07/05/2026
ऑपरेशन सिंदूर" की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के उन वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।
मां भारती के वीर सपूतों ने पिछले साल आज ही के दिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए सीमा पार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पूरी दुनिया को भारत की शक्ति, साहस और मजबूत संकल्प का परिचय कराया था।
यह अभियान भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, वीरता और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतीक है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री जी के कुशल और मजबूत नेतृत्व में आज नया भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। भारत अब हर आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है और राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है।
जय हिन्द! 🇮🇳