खत्री महिला संगठन

खत्री महिला संगठन Social Work

🙏🏻🙏🏻
20/12/2025

🙏🏻🙏🏻

15/12/2025

नवनियुक्त संरक्षिका खत्राणी सविता चौपड़ा जी खत्राणी ममता मेहरोत्रा जी अध्यक्ष खत्राणी सिमता मेहरोत्रा जी सचिव खत्राणी रजनी टंडन जी व कोषाध्यक्ष खत्राणी तनु महेंद्र जी को बहुत-बहुत बधाई हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐💐💐

✨ अपूर्व अनुभव… एक सीख… एक संवेदना ✨आज आदर्श मूक बधिर विद्यालय, लखीमपुर-खीरी के“विश्व दिव्यांग दिवस एवं विद्यालय स्वर्ण ...
03/12/2025

✨ अपूर्व अनुभव… एक सीख… एक संवेदना ✨

आज आदर्श मूक बधिर विद्यालय, लखीमपुर-खीरी के
“विश्व दिव्यांग दिवस एवं विद्यालय स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह 2025”
में अतिथि के रूप में शामिल होना मेरे लिए सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव रहा।

उन मासूम चेहरों पर मुस्कुराहट…
उनके हौसले में छिपी उड़ान…
और उनकी अद्भुत प्रतिभाओं ने दिल को वास्तविक खुशी से भर दिया।

उन बच्चों को देखकर यह महसूस हुआ कि
क्षमता कभी कमी में नहीं होती,
दृष्टिकोण में होती है।

विद्यालय परिवार द्वारा दिया गया स्नेह, अनुशासन और सहयोग सच में अद्वितीय है।
ऐसी संस्थाएँ समाज के लिए प्रेरक दीपक की तरह हैं, जो हमें संवेदनशील बनाती हैं और मानवता का असली अर्थ समझाती हैं।

आज जो प्रेम, सम्मान और अपनापन मिला, वह हमेशा स्मरण रहेगा।
पूरे विद्यालय परिवार को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ।

🌼 ईश्वर करें यह संस्था यूँ ही नई ऊँचाइयों को छूती रहे और अनेक जीवनों में उजाला भरती रहे। 🌼

🙏 सादर आभार 🙏

17/11/2025
13/11/2025

🌸 खत्री महिला संगठन ने मनाया 34वां स्थापना दिवस एवं बाल दिवस — मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों संग बाँटी खुशियाँ 🌸

लखीमपुर, 13 नवम्बर 2025

खत्री महिला संगठन, जिसकी स्थापना वर्ष 1991 में समाजसेवा, सहयोग और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई थी, ने इस वर्ष अपना 34वां स्थापना दिवस एवं बाल दिवस मनाया।

यह आयोजन “बाइट्स एंड बियोंड” रेस्टोरेंट में हुआ, जिसमें मूक-बधिर विद्यालय के नन्हें बच्चों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की आराधना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संगठन की सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काटा, खेल खेले और उपहार बाँटकर बाल दिवस की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार तोलानी जी एवं श्रीमती सुनीता तोलानी जी, साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वर्मा जी, शिक्षिका सुश्री सरिता जी एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

संगठन की परंपरा के अनुसार, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक कार्यों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के माध्यम से 168 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा को जीवित रखने वाले समाजसेवियों —
श्री विपुल सेठ एवं श्रीमती अनामिका सेठ,
श्री कैलाश नाथ सेठ एवं श्रीमती किशोरी सेठ,
श्री विभु सेठ एवं श्रीमती प्रीति सेठ,
श्री अमित सेठ तथा श्री अभिषेक सेठ — को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती सविता चोपड़ा भी उपस्थित रहीं।
सभी ने संगठन की 34 वर्ष की प्रेरणादायक यात्रा को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती वंदना बत्रा रहीं, जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान पर आयोजन कर बच्चों के लिए जलपान एवं मनोरंजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की।खत्री महिला संगठन की अध्यक्षा रश्मि महेन्द्र द्वारा वंदना बत्रा जी,विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार तोलानी जी एवं श्रीमती सुनीता तोलानी जी के इस कार्यक्रम में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि महेन्द्रा एवं सचिव श्रीमती कविता शेखर ने कहा —

“हमारा स्थापना दिवस और बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, प्रेम और संवेदना का प्रतीक हैं। एकता, मानवता और सहयोग ही हमारी संस्था की असली शक्ति हैं।”

यह दिन खत्री महिला संगठन की 34 वर्ष की समाजसेवा यात्रा और बाल दिवस की मासूम खुशियों का प्रेरणादायक संगम बन गया — जो आगे भी सेवा, सम्मान और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा। 🌺

🌸 खत्री महिला संगठन ने मनाया 34वां स्थापना दिवस एवं बाल दिवस — मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों संग बाँटी खुशियाँ 🌸लखीमपुर, 1...

🙏🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸🙏खत्री महिला संगठन की संस्थापक, पूज्यनीय खत्रानी सविता चोपड़ा आंटी जी को जन्मदिन की अन...
16/08/2025

🙏🌸 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸🙏

खत्री महिला संगठन की संस्थापक, पूज्यनीय खत्रानी सविता चोपड़ा आंटी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ एवं बधाई।

🌹 आपके मार्गदर्शन, समर्पण और समाजसेवा की प्रेरणा से संगठन नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आपका स्नेह और आशीर्वाद हम सभी के लिए अमूल्य है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।
आपका जीवन सदैव खुशियों और सम्मान से परिपूर्ण रहे।

✨🌿 "आपकी सोच ही हमारी शक्ति है" 🌿✨

💐 जन्मदिन की हार्दिक बधाई 💐
— खत्री महिला संगठन परिवार🙏🤝🙏

भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी देश की स्वाधीनता, संस्कृति और भाषा के सजग प्रहरी थे। उनका जीवन सादगी, त्याग, और...
01/08/2025

भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी देश की स्वाधीनता, संस्कृति और भाषा के सजग प्रहरी थे। उनका जीवन सादगी, त्याग, और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। उन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

आज उनकी जयंती पर हम सभी उन्हें श्रद्धा, कृतज्ञता और आदर के साथ नमन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

🙏 वंदन है, नमन है, अभिनंदन है उस महान आत्मा को। 🙏

Address

Lakhimpur
262701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खत्री महिला संगठन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category