07/09/2026
उक्रांद आपके द्वार: कांडा नाला (रिखणीखाल) में संगठन विस्तार
'उक्रांद आपके द्वार' अभियान के तहत उत्तराखंड क्रांति दल (लैंसडाउन विधानसभा) की टीम रिखणीखाल के कांडा नाला गांव पहुंची।
ग्रामीणों और युवाओं से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रेरित होकर कई नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए नए ऊर्जावान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।