23/03/2026
यशवंत हाई स्कूल की छात्रा निशु कुमारी बनीं बिहार आर्ट्स टॉपर
गया/खिजरसराय: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में यशवंत हाई स्कूल की छात्रा निशु कुमारी ने पूरे बिहार में टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निशु कुमारी ने कुल 500 अंकों में से 479 अंक प्राप्त कर यह शानदार सफलता हासिल की।
निशु कुमारी खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता अमोद कुमार एक छोटे किसान हैं, जबकि उनकी माता रिंकी देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद निशु ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
निशु की इस उपलब्धि से यशवंत हाई स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि निशु की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
निशु कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करना है।