महिलाएं दूसरे क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। लोहरदगा जिला में लगभग 94 हजार महिलाएं इस योजना की लाभुक हैं। लाभुकों से अनुरोध है कि इस राशि को बेहतर कार्य में निवेश करें।

जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव ने कहा कि नारी शक्ति को हमेें आगे बढ़ाना है। महिलाओं के बिना समाज की प्रगति की परिकल्पना नहीं की जा सकती।

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ भागीदारी ही नहीं बल्कि नेतृत्व देने की भी जरूरत है। महिलाओं को सही से प्रशिक्षित और शिक्षित किया जाए तो वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे होती हैं।

बेहतर कार्य करनेवाली महिला पदाधिकारियों/मीडियाकर्मियों/मुखिया को मिला सम्मान

आज के कार्यक्रम में जिला में बेहतर कार्य करनेवाली पदाधिकारियों, महिला पत्रकार, महिला एडवोकेट, महिला चिकित्सक, सलगी पंचायत और मन्हो पंचायत की मुखिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवाली महिला पदाधिकारियों में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, महिला थाना प्रभारी विनीता हेंब्रम, मीडियाकर्मी नूतन कच्छप, वकील इंद्राणी कुजूर, प्रभारी ब्लड बैंक डॉ सुनीता होरो, सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी, मन्हो पंचायत की मुखिया लक्ष्मी उराँव व अन्य शामिल हैं। इनके अलावा महिला समूह की सदस्यों, छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

12/03/2026

झारखंड पुलिस : सेवा ही लक्ष्य

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम के 26वें संस्करण में सभी मुखियाजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...
09/03/2026

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम के 26वें संस्करण में सभी मुखियाजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को डायन कह कर और पुरूषों को बिसाहा कह कर अभी भी प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह बहुत ही दुखद है कि लोगों को इतनी बार जागरूक किये जाने के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जबकि किसी महिला का डायन और पुरूष का बिसाहा होना बहुत बड़ा अंधविश्वास है। आप सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत में ऐसी भ्रांतियों को दूर करें। अगर गांव/पंचायत में किसी महिला या पुरूष के बारे ऐसी चर्चा होती है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें, आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया के लिए डीईसी और कृमिनाशक के रूप में अल्बेंडाजोल की खुराक लेना अतिआवश्यक है। एमडीए कार्यक्रम 25 मार्च 2026 तक चलेगा जिसमें छूटे हुए व्यक्ति उक्त खुराक ले सकते हैं। सिर्फ गर्भवती महिलाएं, अत्यंत गंभीर रूप से बीमार और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे ही इस खुराक को नहीं ले सकते हैं। वैसे लोग जो अभी भी इस दवा का सेवन नहीं किये हैं उन्हें चिन्हित कर संबंधित मुखिया प्रेरित करें और दवा की खुराक दिलाएं। फाइलेरिया ऐसी बीमारी है जिसका प्रसार एक बार व्यक्ति के शरीर में हो जाए तो वह कभी भी ठीक नहीं हो सकता है। सिर्फ इसके लिए दवा का पूर्व सेवन ही जरूरी होता है।

उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान बचा हुआ है और वे अपना धान सरकार को बेचना चाहते हैं वैसे किसान अभी भी अपना धान अपने नजदीकी लैम्पस में जा कर बेच सकते हैं। किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। साथ ही, इस वर्ष के खरीफ फसल की बेहतर पैदावार के लिए सभी मुखिया अपने किसानों के साथ लैम्पस/पैक्स के साथ बैठक कर अपनी योजना बनाएं।

उपायुक्त ने कहा कि जिन पंचायतों में चापाकल खराब हैं उससे संबंधित सूची सभी मुखियागण उपलब्ध कराएं। सभी खराब चापाकलों की मरम्मती करायी जाएगी।
जिन गांवों/पंचायतों में बिजली की समस्या है इसकी सूचना त्वरित विद्युत प्रमण्डल लोहरदगा को दें।

#पंचाइत_कर_गोइठ

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जिला ...
16/02/2026

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जिला में चल रहे मास ड्रग एडमिमिनिस्ट्रेशन के बारे सभी मुखियाओं से चर्चा की गई और इसे सफल बनाने की अपील की गई। उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक एमडीए कार्यक्रम जिला में चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी की तीन गोलियां और कृमि नाशक की एक गोली (एल्बेंडाजोल) दी जा रही है। ये दवाएं आप स्वयं भी खाएं और अपने पंचायत में सभी को लेने के लिए प्रेरित करें।
उप विकास आयुक्त ने बैठक में जीरो ड्रापआउट पंचायत, पंचायतों का आईएसओ सर्टिफिकेशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई व आवश्यक निर्देश दिए गए।

नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आज हुआ। समाहरणालय सभाकक्ष में संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी नीति आयोग क...
10/02/2026

नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ आज हुआ। समाहरणालय सभाकक्ष में संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी नीति आयोग की टीम द्वारा दी गयी। 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न इंडिकेटर्स पर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न संकेतक (इंडिकेटर्स) नीति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये हैं। इन सभी संकेतकों में हमें बेहतर करना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत निर्धारित तिथियों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन संकेतकों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत संरचनाएं आदि शामिल हैं। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को संपूर्णता अभियान के दौरान संकेतकों में सुधार करने के निर्देश दिये गये।

शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान

आज के कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को अपने आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखण्ड को सभी इंडिकेटरों को संतृप्त करने के लिए कार्य करने में योगदान देने, अपने जिला व प्रखण्ड को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाने के लिए शपथ दिलायी गयी।

सभी पदाधिकारीगण संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।

आज इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संजीव सिंह, सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पीपीआइए फेलो आदि उपस्थित थे।
.0

सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2026 के अवसर पर आज नया नगर भवन, लोहरदगा में जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया ग...
10/02/2026

सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2026 के अवसर पर आज नया नगर भवन, लोहरदगा में जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आज के युग में इंटरनेट का उपयोग कितना जरूरी हो गया है लेकिन सुरक्षित इंटरनेट का उपयोग हम सभी के लिए चुनौती है। इसके लिए हम सभी को सजग और जागरूक होना होगा। आज सभी कंप्यूटर इंटरनेट से जुड़े हैं जबकि पहले कई कार्य ऑफलाईन हुआ करते थे। उसमें आज के तुलना में कम जोखिम थे। धीरे-धीरे इंटरनेट की दुनिया में हम आ गये। हर दिन कुछ ना कुछ नयी खोज हो रही है। कई दैनिक कार्य आसान हो गये हैं। मशीनों का उपयोग हमने आसान बनाने के लिए किया था। लेकिन हम अब मशीनों पर निर्भर हो चुके हैं। कंप्यूटर व मोबाईल से जुड़े हर कार्य के लिए लगभग इंटरनेट पर हमारी निर्भरता बढ़ी है। इंटरनेट का सदुपयोग और दुरूपयोग दोनों हैं।

उपायुक्त ने कहा कि आज आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस ने कई कार्यों को सुदृढ़ किया है लेकिन यह हमारे निजी डेटा को भी एकत्रित कर रहा है। सभी टूल्स के इस्तेमाल के लिए हमें अपने विवेक का इस्तेमाल करना है नहीं तो साइबर ठगी भी हो सकती है। आज का युग डिजिटल युग है, जिसमें इंटरनेट ने सूचना, शिक्षा, संचार एवं सेवाओं को अत्यंत सरल बना दिया है। हालांकि, इसके साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सूचनाएं, डेटा चोरी एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसी चुनौतियां भी तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आधार, बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड आदि को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए तथा संदिग्ध लिंक, ई-मेल एवं कॉल से सतर्क रहना चाहिए। साइबर फ्रॉड होने पर कोई भी व्यक्ति टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कभी भी किसी को अपना ओटीपी ना बताएं। डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए आपको सजग रहने की आवश्यकता है। किशोर-किशारियों को इससे बचने के लिए विशेष जागरूकता व जानकारी दिया जाना बहुत जरूरी है।

_आज के कार्यक्रम में सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, एपीजे कलाम संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर आज अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नगर भवन में स्वास्थ्य विभाग व पीरामल फ...
09/02/2026

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर आज अंतर विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नगर भवन में स्वास्थ्य विभाग व पीरामल फाउंडेशन द्वारा किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा किया गया।

कार्यशाला में उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 25 फरवरी 2026 तक वृहत रूप से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी और कृमि नाशक दवा के रूप में अल्बेंडाजॉल की खुराक दी जाएगी। 10 फरवरी को बूथ लेवल और 11-25 फरवरी तक घर-घर जाकर निर्धारित खुराक खिलायी जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्तियों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए डीईसी की निर्धारित खुराक का सेवन करना चाहिए। सिर्फ 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं लेनी चाहिए। दवाइयां पूरी तरह विश्वसनीय हैं।

*मच्छर के काटने से फैलती है बीमारी*

उपायुक्त ने कहा कि मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं। इसी प्रकार प्रकार फाइलेरिया भी मच्छरों के काटने से ही होता है लेकिन बीमारी का पता लगने में वर्षों लग जाते हैं। इसमें हाइड्रोसील का इलाज तो संभव है लेकिन पैर, हाथ, स्तन में आया हुआ सूजन आमतौर पर लाइलाज होता है।

*कुपोषण दूर करने में सहायक एल्बेंडाजोल*

उपायुक्त ने कहा कि एल्बेंडाजोल के सेवन से आंत मे पनप रहे कृमि का नाश होता है और शरीर स्वस्थ होता है। बच्चों में कुपोषण दूर होता है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कार्यक्रम में सौ प्रतिशत लोगों तक दवा की खुराक का सेवन कराने की अपील की।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने भी एमडीए कार्यक्रम की जानकारी दी।





Mass Drug Administration

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।...
06/02/2026

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। स्वीप कोषांग की ओर से नगरपालिका क्षेत्र के थाना टोली चौक में जनवितरण प्रणाली के दुकान में एवं आंबेडकर नगर के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के अभिभावकों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नगरपालिका चुनाव के तहत 23 फरवरी 2026 को अपने मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा दिलायी गयी।

Address

Collectorate Compound
Lohardaga

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration , Lohardaga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration , Lohardaga:

Shortcuts

Share