25/09/2025
स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अंतर्गत एक दिन एक साथ एक घंटा श्रमदान व 156 घंटे सफाई के महाभियान के क्रम मे माo अध्यक्ष महोदया श्रीमती सरिता गुप्ता व श्री दीपेंद्र कुमार गुप्ता ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छ भारत मिशन के नेतृत्व मे सफाई कर्मचारीगण, कार्यालय कर्मचारीगण, सफाई नायक व नगर के निवासियो के द्वारा हनुमान मंदिर परिसर, बेहटा चौराहा मे साफ सफाई कर श्रमदान किया गया व स्वच्छता की शपथ सभी कर्मचारियों को माo अध्यक्ष महोदया द्वारा दिलाई गयी माo अध्यक्ष महोदया ने कहा नगर को साफ सुथरा रखना हमारा परम दायित्व है नगर को साफ सुथरा रखने मे सफाई सैनिको को सहयोग प्रदान करें कचरा सड़को मे न फेककर नगर पंचायत की घरों से कचरा लेने वाले वाहन मे डाले, गीला और सूखा कचरा अलग अलग दे ताकि हम नगर को साफ सुथरा और बेहतर बना सके ब्रांड एम्बेस्डर श्री दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर की सफाई मात्र सफाई कर्मचारियों की नहीं अपितु हम सभी की जिम्मेदारी है आवश्यक है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और नगर को स्वच्छ बनाने मे सफाई सैनिको की मदद करें प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग बिल्कुल ना करें खुले मे शौंच अथवा पेशाब ना करें तभी नगर को स्वच्छ बनाने की परिकल्पना सार्थक हो सकती है कार्यक्रम के दौरान लिपिक श्री वीरेंद्र यादव, श्री शिव शंकर मिश्रा, श्री मनोज दीक्षित, श्री आशीष सिंह प्रोजेक्ट एनालिस्ट, श्री रमेश कुमार, श्री विजय कुमार, श्री राजकुमार, श्री उमेश कुमार, श्री अभिषेक सिंह, श्री रितिज़ मिश्रा, श्री गगन, श्री धीरज, श्री कुलदीप अग्रहरि, सफाई नायक श्री संजीव कुमार, श्री अंकुश कुमार, श्री अरविन्द कुमार, श्री शिवम् सोनी, सफाई कर्मचारी श्री ओम प्रकाश, श्री सनिल कुमार, श्री अखिलेश,श्री राजकुमार, श्री सानू कुमार, श्री करन आदि उपस्थित रहे